क्या कभी किसी ने सुना है सूर्य छिपता तिमिर भय से,
क्या कभी सरिता रुकी है; बांध से, वन-पर्वतों से,
जो न रुकते मार्ग चलते चीर कर सब संकटों को,
वरण करती कीर्ति उनका छोड़ कर सब असुर दल को...
कांग्रेस के चरण-वंदन में लगे कुछ लोग आज मर्यादा, निष्पक्षता और नैतिक मूल्यों को पूरी तरह भूल चुके हैं।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विरुद्ध जिस स्तरहीन, आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया, वह केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था का अपमान है।
उस पर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी की दाँत दिखाने वाली प्रतिक्रिया यह स्पष्ट करती है कि कांग्रेस और उसका इकोसिस्टम किस दिशा में सोचता है।
देश की जनता का प्रधानमंत्री जी पर अटूट विश्वास और उनकी लोकप्रियता से बौखलाए ‘सो कॉल्ड लिबरल’ गैंग आज अपनी वैचारिक हताशा उजागर कर रहे हैं।
देश की जनता सब देख रही है, सब समझ रही है।
धिक्कार है!
दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिला-विरोधी बयान का सिर्फ बचाव नहीं किया है, बल्कि असल में कांग्रेस की बेशर्म और जनभावनाओं को ताक पर रखकर की जाने वाली घटिया राजनीतिक संस्कार को पुनः उजागर किया है।
घृणित शब्द, नेतृत्व की चुप्पी और अब सफाइयाँ; ये कांग्रेस की महिला व SC-ST विरोधी मानसिकता का पुख्ता प्रमाण है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व और दूरगामी नीतियों से आज विश्व पटल पर भारत की प्रभावशाली उपस्थिति है।
उनके नेतृत्व में देश में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है और आज भारत विश्व की धुरी है। हमें अपने देश और उसके नेतृत्व पर गर्व है।
- मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी — एक विचार, एक संकल्प और राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान।
जनसंघ की स्थापना उन्होंने किसी पद या सत्ता के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा, सांस्कृतिक एकता और अखंड भारत के संकल्प के साथ की।
उनका स्पष्ट मत था,
“एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे।”
धारा 370 का विरोध उनके लिए राजनीति का विषय नहीं, बल्कि भारत की एकता और संप्रभुता का प्रश्न था। इसी विचार के साथ उन्होंने कश्मीर में प्रवेश किया; उनकी गिरफ्तारी हुई और अंततः उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी।
डॉ. मुखर्जी चले गए, लेकिन उनके विचार आज भी जीवित हैं।
“संघ हमें दिशा - निर्देश नहीं देता, हमारी पहल पर वह मार्गदर्शन करता है”
आज नईदुनिया समाचार पत्र में प्रकाशित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी का साक्षात्कार आप भी पढ़िये।
वैश्विक मंच पर सशक्त भारत का हृदय — मध्यप्रदेश
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश दावोस में आयोजित "वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम" में सहभागिता कर ऊर्जा, तकनीक और पर्यटन पर केंद्रित निवेश नीतियों को वैश्विक मंच पर साझा करेगा।
#MPatWEF2026#InvestInMP
भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार, सिद्धांत और सेवा की एक जीवंत परंपरा है।
यह एक ऐसा संगठन है जो सत्ता को साधन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का माध्यम मानता है। यहां हर कार्यकर्ता राजनीति में सत्ता की चाह से नहीं, बल्कि जनसेवा के संकल्प के साथ उतरता है।
यह वह संगठन है जहां परिवार नहीं, कार्यकर्ता पहचान होता है; जहां सिफारिश नहीं, बल्कि समर्पण आगे बढ़ने का मार्ग बनाता है।
यही विशेषता भाजपा को अन्य राजनीतिक दलों से अलग और विशिष्ट बनाती है।
भोपाल गैस त्रासदी कांग्रेस की संवेदनहीनता का काला अध्याय है। 2–3 दिसंबर 1984 को हज़ारों निर्दोष मरे और मुख्य आरोपी वॉरेन एंडरसन को कांग्रेस ने भगा दिया। पीड़ितों को लावारिस छोड़ा गया, यूनियन कार्बाइड का ज़हर वर्षों तक वहीं पड़ा रहा।
भाजपा सरकार ने जिम्मेदारी निभाई और पीड़ितों के साथ खड़े होकर समाधान की पहल की। कांग्रेस को सभी पीड़ितों और उनके परिवारों से माफी मांगनी चाहिए।
- मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी
#Shame_on_congress
आज विदिशा में केंद्रीय मंत्री श्री @nitin_gadkari जी, मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी और केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने ₹4,400 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं एवं 3 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों का लोकार्पण एवं शिलान्यास सिंगल क्लिक के माध्यम से किया।
#GatiShakti_MP
कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया द्वारा महिला अपराध को बढ़ावा देने और उनके बयान को धर्म से जोड़ने का बयान निंदनीय है।
आज इंदौर आये राहुल गांधी जनता को जवाब दें कि बहन – बेटियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले उनके विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई करेंगे?
- भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे जी
#महिला_विरोधी_कांग्रेस
कांग्रेस सरकार के दौरान भोपाल में हुई गैस त्रासदी में हजारों निर्दोषों की मौत हुई, उसके मुख्य आरोपी एंडरसन को कांग्रेस की अर्जुन सिंह सरकार ने देश से सुरक्षित बाहर निकालने का अपराध किया।
शर्म की बात है कि आजतक कांग्रेस समेत राहुल गांधी ने उन पीड़ितों से माफी नहीं मांगी।
-मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी
महिलाओं के खिलाफ अपराध पर कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया की घिनौनी और गंदी टिप्पणी शर्मनाक है। महिलाओं की गरिमा को तोड़ने की कांग्रेस की असली मानसिकता शुरू से रही है।
“लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” की बात करने वाली प्रियंका गांधी क्या अपनी पार्टी के नेता को पार्टी से निष्कासित करेगी?
-श्रीमती @ChitnisArchana जी
#महिला_विरोधी_कांग्रेस
महिला विरोधी फूलसिंह बरैया के महिलाओं के खिलाफ जहरीले बोल उनकी पार्टी और राहुल गांधी की असली सोच को दर्शाता है।
मध्य प्रदेश आये राहुल गांधी ऐसे महिला विरोधी नेता पर कार्रवाई करने की हिम्मत जुटाएंगे?
#महिला_विरोधी_कांग्रेस
"कांग्रेस की महिला विरोधी सोच आज फिर उजागर हुई"
महिलाओं को लेकर नफरती और अपराधिक मानसिकता रखने वाले कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के साथ इंदौर में राहुल गांधी कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।
महिला विरोधी जहरीले बोल वाले बरैया को राहुल गांधी का साथ मिला हुआ है।
#महिला_विरोधी_कांग्रेस
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने समाज में ज़हर घोलने का शर्मनाक बयान दिया है। इसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ।
आज मध्य प्रदेश आ रहे राहुल गांधी से ये अपेक्षा है कि वे अपने महिला विरोधी विधायक के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
- मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी
#महिला_विरोधी_कांग्रेस
ये शर्मनाक टिप्पणी कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया की विकृत मानसिकता का प्रमाण है।
मौत पर राजनीतिक रोटियाँ सेंकने मध्यप्रदेश आ रहे राहुल गांधी अपने बेलगाम और समाज में नफ़रत का ज़हर बोने वाले विधायक से सहमत हैं?
#महिला_विरोधी_कांग्रेस