उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला 24 वर्षीय वैभव पिछले एक महीने से ईरान के खुर्रम शहर में फंसा हुआ है. वह मर्चेंट नेवी में कार्यरत है और दिसंबर 2025 में काम के सिलसिले में ईरान गया था, लेकिन क्षेत्र में बढ़ते तनाव के चलते वह एक जहाज पर ही फंस गया. परिवार का कहना है कि वैभव के पास इतने आर्थिक संसाधन नहीं हैं कि वह किसी अन्य माध्यम से भारत लौट सके. गुरुवार को वैभव की मां और बहन याचना ने उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल से मुलाकात कर बेटे की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई.
#Iran#Muzaffarnagar#MerchantNavy#UPNews#ABPNews
BJP ने बंगाल के लिए संकल्प जारी किया है, जिसे पार्टी ने भरोसे का शपथ पत्र नाम दिया गया है. संकल्प पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए विश्वास का दस्तावेज है और इसमें जनता से जुड़े अहम वादे शामिल किए गए हैं. अमित शाह ने कहा कि संकल्प पत्र लोगों को नया मार्ग दिखाएगा. बेरोजगार युवा और भय से त्रस्त महिलाओं को हिम्मत देगा. संकल्प पत्र के मुताबिक बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3 हजार रुपये का भत्ता दिया जाएगा, ताकि उन्हें रोजगार मिलने तक आर्थिक मदद मिल सके.
#bjp#sankalppatr#amitshah#westbengal#elections2026#abpnews
आज RR और RCB के बीच मैच, जानें राजस्थान और बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
#RRvsRCB#IPL2026#google_vignette" target="_blank" rel="nofollow noopener">abplive.com/sports/cricket…