Dr. Chandrashekhar Singh IAS retweetledi
Dr. Chandrashekhar Singh IAS
1.7K posts

Dr. Chandrashekhar Singh IAS
@Chshekhar2010
Bihar
Patna, India Katılım Eylül 2011
87 Takip Edilen21.5K Takipçiler
Dr. Chandrashekhar Singh IAS retweetledi
Dr. Chandrashekhar Singh IAS retweetledi

आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार 24 फरवरी 2026, मंगलवार को विभागीय सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में भूकम्प परिदृश्य पर आधारित 25.02.2026 को आयोजित होने वाले टेबल टॉप अभ्यास (TTEx) तथा 26.02.2026 को मॉक अभ्यास (Mock Exercise) की पूर्व तैयारी के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में भूकम्प आपदा की संभावित स्थिति में त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने, उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा करने तथा विभिन्न विभागों एवं जिलों के बीच आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में 23 जिलों के जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), प्रभारी पदाधिकारी, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी एवं जिला सूचना पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विभागीय सचिव ने सभी जिलों को निर्देशित किया कि टेबल टॉप अभ्यास (TTEx) एवं मॉक अभ्यास को गंभीरता, तत्परता एवं पूर्ण समन्वय के साथ संपन्न कराया जाए, ताकि भूकम्प जैसी संभावित आपदा की स्थिति में प्रभावी एवं त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में संयुक्त सचिव श्री मो० नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी, संयुक्त सचिव श्री अविनाश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री संदीप कुमार, उप सचिव श्री कुमार विजेंद्र, SEOC प्रभारी डॉ. उमेश कुमार सिंह, सेक्शन पदाधिकारी श्री विकास पांडेय, पीएमयू लीड श्री सुबोध कुमार, आईटी मैनेजर श्री राकेश रंजन सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पर संपर्क करें।
हेल्पलाइन नंबर- 0612-2294204/205
आपातकालीन सहायता नंबर- 1070
@IPRDBihar
@BsdmaBihar
@CoEDM_DMI
#BiharDisasterManagementDept



हिन्दी
Dr. Chandrashekhar Singh IAS retweetledi

आपदा प्रबंधन से संबंधित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें अधिकारी: सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग
आपदा प्रबंधन विभाग में 19 जनवरी 2026, सोमवार को सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सचिव के द्वारा मौसम पूर्वानुमान, शीतलहर से संबंधित तैयारियों की वर्तमान स्थिति, आनुग्रहिक राशि (GR), बिहार आधार ऑथेंटिकेशन फ्रेमवर्क (BAAF), पीएम केयर फंड, सीएम रिलीफ फंड, अंकेक्षण, न्यायालय में लंबित मामलों, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) नियोजन, रिस्क मिटिगेशन रोडमैप (DRR), राज्य एवं जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, IDRN, NDMIS पोर्टल तथा DSS की समीक्षा की गई तथा उनके शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को महत्त्वपूर्ण निदेश दिए गए।
सचिव ने राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA), नागरिक सुरक्षा निदेशालय तथा विकास प्रबंधन संस्थान (DMI) के आपदा प्रबंधन उत्कृष्टता केंद्र तथा अन्य से संबंधित मामलों को भी बैठक में शामिल करने के निदेश दिए।
बैठक में विभाग के संयुक्त सचिव श्री मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी तथा श्री अविनाश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र से संपर्क करें।
हेल्पलाइन नंबर: 0612-2294204/205
आपातकालीन सहायता नंबर: 1070
@IPRDBihar
@BsdmaBihar
@CoEDM_DMI
#BiharDisasterManagementDept



हिन्दी
Dr. Chandrashekhar Singh IAS retweetledi

आपदा पीड़ितों को 24 घंटे में मिलेगा लाभ: माननीय मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, श्री नारायण प्रसाद
07 जनवरी, 2026 को आपदा प्रबंधन विभाग के माननीय मंत्री श्री नारायण प्रसाद की अध्यक्षता में सभी जिलों के अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) एवं सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारियों के साथ राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर माननीय मंत्रीजी का स्वागत किया । विभागीय सचिव ने बैठक की शुरुआत सभी जिलों से आए अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी तथा अन्य विभागीय अधिकारियों के स्वागत सम्बोधन से की ।
विभाग के संयुक्त सचिव श्री मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से माननीय मंत्री के समक्ष आपदा प्रबंधन विभाग का एजेंडा, विभाग के सामान्य कार्य, एसडीआरएफ के गठन एवं वर्तमान स्थिति, शीतलहर से संबंधित तैयारियों की वर्तमान स्थिति, मौसम पूर्वानुमान, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, निर्णय सहायता प्रणाली, चक्रीय निधि, एसी/डीसी एवं यूसी के लंबित मामले, न्यायालय से संबंधित लंबित मामले तथा विधायी से संबंधित मामलों की प्रस्तुति की ।
किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र से संपर्क करें।
हेल्पलाइन नंबर: 0612-2294204/205
आपातकालीन सहायता नंबर: 1070
@IPRDBihar
@BsdmaBihar
@CoEDM_DMI
#BiharDisasterManagementDept




हिन्दी
Dr. Chandrashekhar Singh IAS retweetledi

आपदा प्रबंधन विभाग में नववर्ष के अवसर पर विभागीय सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।
इस अवसर पर विभाग के संयुक्त सचिव श्री मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी व श्री अविनाश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री संदीप कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
किसी भी आपातकालीन स्थिति में सहायता हेतु राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र से संपर्क करें।
हेल्पलाइन नंबर: 0612-2294204 / 205
आपातकालीन सहायता नंबर: 1070
@IPRDBihar
@BsdmaBihar
@CoEDM_DMI
#BiharDisasterManagementDept



हिन्दी
Dr. Chandrashekhar Singh IAS retweetledi

आपदा प्रबंधन विभाग में 31 दिसम्बर, 2025, बुधवार को विभागीय सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के द्वारा राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र (SEOC) का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान शीतलहर से संबंधित न्यूनतम तापमान दर्ज किए गए सभी जिले जिसमें कैमूर, गया, नवादा, नालंदा, बांका और सारण शामिल हैं, को विशेष सतर्कता बरतने का निदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य जिलों को भी शीतलहर की स्थिति के मद्देनजर अलाव जलाने का निदेश दिया गया। साथ ही, डी०एस०एस० पोर्टल पर सभी जिलों को शीतलहर से संबंधित अलाव जलाए गए जियो टैग फोटो अपलोड करने एवं नववर्ष के अवसर पर सभी जिलों को पर्यटन स्थलों पर सतत निगरानी रखने को निदेश दिया गया।
साथ ही राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के प्रभारी एवं अन्य कर्मियों को शीतलहर की गंभीरता को देखते हुए सभी जिलों के DEOC से समय-समय पर स्थिति की जानकारी प्राप्त कर प्रतिवेदन तैयार करने हेतु निदेश दिया गया। मौके पर विभाग के संयुक्त सचिव श्री मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी व श्री अविनाश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री संदीप कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र से संपर्क करें।
हेल्पलाइन नंबर: 0612-2294204/205
आपातकालीन सहायता नंबर: 1070
@IPRDBihar
@BsdmaBihar
@CoEDM_DMI
#BiharDisasterManagementDept




हिन्दी
Dr. Chandrashekhar Singh IAS retweetledi

पटना में मुख्यमंत्री ने बुलाई समीक्षा बैठक: प्रगति यात्रा की 430 योजनाओं में से 428 को मिली स्वीकृति। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बैठक में प्रेजेंटेशन देकर सभी योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।
#NitishKumar #Patna #PragatiYatra #DevelopmentProjects #BiharNews #ReviewMeeting #PratyayAmrit
हिन्दी
Dr. Chandrashekhar Singh IAS retweetledi

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज पटना डेयरी प्रोजेक्ट, सुधा फुलवारीशरीफ का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रोडक्शन हॉल, आइस्क्रीम प्लांट, दही कोल्ड रूम सहित विभिन्न इकाईयों का निरीक्षण किया और उत्पाद के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
बैठक के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2008 से कृषि रोड मैप की शुरूआत की गयी है। कृषि रोड मैप में कृषि कार्य एवं इससे जुड़े अवयवों के विकास के लिये कई कदम उठाये गये हैं। कृषि रोड मैप के लागू होने से फसल का उत्पादन और उत्पादकता बढ़ी है साथ ही राज्य में दूध का उत्पादन भी बढ़ा है। इससे किसानों और दुग्ध उत्पादकों को काफी फायदा हो रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि डेयरी प्लांट का और विस्तार करें। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन समितियों का और विस्तार करें, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी साथ ही रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे। बिहार में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिये कार्य करें साथ ही प्रोसेसिंग की क्षमता का भी विस्तार करें। प्रोक्यूरमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर का और विस्तार करें। उन्होंने कहा कि यहां काम करनेवाले लोगों के आवासन की भी व्यवस्था करें ताकि वे अच्छे से काम कर सकें।
@NitishKumar
@BiharAFRD
Nitish Kumar@NitishKumar
हिन्दी
Dr. Chandrashekhar Singh IAS retweetledi

राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिले, ये शुरू से ही हमलोगों की प्राथमिकता रही है। सात निश्चय-2 के तहत वर्ष 2020-25 के बीच राज्य में 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार दिया गया है। अगले 5 वर्षों (2025-30) में हमलोगों ने 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
नई सरकार के गठन के पश्चात् राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने एवं अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करने के लिए हमलोगों ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। बदलते बिहार के विकास की गति को बल देने हेतु बिहार में प्रौद्योगिकी और सेवा आधारित नवाचारों की न्यू ऐज इकोनॉमी (New Age Economy) के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु इस क्षेत्र की बिहार से संबंध रखनेवाले अग्रणी उद्यमियों के सुझाव प्राप्त कर योजनाओं एवं नीतियों का निर्धारण किया जाएगा। साथ ही बिहार को एक ‘वैश्विक-Back end-Hub’ एवं ‘ग्लोबल वर्क प्लेस’ के रूप में विकसित एवं स्थापित करने हेतु महत्वपूर्ण विभागों तथा प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों एवं विशेषज्ञों के सहयोग से एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
बिहार की जनसंख्या में युवाओं की भागीदारी काफी अधिक है। इसको सार्थक दिशा देने पर बिहार देश का सबसे तेजी से विकास करने वाला राज्य बन सकता है। बिहार के बड़ी संख्या में उपलब्ध युवा मानव संसाधन को ध्यान में रखते हुए बिहार को पूर्वी भारत के नए टेक्नोलॉजी हब (Technology Hub) के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए बिहार में डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, मेगा टेक सिटी व फिनटेक सिटी की स्थापना की जाएगी एवं उद्योगों का जाल बिछाने हेतु वृहद कार्ययोजना तैयार कर योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा।
राज्य में नई चीनी मिलों की स्थापना एवं पुरानी बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः चालू करने हेतु नीति एवं कार्ययोजना बनाई गई है। इसके साथ ही राज्य के सभी प्रमुख शहरों को बेहतर एवं सुंदर बनाने की योजना पर कार्य करने हेतु तैयारी एवं नई तकनीकों का उपयोग कर राज्य को अग्रणी बनाने हेतु बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन की स्थापना की जाएगी।
उक्त सभी बिन्दुओं पर कार्ययोजना तैयार करने हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आज उच्चस्तरीय समिति गठित कर दी गई है। यह समिति राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने एवं युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन तथा अनुश्रवण का कार्य करेगी।
आप सभी को पता है कि पिछले कुछ वर्षों में बिहार में औद्योगीकरण ने रफ्तार पकड़ी है। बिहार की नवनिर्वाचित नई सरकार दुगुनी ताकत से राज्य में बड़े पैमाने पर उद्योग लगाने हेतु कृतसंकल्पित है। इसके लिए औद्योगिक कॉरिडोर, उच्च गुणवत्ता की आधारभूत संरचना, हाई क्वालिटी पावर सप्लाई, जल प्रबंधन एवं कुशल मानव संसाधन आवश्यक है, जो अब बिहार में उपलब्ध हैं।
राज्य में औद्योगिक विकास एवं अगले 5 वर्षों में युवाओं को नौकरी एवं रोजगार के लिए हमलोगों ने तेजी से काम शुरू कर दिया है और जो काम हमलोग शुरू करते हैं, उसे पूरा करते हैं।
हिन्दी
Dr. Chandrashekhar Singh IAS retweetledi

आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आज के इस विशेष अवसर पर बिहार के लोगों को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
साथ ही माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, विभिन्न राज्यों से आए माननीय मुख्यमंत्री, माननीय केन्द्रीय मंत्री, सभी गणमान्य लोगों एवं विशिष्ट अतिथियों का भी हार्दिक अभिनंदन।
बिहार के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में एन॰डी॰ए॰ की सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी। मुझे विश्वास है कि बिहार के लोगों के सहयोग और आशीर्वाद से हम बिहार को देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करेंगे।
@narendramodi
@AmitShah




हिन्दी
Dr. Chandrashekhar Singh IAS retweetledi

यह शायद भारत के इतिहास में पहली बार है जब पूरी तरह से पत्थरों से बना स्तूप निर्मित हुआ है — जिसमें सीमेंट, ईंट या कंक्रीट का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया गया। यह अनोखा और भव्य स्तूप बिहार के वैशाली ज़िले में स्थित है।
बिहार की l धरती पर बने स्मारक का मुख्य आकर्षण भगवान बुद्ध का अवशेष-पात्र (Relic Casket) है, जिसे पहली मंज़िल पर स्थापित किया गया है। यह पवित्र अवशेष 1958 से 1962 के बीच हुई खुदाई के दौरान प्राप्त हुआ था।
#bihar
हिन्दी
Dr. Chandrashekhar Singh IAS retweetledi

राजगीर जू सफारी रोमांच और प्रकृति का अद्भुत संगम है। यहाँ शेर, बाघ, भालू और हिरण जैसे वन्यजीवों को प्राकृतिक वातावरण में देखना अनोखा अनुभव देता है। हरियाली से घिरा यह स्थल परिवारों और पर्यटकों के लिए रोमांचक पर्यटन स्थल है।
#Bihar #Nalanda #Rajgir #wildearth #wildlife
@incredibleindia @MTVIndia @MTV @JioHotstar @tourismgoi
हिन्दी
Dr. Chandrashekhar Singh IAS retweetledi
Dr. Chandrashekhar Singh IAS retweetledi

05 नवंबर को आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने विभाग स्थित राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा स्नान के सफल आयोजन हेतु विभिन्न घाटों पर तैनात SDRF तथा NDRF की टीम को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मौके पर विभाग के संयुक्त सचिव श्री मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पर हेल्पलाइन नंबर- 0612-2294204/205 तथा आपातकालीन सहायता नंबर- 1070 पर संपर्क करें।
@BsdmaBihar
@CoEDM_DMI
@BiharDMD




हिन्दी
Dr. Chandrashekhar Singh IAS retweetledi
Dr. Chandrashekhar Singh IAS retweetledi

सायंकालीन अर्घ्य के अवसर पर राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) से आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी।
छठ महापर्व के सफल आयोजन हेतु आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जिला प्रशासन को आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए संबंधित स्थानों पर त्वरित कार्रवाई करने, राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा घाटों पर आवश्यक सतर्कता एवं निरंतर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार सभी घाटों पर सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
सायंकालीन अर्घ्य के अवसर पर आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने विभाग स्थित राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मौके पर विभाग के संयुक्त सचिव श्री मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी सहित SDRF व NDRF कर्मी तथा अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
राज्य स्तर पर राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र (SEOC), पटना द्वारा 24×7 निगरानी जारी है तथा सभी जिलों से सतत प्रतिवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं।
किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पर हेल्पलाइन नंबर- 0612-2294204/205 तथा आपातकालीन सहायता नंबर- 1070 पर संपर्क करें।
@BiharDMD
@BsdmaBihar
@CoEDM_DMI




हिन्दी
Dr. Chandrashekhar Singh IAS retweetledi

दिनांक 08 अक्टूबर, 2025 को आपदा प्रबंधन विभाग में विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ 2025: फेज-2 को लेकर महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया तथा सचिव महोदय द्वारा आवश्यक निदेश दिए गए।
बैठक में सुपौल, सीतामढ़ी, सहरसा, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण व खगड़िया जिलों के अपर समाहर्ता (आपदा), सीनियर डिप्टी कलक्टर तथा सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
उक्त बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग से संयुक्त सचिव श्री मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री संदीप कुमार व राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र से अन्य कर्मी शामिल हुए।
किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पर संपर्क करें।
हेल्पलाइन नंबर-0612-2294204/205
आपातकालीन सहायता नंबर: 1070
@BsdmaBihar
#BiharDisasterManagementDept



हिन्दी
Dr. Chandrashekhar Singh IAS retweetledi

बाढ़ 2025: फेज 2 को लेकर 08 अक्टूबर, 2025 को आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने विभाग स्थित राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) से संबंधित जिलों से अद्यतन जानकारी प्राप्त की।
प्रभावित जिलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार फेज 2 में सुपौल, सीतामढ़ी, किशनगंज, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण तथा खगड़िया में 5 लाख से अधिक जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित हुई है। बाढ़ प्रभावितों के बीच 170 से अधिक सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है, जिसमें 5 लाख 78 हजार से अधिक लोगों ने भोजन किया है। 8 अक्टूबर तक प्रभावित आबादी के बीच 22 हजार से अधिक सूखा राशन पैकेट तथा 43 हजार से अधिक पॉलीथिन शीट्स वितरित किए गए हैं।
सचिव महोदय ने संबंधित जिले के जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता (आपदा), तथा सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मौके पर विभाग के संयुक्त सचिव श्री. मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी व अन्य कर्मी मौजूद रहे।
किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पर संपर्क करें।
हेल्पलाइन नंबर- 0612-2294204/205
आपातकालीन सहायता नंबर- 1070
@BsdmaBihar
@BiharDMD




हिन्दी
Dr. Chandrashekhar Singh IAS retweetledi

उत्तर बिहार में आंधी-तूफान, भारी बारिश व वज्रपात की स्थिति उत्पन्न होने पर 05 अक्टूबर, रविवार को आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने विभाग स्थित राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) से वर्षापात की स्थिति, नदियों के जलस्तर, SDRF तथा NDRF की तैनाती, सामुदायिक रसोई की समुचित व्यवस्था आदि की अद्यतन जानकारी ली तथा संबंधित जिले के जिला पदाधिकारी व आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मौके पर विभाग के संयुक्त सचिव श्री. मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी व अन्य कर्मी मौजूद रहे।
किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पर संपर्क करें।
हेल्पलाइन नंबर- 0612-2294204/205
आपातकालीन सहायता नंबर- 1070
@IPRDBihar
@BsdmaBihar
@CoEDM_DMI
@BiharDMD




हिन्दी







