DC Dhanbad

6.7K posts

DC Dhanbad banner
DC Dhanbad

DC Dhanbad

@dc_dhanbad

Official handle of Deputy Commisioner Dhanbad, Jharkhand. Please connect with us for suggestions/grievances. https://t.co/M0L97LuhUP

Dhanbad, India Katılım Şubat 2017
204 Takip Edilen146.3K Takipçiler
Sabitlenmiş Tweet
DC Dhanbad
DC Dhanbad@dc_dhanbad·
🇮🇳 गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳 गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आप सभी जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आइए, संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए एकजुट होकर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं और जिले व देश की प्रगति में अपना योगदान दें। जय हिंद! 🇮🇳 #RepublicDay2026 #DistrictAdministration @JharkhandCMO @dhanbadpolice @iprddhanbad
हिन्दी
9
2
55
10.1K
DC Dhanbad
DC Dhanbad@dc_dhanbad·
उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, सदर अस्पताल के आधुनिकीकरण और रिक्त पदों की भर्ती पर चर्चा हुई। बायो मेडिकल वेस्ट निराकरण स्थल की जांच के लिए टीम गठित करने, बिना लाइसेंस क्लीनिकों पर कार्रवाई और रक्तदान शिविर आयोजन के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया। #DistrictAdministration #Health @prdjharkhand
DC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet media
हिन्दी
0
1
14
602
DC Dhanbad
DC Dhanbad@dc_dhanbad·
जिला प्रशासन ने #पेट्रोलियम_कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। कंपनियों ने स्पष्ट किया कि #पेट्रोल_डीजल की सप्लाई में कोई कमी नहीं है, अफवाहों के कारण बुधवार को पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ी थी। कुछ पेट्रोल पंपों पर सामान्य से चार गुना अधिक बिक्री हुई, जबकि धनबाद को अतिरिक्त ईंधन की आपूर्ति की जा रही है। जिला प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए सभी पेट्रोल पंपों की निगरानी और गड़बड़ी पर कार्रवाई की चेतावनी दी। #DistrictAdministration @prdjharkhand @JharkhandCMO
DC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet media
हिन्दी
3
4
37
1.6K
DC Dhanbad
DC Dhanbad@dc_dhanbad·
जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी और दाम बढ़ने की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील। अफवाहों के कारण कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और सामान्य व्यवस्था प्रभावित हुई। जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। स्थिति की समीक्षा के लिए गुरुवार को समाहरणालय में सभी तेल कंपनियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। #Petrol #Diesel @prdjharkhand @JharkhandCMO
DC Dhanbad tweet media
हिन्दी
17
22
170
8.9K
DC Dhanbad
DC Dhanbad@dc_dhanbad·
माननीय केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने #JRDA की गतिविधियों एवं संशोधित #झरिया_मास्टर_प्लान के तहत चल रहे कार्यों की व्यापक समीक्षा की। बैठक में #बेलगड़िया_टाउनशिप विकास, विस्थापित परिवारों के पुनर्वास तथा बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। @prdjharkhand @JharkhandCMO
DC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet media
हिन्दी
0
0
19
754
DC Dhanbad
DC Dhanbad@dc_dhanbad·
सदर अस्पताल, SNMMCH सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में निर्बाध बिजली व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। सभी अस्पतालों में विद्युत, फायर, गार्बेज एवं वाटर ऑडिट कराने के निर्देश दिए। SNMMCH और सदर अस्पताल में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु डेडिकेटेड फीडर लगाने तथा जेनसेट की एएमसी सुनिश्चित करने को कहा। ऑपरेशन थिएटर, ICU, इमरजेंसी व SNCU जैसे संवेदनशील विभागों में हर परिस्थिति में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। #DistrictAdministration #Health #SNMMCH @prdjharkhand @JharkhandCMO
DC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet media
हिन्दी
0
0
8
688
DC Dhanbad
DC Dhanbad@dc_dhanbad·
केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने आज #बेलगड़िया_टाउनशिप का दौरा कर “#लाइवलीहुड_एंड_एम्प्लॉयमेंट_जेनरेशन_प्रोजेक्ट” का शिलान्यास किया। उन्होंने शिक्षा, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और रोजगार को #झरिया_मास्टर_प्लान की प्राथमिकता बताते हुए लोगों से बच्चों, विशेषकर बच्चियों की शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की। दौरे के दौरान मंत्री ने ई-रिक्शा लाभार्थियों को चाबियां सौंपीं और महिला उद्यमियों के लाइवलीहुड स्टॉल्स का निरीक्षण किया। बेलगड़िया टाउनशिप में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। @prdjharkhand @JharkhandCMO
DC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet media
हिन्दी
0
1
15
572
DC Dhanbad
DC Dhanbad@dc_dhanbad·
जिले के लगभग 200 प्राइमरी स्कूलों को सभी मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित। स्कूलों में पानी, बाउंड्री वॉल, शौचालय, डाइनिंग शेड, किचन, पार्किंग, प्रिंसिपल रूम, असेंबली स्टेज व रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। जर्जर भवनों की मरम्मत, जरूरत अनुसार नए क्लास रूम निर्माण तथा किचन व शौचालय में स्थायी जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही जिले में 500 नए तालाब निर्माण, आंगनवाड़ी केंद्र निर्माण में तेजी लाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। #DistrictAdministration #Education @prdjharkhand @JharkhandCMO
DC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet media
हिन्दी
1
0
21
944
DC Dhanbad
DC Dhanbad@dc_dhanbad·
मंगलवार को #जनता_दरबार में जिलेभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। गोविंदपुर के ग्रामीणों ने स्कूल की जमीन की मापी कर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग रखी। तेतुलमारी हरिजन बस्ती के लोगों ने अवैध कोयला खनन से जान-माल के खतरे की शिकायत की। जनता दरबार में आमजनों के कई आवेदन प्राप्त हुए। सभी मामलों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। #DistrictAdministration #JantaDarbar @prdjharkhand @JharkhandCMO
DC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet media
हिन्दी
9
2
24
985
DC Dhanbad
DC Dhanbad@dc_dhanbad·
आज #बेलगड़िया_टाउनशिप का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। प्लेग्राउंड के लिए भूमि चिन्हित करने, झाड़ियों की सफाई, ट्रेंच कटिंग तथा तालाब सौंदर्यीकरण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में माइक्रो इंटरप्राइज और बड़ी इंडस्ट्री स्थापित कर सैकड़ों लोगों के लिए रोजगार के अवसर विकसित किए जाएंगे। साथ ही मशरूम फार्मिंग, जूट बैग, कैम्पो क्राफ्ट, डिजाइन पेंटिंग और स्पोर्ट्स सेंटर जैसे स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। #JRDA #BCCL #Development @prdjharkhand @JharkhandCMO
DC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet media
हिन्दी
1
0
14
540
DC Dhanbad
DC Dhanbad@dc_dhanbad·
केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे के प्रस्तावित धनबाद दौरे को लेकर समन्वय बैठक हुई। बैठक में #बीसीसीएल एवं #जेआरडीए अधिकारियों के साथ दौरे की रूपरेखा और कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा हुई। कोयला मंत्री बेलगड़िया का भी भ्रमण करेंगे, जहां विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन और परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं समन्वय के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। #DistrictAdministration @prdjharkhand
DC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet media
हिन्दी
0
2
16
764
DC Dhanbad
DC Dhanbad@dc_dhanbad·
बेलगड़िया में कौशल विकास, आजीविका और जमीनी स्तर के खेलों को बढ़ावा देने के लिए #जेआरडीए और #टाटा_स्टील_फाउंडेशन के बीच #एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। यह साझेदारी झरिया मास्टर प्लान के तहत सामुदायिक विकास और पुनर्वास प्रयासों को मजबूत करेगी। जेआरडीए कार्यान्वयन का नेतृत्व करेगा, जबकि टाटा स्टील फाउंडेशन तकनीकी विशेषज्ञता और क्षमता निर्माण में सहयोग देगा। इस पहल में बेलगड़िया और पलानी पंचायत के युवाओं को प्राथमिकता देते हुए रोजगार, कौशल और खेल के नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। #JRDA #TataSteelFoundation @prdjharkhand @JharkhandCMO
DC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet media
हिन्दी
0
0
11
586
DC Dhanbad
DC Dhanbad@dc_dhanbad·
आज समाहरणालय में जन शिकायत कोषांग की अनुसेवक स्व. चंदा देवी के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। अधिकारियों व कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। स्व. चंदा देवी को कर्मठ, अनुशासनप्रिय एवं व्यवहार कुशल कर्मी बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया। @prdjharkhand
DC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet media
हिन्दी
2
0
14
1K
DC Dhanbad
DC Dhanbad@dc_dhanbad·
बीबीएमकेयू के मास कम्युनिकेशन के 13 प्रशिक्षु विद्यार्थियों से अपने प्रशासनिक एवं जनसंपर्क के अनुभव साझा किए। जनसंपर्क कार्यालय की भूमिका, प्रशासन और जनता के बीच समन्वय तथा धनबाद में विकास की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। #Internship @prdjharkhand
DC Dhanbad tweet media
हिन्दी
2
1
24
1.3K
DC Dhanbad retweetledi
Hemant Soren
Hemant Soren@HemantSorenJMM·
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 12वीं (साइंस, कॉमर्स एवं आर्ट्स) परीक्षा में सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। यह सफलता आपकी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। आपके अभिभावकों एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण रहा है, उन सभी को भी हार्दिक बधाई। यह परिणाम आपके जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है, लेकिन यह आपकी यात्रा का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि नए अवसरों और संभावनाओं की शुरुआत है। जो विद्यार्थी इस बार अपना अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर पाए हैं, वे निराश न हो, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता आपको अवश्य मिलेगी। झारखंड के युवा ही हमारे राज्य की सबसे बड़ी ताकत हैं, आपके सपनों से ही झारखंड का कल सशक्त और समृद्ध बनेगा। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
हिन्दी
42
57
391
14.4K
DC Dhanbad
DC Dhanbad@dc_dhanbad·
बीपीएल कोटा में एडमिशन के लिए 6 मई से 30 मई 2026 तक rtedhanbad.in पर ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। जिले के 83 निजी स्कूलों में 1537 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें नर्सरी से कक्षा 1 तक नामांकन होगा। आवेदकों को पते का सत्यापन वार्ड पार्षद/मुखिया से कराकर जियो-टैग फोटो सहित अपलोड करना अनिवार्य है। गलत जानकारी देने पर सख्त कार्रवाई होगी, साथ ही सभी आवेदनों की जिला स्तर पर जांच और घर-घर सत्यापन किया जाएगा। #DistrictAdministration @prdjharkhand @JharkhandCMO
DC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet media
हिन्दी
1
0
28
1.7K
DC Dhanbad
DC Dhanbad@dc_dhanbad·
उत्तर तिसरा–दक्षिण तिसरा विस्तारीकरण परियोजना को लेकर विशेष समिति की बैठक हुई। सुरुंगा व मुकुंदा मौजा में भूमि अधिग्रहण, ओबी डंप और पुनर्वासन (R&R) पर विस्तार से चर्चा हुई। रैयतों की समस्याओं के समाधान व संरचनाओं के मूल्यांकन पर भी विचार किया गया। रैयत 22 मई 2026 तक समाहरणालय (लैंड सेल) में आवश्यक कागजात के साथ आपत्ति/आवेदन जमा कर सकते हैं। #DistrictAdministration @prdjharkhand @JharkhandCMO
DC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet media
हिन्दी
0
0
14
929
DC Dhanbad
DC Dhanbad@dc_dhanbad·
#सदर_अस्पताल में आधुनिक रजिस्ट्रेशन परिसर का उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी बेहतर और सुगम सुविधा। @prdjharkhand @JharkhandCMO
DC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet mediaDC Dhanbad tweet media
हिन्दी
1
1
15
726