
आज हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने एनसीआर के विभिन्न इंडस्ट्रीज व ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मिडल ईस्ट संकट के बीच उद्योगों एवं व्यापार क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत को भरोसा दिलाया कि हरियाणा सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। साथ ही नई उद्योग नीति, कनेक्टिविटी विस्तार, MSME प्रोत्साहन, फायर सेफ्टी, फ्रेट सब्सिडी एवं औद्योगिक सुविधाओं को और मजबूत बनाने हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों एवं सुझावों पर सकारात्मक सहमति बनी।



हिन्दी



































