DIPR_USNagar

16.4K posts

DIPR_USNagar banner
DIPR_USNagar

DIPR_USNagar

@DIPR_USNagar

Katılım Şubat 2024
38 Takip Edilen90 Takipçiler
DIPR_USNagar retweetledi
Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR@DIPR_UK·
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दौरान पंजाबी कॉलोनी में स्व. विवेक रघुवंशी, टनकपुर रोड में स्व.भूपेंद्र सिंह चुफाल एवं राजेंद्र नगर निवासी स्व.प्रकाश रावत के आवास पर पहुँच कर उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके परिवारजनों को ढांढस बँधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने टीडीसी अस्थाई हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीं तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें। इस दौरान अध्यक्ष नगर पालिका श्री रमेश चंद्र जोशी, मेयर श्री विकास शर्मा, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, श्री नंदन सिंह खरायत, श्री रनदीप पोखरिया, श्री भवानी भंडारी, श्री सतीश भट्ट, श्री नवीन बोरा, महामंत्री श्री रमेश जोशी, जिलाधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी श्री कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी श्री तुषार सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि व नागरिक मौजूद थे।
Uttarakhand DIPR tweet mediaUttarakhand DIPR tweet mediaUttarakhand DIPR tweet mediaUttarakhand DIPR tweet media
हिन्दी
1
6
15
372
DIPR_USNagar retweetledi
Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR@DIPR_UK·
दैवीय आपदा में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र गौरीकुंड स्थित पौराणिक तप्तकुंड दो साल बाद अपने नए और आकर्षक स्वरूप में बनकर तैयार है। #Rudraprayag #Uttarakhand #Taptkund #Gaurikund #kedarnathdham
हिन्दी
1
11
28
549
DIPR_USNagar retweetledi
Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR@DIPR_UK·
आपदा प्रबंधन तंत्र मुस्तैद: बागेश्वर में फायर सर्विस के दस्ते ने जंगलों की आग पर पाया काबू। #Bageshwar #Uttarakhand
हिन्दी
0
4
11
267
DIPR_USNagar retweetledi
Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR@DIPR_UK·
मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण, मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति से संबंधित राज्य स्तरीय मूल्यांकन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि टेक होम राशन का 100 प्रतिशत वितरण फेस रेकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के तहत किया जाए। उन्होंने इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समितियों की बैठकें निर्धारित समय पर नियमित रूप से किए जाने के निर्देश दिए, ताकि संबंधित विभागों से लगातार समन्वय स्थापित कर समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। मुख्य सचिव ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन भी आंगनवाड़ी केंद्रों में विद्युत एवं पेयजल की उपलब्धता नहीं है, संबंधित विभागों को ऐसे केंद्रों की सूची उपलब्ध कराई जाए। आवश्यकता पड़ने पर इसके लिए फंड भी उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि जिन आंगनवाड़ी केंद्रों के अपने भवन नहीं हैं, यदि आस पास नए पंचायत भवन बनने के कारण या अन्य कारणों से पुराने पंचायत भवनों का उपयोग नहीं हो रहा है, तो उन्हें आंगनवाड़ी केंद्रों के उपयोग हेतु दे दिए जाएं। विभाग ऐसे पंचायत भवनों की मरम्मत आदि करा कर उपयोग करे। असुरक्षित पंचायत भवनों को ध्वस्त कर फिर से भवन निर्माण कराया जाए।  मुख्य सचिव ने विभाग के अंतर्गत सभी राजकीय एवं स्वैच्छिक बाल देख रेख संस्थाओं का थर्ड पार्टी ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री अमित कुमार सिन्हा, सचिव श्री चन्द्रेश कुमार यादव, डॉ . वी. षणमुगम, श्री रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Uttarakhand DIPR tweet mediaUttarakhand DIPR tweet mediaUttarakhand DIPR tweet media
हिन्दी
2
2
12
280
DIPR_USNagar retweetledi
Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR@DIPR_UK·
मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबंध समिति की द्वितीय बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा कोष से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति दी गई। मुख्य सचिव ने सचिव परिवहन को पूरे प्रदेश के लिए एएनपीआर से संबंधित कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि परिवहन, पुलिस, राज्य कर एवं खनन विभाग सभी को एएनपीआर कैमरों के एक्सेस की आवश्यकता है, जिसके लिए प्रदेश में एक एकीकृत कार्य योजना तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने परिवहन विभाग द्वारा अपने एवं पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे चालानों की संकलित रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय को मासिक रूप से प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा कोष की वार्षिक कार्य योजना तैयार करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के सभी पहलुओं को लेकर संपूर्ण कार्य योजना तैयार की जानी चाहिए। मुख्य सचिव ने कहा कि रोड और साइनेज से संबंधित रूटीन कार्य लोक निर्माण विभाग के स्तर पर किए जाएंगे । सभी विभाग अपने मेंडेट से संबंधित कार्यों को अपने विभागीय बजट से ही कराने को प्राथमिकता दें। सड़क सुरक्षा से संबंधित ऐसे कार्य, जिनके लिए विभागीय बजट उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, उसके लिए सड़क सुरक्षा कोष से बजट का प्रावधान किया जाएगा। मुख्य सचिव ने प्रस्तावों को समिति के समक्ष प्रस्तुत करने से पूर्व एक उपसमिति गठित कर प्रस्तावों की स्क्रूटिनी करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में डुप्लीकेसी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव न्याय एवं विधि श्री प्रदीप पंत, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री बृजेश कुमार संत, डॉ. वी. षणमुगम, अपर सचिव श्रीमती निवेदिता कुकरेती एवं श्री रोहित मीणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Uttarakhand DIPR tweet mediaUttarakhand DIPR tweet media
हिन्दी
2
2
14
398
DIPR_USNagar retweetledi
Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR@DIPR_UK·
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिये प्रभावी कदम उठाए गए हैं। चमोली जिले के सल्ला रैतोली गांव की सुमन देवी इस परिवर्तन की प्रेरणादायक मिसाल है। #Chamoli #Uttarakhand
हिन्दी
0
5
16
244
DIPR_USNagar retweetledi
Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR@DIPR_UK·
बागेश्वर जिले के कपकोट ब्लॉक के रीमा क्षेत्र को बेहतर सड़क सुविधा देने की दिशा में बालीघाट–दोफाड़–धरमघर–कोटमन्या मोटर मार्ग पर डामरीकरण और सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे वाहनों का आवागमन सुलभ होगा। #Bageshwar #Uttarakhand
हिन्दी
1
9
29
671
DIPR_USNagar retweetledi
Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR@DIPR_UK·
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह गरिमामयी समारोह भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच.डी. देवेगौड़ा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक के प्रकाशन पर श्री शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएं दीं तथा इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। ‘अपनापन’ एक प्रेरणादायी कृति है, जिसमें श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ विभिन्न भूमिकाओं में प्राप्त अनुभवों का सजीव वर्णन किया गया है। पुस्तक में नेतृत्व, सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र-निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विचारों को सरल एवं प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, भारत सरकार के अनेक मंत्री, विधायक, सांसद, समाजसेवी, लेखक-पत्रकार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
Uttarakhand DIPR tweet mediaUttarakhand DIPR tweet media
हिन्दी
0
5
14
243
DIPR_USNagar retweetledi
Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR@DIPR_UK·
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का संकल्प: 'शीतलाखेत मॉडल' से जनभागीदारी बढ़ाएं, उत्तराखण्ड के जंगलों को वनाग्नि से बचाएं। #Almora #Uttarakhand
हिन्दी
0
4
16
263
DIPR_USNagar retweetledi
Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR@DIPR_UK·
ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवकाश में परिवर्तन, 28 मई 2026 (गुरुवार) को रहेगा अवकाश।
Uttarakhand DIPR tweet media
हिन्दी
0
6
18
882
DIPR_USNagar retweetledi
Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR@DIPR_UK·
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी नेतृत्व में स्वस्थ एवं समृद्ध उत्तराखण्ड का सपना हो रहा साकार। #HealthServices #Uttarakhand
Uttarakhand DIPR tweet media
हिन्दी
0
4
11
235
DIPR_USNagar retweetledi
Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR@DIPR_UK·
जन-जन की सरकार के तहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से संवाद।
Uttarakhand DIPR tweet mediaUttarakhand DIPR tweet mediaUttarakhand DIPR tweet media
हिन्दी
0
4
13
187
DIPR_USNagar retweetledi
Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR@DIPR_UK·
उत्तराखण्ड में भू कानून तोड़ने वालों की भूमि होगी जब्त : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी।
Uttarakhand DIPR tweet mediaUttarakhand DIPR tweet mediaUttarakhand DIPR tweet mediaUttarakhand DIPR tweet media
हिन्दी
0
5
15
304
DIPR_USNagar retweetledi
Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR@DIPR_UK·
आस्था के साथ स्वच्छता का संकल्प: स्वच्छ और सुंदर देवभूमि, पावन चारधाम यात्रा। #CharDhamYatra #Uttarakhand #CleanAndGreenUttarakhand
हिन्दी
1
11
43
527
DIPR_USNagar retweetledi
Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR@DIPR_UK·
श्री गंगोत्री धाम पहुँचे श्रद्धालुओं ने सरकार व प्रशासन द्वारा की गई यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की। #Gangotri #Uttarakhand #CharDhamYatra2026 #Uttarkashi
हिन्दी
0
6
25
282
DIPR_USNagar retweetledi
Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR@DIPR_UK·
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत विभिन्न सड़कों एवं शासकीय आवासों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं के लिए ₹20.79 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं से संबंधित निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ तेजी लाए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़क, आवास एवं जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से स्थानीय जनता को बेहतर आवागमन, आधारभूत सुविधाएं एवं विकास का लाभ प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के टनकपुर में न्यायिक अधिकारियों के 01 टाईप v आवास निर्माण हेतु कुल ₹1.29 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त के रूप में 60 प्रतिशत धनराशि ₹77.61 लाख, जिसमें केन्द्रांश ₹69.85 लाख तथा राज्यांश ₹7.76 लाख सम्मिलित है की स्वीकृति के साथ होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय के नागरिक सुरक्षा कार्यालय हेतु अनावासीय भवन निर्माण कार्य के लिए ₹2.24 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में ₹89.80 लाख की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखण्ड थौलधार के अंतर्गत कमान्द-थौलधार मोटर मार्ग के 5.410 किलोमीटर पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹3.52 करोड़, जनपद बागेश्वर के विकासखण्ड गरुड़ में बिनातोली से गरकोट तक मोटर मार्ग निर्माण कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹4.01 करोड़ के साथ ही जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अंतर्गत विकासखण्ड पाबों में चपलोडी-फल्द्वाड़ी मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹2.22 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल के विकासखण्ड बेतालघाट में दूनीखाल-रातीघाट पैदल मार्ग के 5.50 किलोमीटर सी०सी० एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹4.01 करोड़, जनपद देहरादून के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-72 (लच्छीवाला) से गुलर स्पोर्ट्स स्टेडियम होते हुए रायपुर (महाराणा प्रताप चौक) तक 04 लेन एक्सेस कंट्रोल कॉरिडोर निर्माण कार्य हेतु ₹1.03 करोड़ तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र पौड़ी के अंतर्गत बिल्केदार-गौरीकोट मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य हेतु ₹3.67 करोड़ के साथ ही जनपद चमोली, उधमसिंहनगर एवं उत्तरकाशी में पुरुष, महिला, ट्रांसजेंडर एवं दिव्यांगजनों हेतु पृथक शौचालय सुविधाओं के निर्माण के लिए ₹66.02 लाख की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
हिन्दी
0
4
13
348
DIPR_USNagar retweetledi
Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR@DIPR_UK·
श्री केदारनाथ धाम यात्रा इस वर्ष नए रिकॉर्ड बना रही है। सीमित संसाधनों के बावजूद प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। #Rudraprayag #Uttarakhand #Kedarnath #ChardhamYatra2026
हिन्दी
1
9
32
440