BJP Central Media retweetledi

आज जनपद पौड़ी में आयोजित विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जनपद के सभी विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए क्षेत्र में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
जनपद में संचालित केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हमारा संकल्प है कि गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र का समग्र एवं संतुलित विकास सुनिश्चित हो, ताकि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक का जीवन अधिक सुगम, सशक्त एवं समृद्ध बन सके।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना के साथ क्षेत्र के विकास और जनकल्याण हेतु मैं प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्यरत हूं।




हिन्दी























