केदारघाटी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों से हज़ारों श्रद्धालुओं को सकुशल सुरक्षित निकाला जा चुका है। रेस्क्यू ऑपरेशन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सेना की भी मदद ली जा रही है। हमारी सरकार प्रदेशवासियों एवं राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है।