District Administration Buxar
12.2K posts


समाहरणालय बक्सर
जिला जन संपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 22 मार्च 2026
बिहार दिवस के अवसर पर पर नगर भवन बक्सर में कला एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कला एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में बिहार दिवस के अवसर पर आज दिनांक 22 मार्च 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला, पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य, उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि, अपर समाहर्ता बक्सर, श्री अरुण कुमार सिंह एवं कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से नगर भवन बक्सर में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बक्सर ने कहा कि "उन्नत बिहार, उज्जवल बिहार" के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सभी को सकारात्मक सहभागिता और सहयोग के लिए संकल्प लेना चाहिए।
जिला पदाधिकारी बक्सर ने सबसे पहले सभी को बिहार दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि बिहार की एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत रही है। आज का दिन बिहार के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत पर गर्व, बिहार के विकास की संभावनाओं पर मंथन, बिहार की उपलब्धियों पर खुशी जताने के साथ बिहार की उन्नति में सहभागिता निभाने के संकल्प का दिन है।
हम सभी "उन्नत बिहार और उज्जवल बिहार" के लिए संकल्पित हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ शुभम कुमार के द्वारा गणेश वंदना करके किया गया। मनीष कुमार पटेल के द्वारा बिहार गौरव गान, आइसा राज के द्वारा देश रंगीला रंगीला, हरिकेश रवानी के द्वारा बक्सर की महिमा एवं राहुल कुमार के द्वारा बिहार गीत की मनोरम प्रस्तुति दी गई।
जिला जन संपर्क पदाधिकारी
बक्सर।
@ArtCultureBihar @IPRDBihar


हिन्दी

समाहरणालय बक्सर
जिला जन संपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 22 मार्च 2026
संयुक्त कृषि भवन के प्रांगण बक्सर में आज वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दो दिवसीय 'कृषि यांत्रीकरण मेला' का विधिवत उद्घाटन उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर बक्सर कृषि विभाग के सभी पदाधिकारी, कृषि वैज्ञानिक एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।
मेले के उद्घाटन सत्र में जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण बक्सर, सभी सहायक निदेशक एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी उपस्थित थे।
इसके साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों, कृषि समन्वयकों और किसान सलाहकारों ने उपस्थित रहकर किसानों को आधुनिक यंत्रों के तकनीकी फायदों एवं सरकारी सब्सिडी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उद्घाटन के पहले ही दिन किसानों में भारी उत्साह देखा गया। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 40% से 80% तक के अनुदान पर यंत्र खरीदने हेतु किसानों की भारी भीड़ दिखाई दी।
आज प्रमुख यंत्र मेले में किसानों द्वारा खरीदारी की गई। जिसमें प्रमुख रूप से Paddy Thresher, Cultivator, Power Weeder, Chaff Cutter, Power Sprayer, HDPE Pipe, Flour Mill एवं Manual Agri Kit शामिल थे।
जिले में कुल 91 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान देय है। बक्सर जिले में अब तक 04 कस्टम हायरिंग सेंटर (CHC) और 12 स्पेशल कस्टम हायरिंग सेंटर (SCHC) सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं। कृषि यंत्र बैंक (FMB) की स्थापना की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है।
जिला कृषि पदाधिकारी इस मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को बिचौलियों से मुक्त कर सीधे आधुनिक तकनीक से जोड़ना है।
उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण) ने जोर दिया कि फसल अवशेष प्रबंधन (पराली प्रबंधन) वाले यंत्रों को अपनाकर किसान पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ा सकते हैं।
कल मेले के दूसरे और अंतिम दिन भी यंत्रों की प्रदर्शनी एवं बिक्री हेतु जिले के सभी किसान भाइयों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
जिला जन संपर्क पदाधिकारी
बक्सर।
@IPRDBihar




हिन्दी

समाहरणालय बक्सर
जिला जन संपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 22 मार्च 2026
बिहार दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बक्सर द्वारा “रन फॉर फिट बक्सर "बक्सर मैराथन” का आयोजन
बिहार दिवस के अवसर पर आज दिनांक 22 मार्च 2026 को कला एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु रन फॉर फिट बक्सर *"बक्सर मैराथन”* का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा 11 नंबर लख बड़ी नहर से सोंधीला पुल तक हरी झंडी दिखाकर बक्सर मैराथन को रवाना किया गया।
इस मैराथन में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना, खेलों के माध्यम से सामुदायिक एकता को बढ़ावा देना और बिहार दिवस के उत्सव को और भी जीवंत बनाना था।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि “स्वस्थ समाज ही स्वस्थ बिहार की नींव है। इस मैराथन के माध्यम से हम सभी को अपने जीवन में नियमित व्यायाम और खेलों को अपनाने की प्रेरणा देना चाहते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में और भी लोग इस तरह के आयोजनों में भाग लेकर अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग होंगे।”
कार्यक्रम में स्थानीय खेल संगठनों, स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों के अलावा नागरिकों की भी बड़ी संख्या ने भाग लिया। दौड़ पूरी होने के बाद विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
जिला प्रशासन के द्वारा बताया गया कि इस तरह के स्वास्थ्य और खेल आधारित आयोजन भविष्य में नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। ताकि बक्सर में खेल और फिटनेस के प्रति समर्पण को बढ़ावा मिले।
जिला जन संपर्क पदाधिकारी
बक्सर।
@IPRDBihar




हिन्दी

समाहरणालय बक्सर
जिला जन संपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 22 मार्च 2026
जॉब कैम्प से संबंधित आवश्यक सूचना
प्रभारी पदाधिकारी जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार जिला नियोजनालय बक्सर के द्वारा दिनांक 24.03.2026 को विशेष जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
कम्पनी का नाम MARELLI MOTHERS ON AUTO SYSTEM PVT.LTD, पद का नाम MACHINE OPERATING, पदों की संख्या 200, वेतन 13000, उम्र सीमा 18-30, योग्यता 10, 12, & ITI (Ayy Trade), कार्यस्थल GUJARAT एवं अभियुक्ति ONLY FOR MALE
यह अभ्यर्थियों के योग्यतानुसार ऑन स्पॉट जिला नियोजनालय के कैम्पस में चयन करेगी। यह जॉब कैम्प जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में संयुक्त श्रम भवन आई०टी०आई० फिल्ड, बक्सर के कैम्पस में आयोजित किया जा रहा है। जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक नियोजनालय में निबंधित नहीं हो पाये है, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल NCS.GOV.IN पर ऑनलाईन अपना निबंधन करा सकते है। जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है।
इच्छुक आवेदक अपना बॉयोडाटा एवं आधार कार्ड के साथ जॉब कैम्प के दिन उपस्थित हो सकते हैं। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वंय जिम्मेवार होंगे।
नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में है। यह विशेष जॉब कैम्प पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 03:00 बजे तक संचालित रहेगा।
प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अनुरोध किया है कि वह इस जाब कैम्प में भाग ले कर अवसर का लाभ उठायें।
जिला जन संपर्क पदाधिकारी
बक्सर।
@IPRDBihar
हिन्दी

समाहरणालय बक्सर
जिला जन संपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति- दिनांक 21 मार्च 2026
कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 21 मार्च 2026 को राज +2 उच्च विद्यालय डुमरांव में उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम डुमरांव विधायक श्री राहुल कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला , उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि, अपर समाहर्ता बक्सर, श्री अरुण कुमार सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँ का जन्म डुमराँव में हुआ था। वे भारत के प्रख्यात शहनाई वादक थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन को संगीत के प्रति समर्पित किया। उन्होंने बनारस घराने की शैली में शहनाई वादन को नई ऊंचाई दी। उन्हें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त है एवं वर्ष 2001 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया।
उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव में विभिन्न कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई।
स्थानीय कलाकारों जैसे सुमन कुमारी गायन, अमित कुमार गायन, अभिषेक कुमार गायन, ऐश्वर्या कुमारी गायन, शिवपुर्णा पाण्डेय गायन, ओमकार दूबे गायन, ज्योति कुमारी गायन, मनोज मोहित नृत्य, ब्रजेश चौबे गायन एवं शुभम कुमार समूह गायन की प्रस्तुति दी गई।
मुख्य कार्यक्रम में राकेश राज शानू सूफी बॉलीवुड गायक, शबरी ब्रदर्स जयपुर घराना एवं उस्ताद बिस्मिल्ला खां घराना द्वारा शहनाई वादन की प्रस्तुति दी जा रही है!
जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
बक्सर।
@ArtCultureBihar @IPRDBihar




हिन्दी

बिहार दिवस के अवसर पर रन फॉर फिट बक्सर "बक्सर मैराथन" का आयोजन 22 मार्च 2026 को प्रातः 7:00 बजे पूर्वाहन से 11 नंबर लख बड़ी नहर से सोंधीला पुल तक है।
@IPRDBihar

हिन्दी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ महोत्सव 2026 के शुभ अवसर पर राज +2 उच्च विद्यालय डुमराँव में दिनांक 21.03.2026, दिन- शनिवार को अपराहन 5:30 बजे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
@ArtCultureBihar @IPRDBihar


हिन्दी

समाहरणालय बक्सर
जिला जन संपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 20 मार्च 2026
आज दिनांक 20 मार्च 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में एलपीजी आपूर्ति से संबंधित, ईद उल फितर एवं उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिलें के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा भौतिक रूप से बडे प्रतिष्ठानों की जाँच लगातार की जा रही है। साथ ही वैसे प्रतिष्ठान जो गैस सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहे है उनको चिन्हित करते हुए कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।
कल दिनांक 13.03.2026 से 19.03.2026 तक कुल 35971 गैस सिलेंडर का वितरण किया जा चुका है। साथ ही दिनांक 19.03.2026 तक गैस एजेंसियों के पास 4039 सिलेंडर का स्टॉक बचा हुआ है।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की आपूर्ति से संबंधित अपनी शिकायत/समस्या जिला नियंत्रण कक्ष 06183-223333 पर दर्ज करा सकते है। जिला नियंत्रण कक्ष 24x7 कार्यरत है।
कल दिनांक 19.03.2026 तक जिला नियंत्रण कक्ष में कुल 126 शिकायत प्राप्त हुआ है। जिसके आलोक में 81 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते निष्पादन करते हुए शेष का निष्पादन किया जा रहा है।
उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ महोत्सव
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कल दिनांक 21.03.2026 को राज +2 हाई स्कूल में भारत रत्न से सम्मानित उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ महोत्सव में शबरी ब्रदर्स जयपुर घराना, राकेश राज सानू, शहनाई वादन (उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ घराना) के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जायेगी।
कार्यक्रम की शुरूआत स्थानीय कलाकारों के द्वारा अपनी मनोरम प्रस्तुति से की जायेगी। स्थानीय कलाकरों के प्रस्तुति उपरांत मुख्य कलाकारों की प्रस्तुति दी जायेगी।
ईद उल फितर
दिनांक 20.03.2026 से 21.03.2026 को पूर्वाहन 06:00 बजे से ईद-उल-फितर पर्व समाप्ति अथवा स्थिति सामान्य होने तक सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।
ईद-उल-फितर (ईद) 2026 के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु QRT (क्विक रिस्पांस टीम) टीम गठित किया गया है।
ईद-उल-फितर (ईद) 2026 के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय परिसर अवस्थित जिला आपदा शाखा बक्सर में कार्यरत रहेगा। जिसका दूरभाष संख्या 06183-223333 है।
ईद-उल-फितर (ईद) 2026 के अवसर पर 129 दण्डाधिकारी, 31 गश्ती दल दण्डाधिकारी एवं 02 जोनल दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।
ईद-उल-फितर (ईद) 2026 के अवसर पर सोशल मीडिया पर साईबर सेनानी व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।
जिला जन संपर्क पदाधिकारी
बक्सर।
@IPRDBihar


हिन्दी

समाहरणालय बक्सर
जिला जन संपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 20 मार्च 2026
जिला पदाधिकारी बक्सर ने सात निश्चय-03 के अंतर्गत संचालित "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत की जन सुनवाई, नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन
आज दिनांक 20 मार्च 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा आम जनता से मुलाकात कर जन सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं कुल 39 आवेदनों को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।
जनता दरबार में प्राप्त कुल 39 आवेदनों में से सबसे ज्यादा 24 राजस्व विभाग, 07 विकास से एवं 08 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन है।
जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा।
जिला प्रशासन बक्सर जन सहभागिता एवं जन सुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है।
जिला जन संपर्क पदाधिकारी
बक्सर।
@IPRDBihar


हिन्दी

समाहरणालय बक्सर
जिला जन संपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्तिः- दिनांक 19 मार्च 2026
आज दिनांक 19 मार्च 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा नगर परिषद बक्सर अंतर्गत विभिन्न योजनाओं एवं प्रगति यात्रा में घोषित कार्यों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग बक्सर, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, कनीय अभियंता भवन निर्माण निगम लिमिटेड बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
आईटीआई मैदान में निर्माणाधीन 620 क्षमता वाले अटल कला भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार पटना के द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बताया गया कि उक्त निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। निर्देश दिया गया कि आस पास के क्षेत्र में साफ सफाई कराते हुए योजना से संबंधित डिस्प्ले बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करेंगे।
आईटीआई मैदान में बनने वाले स्टेडियम निर्माण कार्य के संबंध में पृच्छा करने पर कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण निगम द्वारा बताया गया कि स्टेडियम के जी द्वार का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही ग्राउंड के लेआउट का कार्य भी जारी है।
निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि कुल 4.20 किलोमीटर लंबाई का पथ चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि उक्त सड़क चौड़ीकरण के क्रम में नाला पर चेकर टाईल्स, पेवर ब्लॉक तथा फुटपाथ का निर्माण एवं बिटुमिनस का कार्य कराया जाना शेष है। इस संबंध में निर्देश दिया गया की सड़कों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण एवं सड़कों के लेवल के अनुसार ही नालों का निर्माण कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे। ताकि वर्षा का जल आसानी से सड़क से नाले में जा सके जिससे सड़क पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न न हो।
निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया गया कि आईटीआई मैदान के आसपास के क्षेत्र में अवैध/अस्थाई अतिक्रमण को नियमानुसार अविलंब हटवाना सुनिश्चित करेंगे।
जिला जन संपर्क पदाधिकारी
बक्सर।
@IPRDBihar



हिन्दी

समाहरणालय बक्सर
जिला जन संपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 19 मार्च 2026
आज दिनांक 19 मार्च 2026 को विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान बक्सर में आवासित बालिका को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा बेंगलुरु के दंपत्ति को दत्तक ग्रहण पूर्व पालन-पोषण देख-रेख में दिया गया। बच्ची को पाकर दंपत्ति भाव विभोर हो गए।
दत्तक ग्रहण के क्या नियम हैं:- गोद लेने के इच्छुक माता-पिता, भावी दत्तक ग्राही अभिभावक के द्वारा कैयरिंगस carings.wcd.gov-in पर आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्रों में से किसी एक पहचान पत्र के साथ निबंधन किया जाना है तथा दत्तक ग्रहण हेतु आवश्यक दस्तावेजों को 30 दिनों के भीतर केयरिंगस पर अपलोड किया जाना है। गृह अध्ययन रिपोर्ट, प्रतीक्षा सूची, मिलान प्रक्रिया, बच्चों का आरक्षण, स्वीकृति, याचिका और भावी दत्तक माता-पिता के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से दृढता, वित्तीय सक्षमता एवं दत्तक ग्रहण प्रेरणा, गंभीर बीमारियों से अरुगणता, दंपति की दशा में पति-पत्नी दोनों की सहमति, दंपति के कम से कम दो वर्ष स्थिर वैवाहिक संबंध, एकल पुरुष अभिभावक को केवल लड़का गोद दिया जा सकता है। जबकि एकल महिला अभिभावक लड़का एवं लड़की दोनों को गोद ले सकती है। अलग-अलग उम्र वाले दंपति को अलग-अलग उम्र के बच्चे की पात्रता होती है। दो संतान वाले दंपति सामान्य बालक के दत्तक ग्रहण के लिए पात्र नहीं है। वे सिर्फ विशेष आवश्यकता वाले बालकों को ही दत्तक ग्रहण कर सकते हैं। देश में किसी अन्य माध्यम से बच्चा गोद लेना और देना कानूनी अपराध है।
उक्त अवसर पर वरीय उप समाहर्त्ता-सह-प्रभारी सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, बक्सर, बाल संरक्षण पदाधिकारी (गैर-संस्थागत), बाल संरक्षण पदाधिकारी (संस्थागत) तथा दत्तक ग्रहण संस्थान के प्रभारी समन्वयक उपस्थित थे।
जिला जन संपर्क पदाधिकारी
बक्सर।
@IPRDBihar


हिन्दी

समाहरणालय बक्सर
जिला जन संपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 19 मार्च 2026
आज दिनाक 19 मार्च 2026 को अपर समाहर्ता बक्सर, श्री अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में एलपीजी आपूर्ति से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
अपर समाहर्ता द्वारा बताया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को प्रतिदिन गैस एजेंसी का भ्रमण एवं निरीक्षण किया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी द्वारा कुल 27 गैस एजेंसियों की सघन जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था, जिसमें प्रत्येक टीम में एक वरीय दंडाधिकारी / पदाधिकारी तथा एक पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया था। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों द्वारा संबंधित गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया। इस जांच अभियान में जिले के वरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को शामिल किया गया है।
अभी तक दिनांक 13.03.2026 से 18.03.2026 तक कुल 31583 गैस सिलेंडर का वितरण किया जा चुका है। साथ ही दिनांक 18.03.2026 तक गैस एजेंसियों के पास 4612 सिलेंडर का स्टॉक बचा हुआ है।
सभी उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की आपूर्ति से संबंधित अपनी शिकायत / समस्या जिला नियंत्रण कक्ष 06183-223333 पर दर्ज करा सकते है। जिला नियंत्रण कक्ष 24X7 कार्यरत है।
किसी भी परिस्थिति में गैस एजेन्सी अथवा गोदाम पर उपभोक्ताओं का लाईन लगाकर सिलेंडर का आपूर्ति नहीं की जायेगी। यदि ऐसी स्थिति पायी जाती है तो संबंधित गैस एजेंसियों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी। यथा संभव सभी एजेंसी के द्वारा होम डिलेवरी सुनिश्चित की जायेगी। साथ ही बुकिंग के 02 या 03 दिन के अंदर गैस की आपूर्ति उपभोक्ता को करेंगे।
साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव के द्वारा लगातार भ्रमण करते हुए गैस सिलेंडर के वितरण कार्य का अनुश्रवण किया जा रहा है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी बक्सर के द्वारा सभी गैस एजेंसियों के साथ बैठक करते हुए सभी एजेंसियों के द्वारा गैस वितरण के कार्य का अनुश्रवण लगातार किया जा रहा है।
सभी गैस एजेन्सी अपने कार्यालय के बाहर सूचना पटट लगाते हुए उस पर स्टॉक की अद्यतन स्थिति, किस तिथि का सिलेंडर वितरित किया जा रहा है एवं आगामी दिनों में किस-किस तिथि का गैस वितरण किया जायेगा। इन सभी सूचनाओं का संधारण करने का निर्देश दिया गया है।
बक्सर जिले के सभी एजेंसी को निदेश दिया गया कि कैम्प मोड में सभी बचे हुए उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करेंगे। ताकि ओटीपी मिलने में परेशानी न हो। उपभोक्ता स्वयं भी ई-केवाईसी कर सकते है।
जिला नियंत्रण कक्ष में कुल 92 शिकायत प्राप्त हुआ है जिसके आलोक में 45 शिकायतों का निष्पादन कर दिया गया है। शेष का निष्पादन किया जा रहा है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि दिनांक 13 मार्च 2026 को 7240, दिनांक 14 मार्च 2026 को 7512, दिनांक 15 एवं 16 मार्च 2026 को 7531, दिनांक 17 मार्च 2026 को 4207 एवं दिनांक 18 मार्च 2026 को 5093 गैस सिलेंडर का वितरण किया जा चुका है।
जिला जन संपर्क पदाधिकारी
बक्सर।
@IPRDBihar




हिन्दी

समाहरणालय बक्सर
जिला जन संपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 19 मार्च 2026
आज दिनांक 19 मार्च 2026 को जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं परामर्शदात्री समिति तथा विशेष जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक (वित्तीय वर्ष 2025-26 की दिसंबर 2025 तिमाही) उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में की गई।
बैठक में वरीय समाहर्ता-बैंकिंग श्री रवि बहादुर, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक एस एम जफ़र अहमद, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती ज्योत्स्ना वर्मा तथा जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी गण तथा सभी बैंकों के जिला समन्यवक उपस्थित हुए।
अग्रणी जिला प्रबंधक ने बैठक की शुरुआत करते हुए पिछली बैठक के अनुपालन बारे में बताया। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई। जिला का साख जमानुपात 44.24% है इस अनुपात में, वृद्धि कर सभी बैंकों को अगली समीक्षा में 50 % से अधिक करने की सलाह दी गई है। दिसंबर 2025 तिमाही तक जिले का जिले का वार्षिक साख़ योजना में लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि 37.82% ही रहा है। जिस पर उप विकास आयुक्त ने असंतोष व्यक्त करते हुए सभी बैंको को निर्देशित किया कि अपने लक्ष्य को अगले समीक्षा में प्राप्त करने सुनिश्चित करेंगे।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि सरकारी योजनाओं की सफलता प्रमुखतया सार्वजानिक क्षेत्र के बैंकों पर ही निर्भर करता है इसीलिए योजनाओं की वित्त पोषण में उदारता दिखते हुए ऋण आवेदन का त्वरित निष्पादन करें।
इस जिले की अर्थव्यवस्था कृषि एवं छोटे और मझोले उद्योगों पर ही सर्वाधिक निर्भर है इसलिए इन क्षेत्रों के योजनाओं में ससमय वितता पोषण किया जाए।
उप विकास आयुक्त ने लंबित आवेदनों का जल्द निष्पादन कर सी डी रेश्यो तथा वार्षिक साख़ योजना में अपेक्षित वृद्धि सुनिश्चित किया जाए जिससे लाभुक अपने व्यापारिक गतिविधियों को आगे बढ़ा सके।
पीएमएफएमई तथा पीएमईजीपी ऋण स्वीकृति में जिले का प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया तथा इनमें स्वीकृत आवेदनों का मार्च 2026 में ही वितरित करने का निर्देश दिया।
बैठक में लक्ष्य प्राप्त नहीं करने वाले बैंकों पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए उन्हें निर्देशित कि वे अपने लक्ष्य को मार्च 2026 तक प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
डी डी एम नाबार्ड ने बैंकों के जिला समन्वयकों मुद्रा, स्व-निधि, डेयरी, पशुपालन आदि योजनाओं के प्राप्त आवेदनों का निष्पादन एवं संवितरण कार्य पूर्ण करने को कहा।
वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग ने पीडीआर केसों के मिलान के लिए लगाए जा रहे शिविर की चर्चा हुए सभी बैंकों को इन शिविर में उपस्थित हो मिलान करना सुनिश्चित करने को कहा।
जिला जन संपर्क पदाधिकारी
बक्सर।
@IPRDBihar
NE

ईद-उल-फितर (ईद), 2026 के अवसर पर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आज दिनांक 19 मार्च 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से नगर भवन बक्सर में प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ ब्रीफिंग की गई है।
सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल अपने प्रतिनियुक्ति दिनांक 20.03.2026 एवं 21.03.2026 को पूर्वाहन 06:00 बजे से ईद-उल-फितर पर्व समाप्ति अथवा स्थिति सामान्य होने तक प्रतिनियुक्ति स्थल पर बने रहेंगे तथा सभी प्रकार की निरोधात्मक कार्रवाई करेंगे।
अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव अपने कार्य क्षेत्र में भ्रमण कर आश्वस्त हो लें कि दिनांक 20.03.2026 एवं 21.03.2026 को पूर्वाहन 06:00 बजे से ईद-उल-फितर (ईद) पर्व समाप्ति अथवा स्थिति सामान्य होने तक सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल अपने-अपने स्थान पर पहुँच चुके हैं अथवा नहीं। उक्त पदाधिकारी अपने भ्रमण के समय सभी क्षेत्रों का जायजा तथा स्थिति का मूल्यांकन स्वतः कर लेंगे।
वितन्तु पर्यवेक्षक/क्षेत्रीय निरीक्षक, बिहार पुलिस रेडियो, बक्सर को निदेश दिया गया कि वे जिला के सभी प्रतिष्ठानों के वितन्तु सेटों को राउण्ड दी क्लॉक दिनांक 20.03.2026 से 21.03.2026 तक अथवा स्थिति सामान्य होने तक चालू रखेंगे तथा आदेश निदेश को समय पर पास करायेंगे तथा प्राप्त करवायेंगे। साथ ही इस आशय से जिला के सभी वितन्तु स्टेशनों को कार्यरत रहने का निर्देश देंगे।
पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केन्द्र, बक्सर ब्रज वाहन के साथ आधा दंगा पार्टी की प्रतिनियुक्ति बक्सर नगर थाना एवं आधा दंगा पार्टी डुमरांव थाना पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बक्सर एवं डुमरांव के अधीन करेंगे जो निर्देशानुसार दिये गये कार्य का संपादन करेगा।
जिला अग्निशाम पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय बक्सर, मॉडल थाना, बक्सर एवं डुमराँव थाना में एक-एक तैयार हालत में फायर ब्रिगेड की वाहन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय बक्सर जिला को निदेश दिया गया कि उक्त पर्व के अवसर पर अपने-अपने नगर परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्र में मस्जिदो एवं ईदगाहों पर साफ-सफाई तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल बक्सर एवं सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बक्सर जिला को निदेश दिया गया कि उक्त पर्व के अवसर पर मस्जिदो तथा ईदगाहों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, बक्सर सुनिश्चित करेंगे कि दिनांक 20.03.2026 एवं 21.03.2026 को पूर्वाहन 06:00 बजे से ईद-उल-फितर (ईद) पर्व समाप्ति अथवा स्थिति सामान्य होने तक विद्युत आपूर्ति निरंतर बनी रहे। सभी मार्गों में लूज एवं नीचे लटके हुए तारों की जाँच कराकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
असैनिक शल्य चिकित्सक सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, बक्सर को निदेश दिया गया कि दिनांक 20.03.2026 एवं 21.03.2026 को पूर्वाहन 06:00 बजे से ईद-उल-फितर (ईद) पर्व समाप्ति अथवा स्थिति सामान्य होने तक सदर अस्पताल बक्सर, अनुमण्डलीय अस्पताल डुमराँव एवं सभी प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों के एक दल को पर्याप्त मात्रा में दवाईयों एवं एम्बुलेंस के साथ तैयार स्थिति में रखना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही किसी भी प्रकार की चिकित्सीय आकस्मिकता से निपटने हेतु जिला के सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखेंगे।
ईद-उल-फितर 2026 के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु Q.R.T. (Quick Response Team) टीम गठित किया गया है।
क्यूएआर०टी० में प्रतिनियुक्ति दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को निदेश दिया गया कि जिला नियंत्रण कक्ष या अन्य स्रोत से सूचना प्राप्त होते ही संबंधित स्थल पर पहुँच कर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे एवं इसकी सूचना अधोहस्ताक्षरी को देंगे।
अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव को निर्देश दिया गया कि उक्त क्यू०आर०टी० के अतिरिक्त अनुमण्डल स्तर पर क्यू०आ०टी० का गठन करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला नियंत्रण कक्ष, बक्सर समाहरणालय परिसर अवस्थित जिला आपदा शाखा, बक्सर में कार्यरत होगा। जिसका दूरभाष संख्या 06183-223333 है।
ईद-उल-फितर 2026 के अवसर पर 129 दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, 31 गश्ती दल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल एवं 02 जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दिया गया है।
जिला जन संपर्क पदाधिकारी
बक्सर।
@IPRDBihar



हिन्दी

समाहरणालय बक्सर
जिला जन संपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 19 मार्च 2026
आज दिनांक 19 मार्च 2026 को बक्सर नगर क्षेत्र के गंगा घाटों पर चैती छठ पूजा की तैयारी के मद्देनजर नाव के माध्यम से जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से घाट निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी बक्सर, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को छठ पूजा हेतु चिन्हित पक्का घाटों के आस पास मिट्टी के घाटों की साफ सफाई, बैरिकेडिंग एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को घाटों से अविलंब कचरा हटाते हुए पर्याप्त साफ सफाई कराने का निर्देश दिया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को छठ घाटों पर चेंजिंग रूम एवं अस्थाई शौचालय/यूरिनल की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही छठ घाटों के रास्तों की मरम्मती/ड्रॉप गेट लगाने का निर्देश दिया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को बक्सर नगर अंतर्गत छठ घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अधिष्ठापित हाई मास्ट लाइट की जांच करते हुए यथाशीघ्र क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया।
अंचल अधिकारी बक्सर को नदी घाट पर लाइफ जैकेट के साथ नाव नाविक एवं गोताखोर की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया।
सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को छठ घाटों पर NDRF/SDRF की टीम को प्रतिनियुक्ति करने एवं समन्वय स्थापित करते हुए किसी भी दुर्घटना की स्थिति में यथोचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
सिविल सर्जन बक्सर को छठ घाटों पर चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति एवं बोट क्लीनिक की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर को छठ पर्व के दौरान यातायात प्रबंधन एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को दिनांक 24 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक निजी नावों के गंगा नदी में पूर्णतः परिचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को बक्सर अनुमंडल अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के छठ घाटों की साफ सफाई, रोशनी की व्यवस्था एवं गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया।
जिला जन संपर्क पदाधिकारी
बक्सर।
@IPRDBihar



हिन्दी

समाहरणालय बक्सर
जिला जन संपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्तिः- दिनांक 18 मार्च 2026
आज दिनांक 18 मार्च 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा बक्सर नगर क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा नगर क्षेत्र अन्तर्गत मेसर्स कुँवर ज्योति गैस एजेंसी, चरित्रवन बक्सर एवं मेसर्स सोनामति इण्डेन गैस के गोदाम का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं सहायक जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी, बक्सर उपस्थित थे।
मेसर्स कुँवर ज्योति गैस एजेंसी के दानी कुटिया अवस्थित गोदाम का निरीक्षण किया गया।
घरेलू उपयोग में लाये जाने वाले सिलेण्डर के उपलब्धता के अद्यतन स्थिति की पृच्छा करने पर बताया गया कि विगत दो दिनों से सिलेण्डर वाहन नही आया है जिसके कारण वितरण बाधित है। वर्तमान में कुल 2446 सिलेण्डर आपूर्ति हेतु उपभोक्ताओं के द्वारा बुकिंग किया गया है। दिनांक 11.03.2026 तक के बुकिंग का विगत दिनों सिलेण्डर आपूर्ति किया जा चुका है। भारत गैस एजेंसी द्वारा सिलेण्डर वाहन प्राप्त होने पर दिनांक 12.03.2026 तक बुकिंग किये गये सिलेण्डरों का वितरण किया जायेगा। बुकिंग के लगभग एक सप्ताह बाद उपभोक्ताओं के बीच गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराने से उपभोक्ताओं के बीच आक्रोश उत्पन्न होने से विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की संभावना बनी रहेगी। मेसर्स कुँवर ज्योति गैस एजेंसी के प्रबंधकीय कर्मियों को निदेशित किया गया कि उपभोक्ता द्वारा बुकिंग के तिथि के उपरांत अधिकतम तीन दिनों के अंदर होम डिलेवरी के माध्यम से गैस सिलेण्डर की आपूर्त्ति सुनिश्चित करायेंगे तथा किसी भी परिस्थिति गैस गोदाम से उपभोक्ताओं को गैस आपूर्त्ति नही करेंगे। साथ ही बुकिंग के किस तिथि का गैस आपूर्त्ति की जा रही है एवं स्टॉक में कितने गैस सिलेण्डर अवशेष है इसकी सूचना भी सूचना पट्ट पर अंकित करना सुनिश्चित करेंगे।
मेसर्स सोनामति इण्डेन गैस ऐजेंसी के लालगंज अवस्थित गोदाम का निरीक्षण किया गया|
घरेलू उपयोग में लाये जाने वाले सिलेण्डर के उपलब्धता के अद्यतन स्थिति की पृच्छा करने पर बताया गया कि वर्तमान में कुल 2600 सिलेण्डर आपूर्ति हेतु उपभोक्ताओं के द्वारा बुकिंग किया गया है। दिनांक 13.03.2026 तक के बुकिंग का विगत दिनों सिलेण्डर आपूर्ति किया जा रहा है। इण्डियन ऑयल द्वारा सिलेण्डर वाहन प्राप्त होने पर दिनांक 14.03.2026 तक बुकिंग किये गये सिलेण्डरों का वितरण किया जायेगा। बुकिंग के लगभग चार दिनों के बाद उपभोक्ताओं के बीच गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराने जायेगा। निर्देश दिया गया कि उपभोक्ता द्वारा बुकिंग के तिथि के उपरांत अधिकतम तीन दिनों के अंदर होम डिलेवरी के माध्यम से गैस सिलेण्डर की आपूर्त्ति सुनिश्चित करायेंगे तथा किसी भी परिस्थिति गैस गोदाम से उपभोक्ताओं को गैस आपूर्त्ति नही करेंगे।
निरीक्षण के क्रम में सूचना पट्ट संधारित नही पाया गया, जबकि पूर्व में गैस एजेंसियों के साथ किये गये बैठक में सूचना पट्ट अद्यतन रखने हेतु निदेशित किया गया था। इसके बावजूद भी सूचना पट्ट संधारित नही किया गया जो अत्यंत खेदजनक है। इस संबंध में जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि मेसर्स सोनामति इण्डेन गैस ऐजेंसी के प्रोपराईटर से कारण पृच्छा करना सुनिश्चित करेंगे। प्रोपराईटर को पुनः निदेशित किया गया कि बुकिंग के किस तिथि का गैस आपूर्त्ति की जा रही है एवं स्टॉक में कितने गैस सिलेण्डर अवशेष है इसकी सूचना सूचना पट्ट पर अंकित करना सुनिश्चित करेंगे।
सभी सहायक जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव एवं अनुमण्डल पदाधिकारी, बक्सर/डुमरांव तथा जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी, बक्सर को निदेश दिया गया कि नियमित रूप से बक्सर जिला में अवस्थित गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करायेंगे। साथ ही यदि किसी गैस एजेंसी द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है तो उनके विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई हेतु अनुशंसित करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
बक्सर।
@IPRDBihar




हिन्दी


