Department Of Basic Education Uttar Pradesh

11.7K posts

Department Of Basic Education Uttar Pradesh banner
Department Of Basic Education Uttar Pradesh

Department Of Basic Education Uttar Pradesh

@basicshiksha_up

Official Account of the Department of Basic Education, Government of Uttar Pradesh

विद्या भवन निशातगंज लखनऊ उ प्र Katılım Eylül 2019
28 Takip Edilen164.8K Takipçiler
Department Of Basic Education Uttar Pradesh
अयोध्या: श्रेष्ठा परीक्षा 2026 के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय करीमपुर, रुदौली के छात्र माखन का ग्रामर्षि एकेडमी इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रवेश पूरे विद्यालय के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और सरकारी विद्यालयों में बढ़ती शैक्षिक गुणवत्ता का सुंदर उदाहरण है। #SchoolChaloAbhiyanUP #BasicEducation #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
Department Of Basic Education Uttar Pradesh tweet mediaDepartment Of Basic Education Uttar Pradesh tweet mediaDepartment Of Basic Education Uttar Pradesh tweet mediaDepartment Of Basic Education Uttar Pradesh tweet media
हिन्दी
0
0
0
64
Department Of Basic Education Uttar Pradesh
उन्नाव: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सिकंदरपुर सरोसी में भारत इनोवेट्स 2026 के अंतर्गत डीप टेक्नोलॉजी विषय पर प्रेरणादायक पैनल चर्चा आयोजित हुई। छात्राओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स जैसे विषयों पर संवाद करते हुए तकनीक की उपयोगिता, चुनौतियों और जिम्मेदार प्रयोग पर अपने विचार साझा किए। डॉ. मसर्रत फातमा ने छात्राओं को वैज्ञानिक सोच और समाजहित में तकनीक के उपयोग के लिए प्रेरित किया। #SchoolChaloAbhiyanUP #BasicEducation #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
Department Of Basic Education Uttar Pradesh tweet mediaDepartment Of Basic Education Uttar Pradesh tweet mediaDepartment Of Basic Education Uttar Pradesh tweet media
हिन्दी
0
0
3
362
Department Of Basic Education Uttar Pradesh
संगीत, कला और संस्कृति के संग बच्चों ने दिया टीमवर्क का सुंदर संदेश बस्ती में प्राथमिक विद्यालय गणेशपुर प्रथम में आयोजित गतिविधि के अंतर्गत बच्चों ने संगीत और कला के माध्यम से भारतीय संस्कृति, नमस्ते अभिवादन और टीम समन्वय को आकर्षक प्रस्तुति के जरिए प्रदर्शित किया। नृत्य और सामूहिक प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सामाजिक मूल्य और सांस्कृतिक जुड़ाव की भावना मजबूत हुई। #SchoolChaloAbhiyanUP #BasicEducation #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
हिन्दी
0
0
2
290
Department Of Basic Education Uttar Pradesh
पानी में क्या घुलता, क्या तैरता और क्या डूबता... बच्चों ने गतिविधि से सीखा विज्ञान का मजेदार पाठ बस्ती के प्राथमिक विद्यालय डम्मरजोत में स्कूल रेडीनेस प्रोग्राम के अंतर्गत बच्चों ने गतिविधि आधारित शिक्षण के जरिए जाना कि पानी में कौन सी वस्तुएं घुलती हैं, कौन तैरती हैं और कौन डूब जाती हैं। प्रयोगात्मक सीखने की इस पहल से बच्चों में जिज्ञासा, चिंतन क्षमता और वैज्ञानिक सोच का विकास हो रहा है। #SchoolChaloAbhiyanUP #BasicEducation #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
हिन्दी
0
0
4
381
Department Of Basic Education Uttar Pradesh
भारतीय भाषा उत्सव में बच्चों ने सीखी भाषाओं की मिठास और स्थानीय व्यंजनों की खासियत बस्ती में प्राथमिक विद्यालय चमरहिया में भारतीय भाषा उत्सव के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों में बच्चों ने विभिन्न भारतीय भाषाओं में मसालों, सब्जियों और फलों के नाम सीखे। स्थानीय व्यंजनों की जानकारी के साथ विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भेलपुरी बनाने की गतिविधि में भी भाग लिया। कार्यक्रम ने बच्चों को भारतीय भाषाई विविधता, संस्कृति, स्वच्छता और सामूहिक सहभागिता का सुंदर संदेश दिया। #भारतीय_भाषा_उत्सव #SchoolChaloAbhiyanUP #BasicEducation #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
हिन्दी
0
1
4
280
Department Of Basic Education Uttar Pradesh
आजमगढ़ में ग्रीष्मकालीन भारतीय भाषा शिविर के अंतर्गत छात्रों ने गुजराती और अवधी भाषा में संवाद प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अलग-अलग भारतीय भाषाओं के शब्द, उच्चारण और संस्कृति को रोचक अंदाज में सीखा। संवाद गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में भाषाई समझ, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति के प्रति जुड़ाव मजबूत हो रहा है। #SchoolChaloAbhiyanUP #BasicEducation #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
हिन्दी
0
0
1
239
Department Of Basic Education Uttar Pradesh
अयोध्या : भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बवाँ के बच्चों ने विभिन्न स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का आकर्षक भूमिका-अभिनय प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपने अभिनय, वेशभूषा एवं ओजस्वी संवादों के माध्यम से देशभक्ति की भावना को जीवंत कर दिया। #भारतीय_भाषा_ग्रीष्मकालीन_शिविर #SchoolChaloAbhiyanUP #BasicEducation #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
Department Of Basic Education Uttar Pradesh tweet mediaDepartment Of Basic Education Uttar Pradesh tweet mediaDepartment Of Basic Education Uttar Pradesh tweet mediaDepartment Of Basic Education Uttar Pradesh tweet media
हिन्दी
1
0
3
204
Department Of Basic Education Uttar Pradesh
शाहजहांपुर : कंपोजिट विद्यालय जखिया कलान में समर कैम्प स्पेशल के दौरान बच्चों में व्यवहारिक ज्ञान बैंकिंग की समझ विकसित की गई। शिक्षक आकाश पाण्डेय ने बच्चों को जमा निकासी पर्ची को भरना सिखाया। #SchoolChaloAbhiyanUP #BasicEducation #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
हिन्दी
0
1
0
288
Department Of Basic Education Uttar Pradesh
जालौन : प्राथमिक विद्यालय नैनपुरा में ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों ने विद्यालय में स्थापित नवाचार म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में स्थित उत्तर प्रदेश के सभी स्मारक स्थलों की जानकारी शिक्षक व ए आई रोबोट के माध्यम से प्राप्त की और उसके बाद एक-एक करके सभी ने सभी स्मारक स्थलों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। #SchoolChaloAbhiyanUP #BasicEducation #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP @BsaJalaun
Department Of Basic Education Uttar Pradesh tweet mediaDepartment Of Basic Education Uttar Pradesh tweet mediaDepartment Of Basic Education Uttar Pradesh tweet mediaDepartment Of Basic Education Uttar Pradesh tweet media
हिन्दी
0
3
10
298
Department Of Basic Education Uttar Pradesh
कुशीनगर: उच्च प्राथमिक विद्यालय मदनपुर, सुकरौली क्षेत्र खड्डा में ‘लर्निंग बाय डूइंग’ गतिविधि के तहत बच्चों को खाना बनाना और मसालों की उपयोगिता के बारे में रोचक तरीके से सीखने का अवसर मिला। इस गतिविधि ने बच्चों में व्यवहारिक ज्ञान, आत्मनिर्भरता और दैनिक जीवन कौशल के प्रति रुचि विकसित की। #LearningByDoing #SchoolChaloAbhiyanUP #BasicEducation #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP @BsaKushinagar
हिन्दी
0
1
3
617
Department Of Basic Education Uttar Pradesh
गोण्डा : अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि के उपलक्ष्य में आयोजित अनुदेशक सम्मान समारोह एवं चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक कल्याण,मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री श्री @danishazadbjp जी ने शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत अनुदेशकों को सम्मानित किया । इस अवसर पर मा. विधायक श्री @RPShashtri जी, मा. विधायक श्री @premnarayanmla जी, मा. विधायक श्री @prabhatvermamla जी, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री अकबाल बहादुर तिवारी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री धनश्याम मिश्रा जी, सांसद प्रतिनिधि कैसरगंज श्री संजीव सिंह जी एवं सांसद प्रतिनिधि गोंडा श्री रमाकांत मिश्रा जी, जिलाधिकारी महोदय व अन्य अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। #SchoolChaloAbhiyanUP #BasicEducation #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
Department Of Basic Education Uttar Pradesh tweet mediaDepartment Of Basic Education Uttar Pradesh tweet mediaDepartment Of Basic Education Uttar Pradesh tweet mediaDepartment Of Basic Education Uttar Pradesh tweet media
हिन्दी
0
1
4
353
Department Of Basic Education Uttar Pradesh
बिजनौर: महात्मा विदुर सभागार में आयोजित अनुदेशक सम्मान समारोह में बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित कर अनुदेशकों के योगदान का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शिक्षा, आत्मरक्षा प्रशिक्षण और कौशल विकास में अनुदेशकों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। #UPAnudeshkSamman #SchoolChaloAbhiyanUP #BasicEducation #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
Department Of Basic Education Uttar Pradesh tweet mediaDepartment Of Basic Education Uttar Pradesh tweet mediaDepartment Of Basic Education Uttar Pradesh tweet mediaDepartment Of Basic Education Uttar Pradesh tweet media
हिन्दी
0
0
4
335
Department Of Basic Education Uttar Pradesh
लखनऊ के लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रायबरेली से आई अनुदेशक शिखा सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अनुदेशक लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग कर रहे थे, जिसे मुख्यमंत्री जी ने गंभीरता से सुना और उस पर निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ने से हजारों अनुदेशकों को सम्मान और नई ऊर्जा मिली है। #UPAnudeshkSamman #SchoolChaloAbhiyanUP #BasicEducation #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
हिन्दी
0
0
1
367
Department Of Basic Education Uttar Pradesh
लखनऊ के लोकभवन सभागार में आयोजित अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान समारोह में गोरखपुर से आए अनुदेशक देवेंद्र लाल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाकर ₹17,000 किया जाना उनके मेहनत और समर्पण का बड़ा सम्मान है। इससे हजारों परिवारों को नई मजबूती और भरोसा मिला है। #UPAnudeshkSamman #SchoolChaloAbhiyanUP #BasicEducation #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
हिन्दी
0
0
0
452
Department Of Basic Education Uttar Pradesh
एक समय ऐसा था जब बेसिक शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह उपेक्षा का शिकार थी। राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी और गलत नीतियों का खामियाजा शिक्षकों व अनुदेशकों को भुगतना पड़ता था... वर्ष 2017 में अनुदेशकों की सेवाएं समाप्त करने तक के प्रस्ताव लंबित थे, लेकिन सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को कमजोर नहीं, मजबूत करने का संकल्प लिया : मा. मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी #UPAnudeshkSamman #SchoolChaloAbhiyanUP #BasicEducation #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
हिन्दी
0
2
1
533
Department Of Basic Education Uttar Pradesh retweetledi
Sandeep Singh
Sandeep Singh@thisissanjubjp·
बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों में 10,000 नए शिक्षकों की भर्ती के लिए अधियाचन भेजा जा चुका है। बहुत शीघ्र इसके लिए नियुक्ति प्रक्रिया भी प्रारंभ होगी। साथ ही, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अनुदेशकों की नियुक्ति प्रक्रिया को भी इससे जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। —माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
हिन्दी
91
53
204
12.7K
Department Of Basic Education Uttar Pradesh
प्रदेश में विद्यालय छोड़ने वाले बच्चों की संख्या पहले 17 से 18 प्रतिशत तक थी, जिसे घटाकर अब 3 प्रतिशत तक लाया गया है... लक्ष्य इसे शून्य तक पहुंचाने का है, ताकि हर बच्चा शिक्षित होकर विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बन सके : मा. मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी #UPAnudeshkSamman #SchoolChaloAbhiyanUP #BasicEducation #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
हिन्दी
1
2
9
634
Department Of Basic Education Uttar Pradesh
विद्यालयों में श्रमदान जैसी गतिविधियां बच्चों को जिम्मेदार और आत्मनिर्भर बनाती हैं... ऐसे शिक्षकों से स्पष्टीकरण नहीं मांगना चाहिए, बल्कि सम्मानित करना चाहिए... बच्चों को छुई-मुई नहीं, बल्कि चुनौतियों का सामना करने योग्य और मजबूत बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है : मा. मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी #SchoolChaloAbhiyanUP #BasicEducation #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
हिन्दी
2
4
10
397