
उत्तर प्रदेश में निवेश आधारित विकास को निरंतर गति मिल रही है। इसी क्रम में लखनऊ में ₹28,900 करोड़ के निवेश वाली 210 इकाइयां व्यावसायिक संचालन में आ चुकी हैं, जिससे लगभग 37,500 रोजगार सृजित हो रहे हैं।
यह उपलब्धि न केवल औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाते हुए प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर भी सशक्त रूप से अग्रसर कर रही है।

हिन्दी


















