Adeyemi Samuel
74 posts

Adeyemi Samuel
@sam2rue123
Digital creator 🎥 Gaming & entertainment content Building my online presence 📈
가입일 Mart 2024
607 팔로잉1.2K 팔로워

@99J9f I follow back immediately both verified and non verified
English

पश्चिम बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी का उभार कांग्रेस के दौर से ही शुरू हो गया था। 1987-88 में राजीव गांधी ने उन्हें बंगाल यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया, जिसके बाद वह तेजी से राज्य की राजनीति में एक मजबूत पहचान बनाने लगीं।
1991 में ममता बनर्जी कोलकाता दक्षिण लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुनी गईं और पी.वी. नरसिम्हा राव सरकार में मानव संसाधन विकास, खेल एवं युवा मामलों की राज्य मंत्री बनाई गईं।
हालांकि, ममता बनर्जी की पहचान हमेशा एक संघर्षशील नेता की रही। 1992 के अंत में कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड की एक सभा में उन्होंने अचानक अपने मंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। इसके बाद जनवरी 1993 में वह तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु के खिलाफ राइटर्स बिल्डिंग में धरने पर बैठ गईं, जहां पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया।
यही संघर्ष और आक्रामक राजनीतिक शैली आगे चलकर ममता बनर्जी की सबसे बड़ी पहचान बनी।
हिन्दी




























