Madhya Pradesh Police

6.1K posts

Madhya Pradesh Police banner
Madhya Pradesh Police

Madhya Pradesh Police

@MPPoliceDeptt

Official account of Madhya Pradesh Police. In case of emergency, Dial 112

Katılım Aralık 2022
106 Takip Edilen78.1K Takipçiler
Madhya Pradesh Police retweetledi
DGP MP
DGP MP@DGP_MP·
आज जिला देवास के थाना औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित विशेष ध्यान एवं संवाद सत्र में विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु श्री कमलेश पटेल (दाजी) ने पहली बार किसी पुलिस थाने में पहुँच कर पुलिसकर्मियों से आत्मीय संवाद और ध्यान सत्र का संचालन किया।
हिन्दी
1
4
11
385
Madhya Pradesh Police retweetledi
DGP MP
DGP MP@DGP_MP·
उन्होंने कहा— “हर रविवार का 30 मिनट का ध्यान, पूरे सप्ताह की चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के लिए मानसिक कवच का कार्य करता है।”
हिन्दी
1
4
8
413
Madhya Pradesh Police retweetledi
DGP MP
DGP MP@DGP_MP·
MP Police और Heartfulness Institute के मध्य हुए MOU के तहत प्रदेश के सभी थानों में प्रत्येक रविवार प्रातः ध्यान सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। यह पहल खाकी में मानसिक संतुलन, आंतरिक शांति और जनसेवा में संवेदनशीलता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरक कदम है।
हिन्दी
0
3
8
254
Madhya Pradesh Police retweetledi
DGP MP
DGP MP@DGP_MP·
आज पुलिस मुख्यालय, भोपाल में डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा से National Defence College, नई दिल्ली के नेशनल सिक्योरिटी एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज़ कोर्स के अंतर्गत अध्ययन भ्रमण पर आए 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। #MPPolice
DGP MP tweet mediaDGP MP tweet mediaDGP MP tweet mediaDGP MP tweet media
हिन्दी
3
25
54
1.6K
Madhya Pradesh Police retweetledi
DGP MP
DGP MP@DGP_MP·
संवाद के दौरान अंतरराष्ट्रीय एवं आंतरिक सुरक्षा परिदृश्य, पुलिस सुधार, साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, नक्सलवाद उन्मूलन तथा तकनीक आधारित आधुनिक पुलिसिंग जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
हिन्दी
1
5
9
451
Madhya Pradesh Police retweetledi
DGP MP
DGP MP@DGP_MP·
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराध नियंत्रण, जन-जागरूकता अभियान एवं e-Zero FIR जैसी व्यवस्थाओं के माध्यम से त्वरित कार्रवाई के प्रयासों की जानकारी भी साझा की गई।
हिन्दी
1
3
9
322
Madhya Pradesh Police retweetledi
DGP MP
DGP MP@DGP_MP·
बैठक में भिंड-मुरैना क्षेत्र में पूर्व में रही दस्यु समस्या, पुलिस भर्ती प्रक्रिया, भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों तथा आगामी Simhastha-2028 जैसे विशाल धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा एवं प्रबंधन संबंधी तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
हिन्दी
2
5
11
729
Madhya Pradesh Police retweetledi
DGP MP
DGP MP@DGP_MP·
राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय एवं खुफिया सूचनाओं के प्रभावी आदान-प्रदान की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।
हिन्दी
0
5
7
570
Madhya Pradesh Police retweetledi
DGP MP
DGP MP@DGP_MP·
आज डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा ने आगामी नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, चैती चांद एवं ईद पर्वों के मद्देनज़र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। #MPPolice
DGP MP tweet mediaDGP MP tweet media
हिन्दी
7
26
55
1.6K
Madhya Pradesh Police retweetledi
DGP MP
DGP MP@DGP_MP·
सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि धार्मिक आयोजनों, जुलूसों एवं सार्वजनिक स्थलों पर शांति, सुरक्षा और साम्प्रदायिक सौहार्द सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।
हिन्दी
1
6
22
985
Madhya Pradesh Police retweetledi
DGP MP
DGP MP@DGP_MP·
संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, प्रभावी भीड़ प्रबंधन, महिला सुरक्षा, डीजे/लाउडस्पीकर पर नियंत्रण तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रदेश में सभी त्यौहार सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हों।
हिन्दी
1
9
17
559
Madhya Pradesh Police retweetledi
DGP MP
DGP MP@DGP_MP·
प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुई पुलिस भर्ती प्रक्रिया की आज पुलिस मुख्यालय में विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ बैठक कर आगामी भर्ती प्रक्रियाओं को और अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
DGP MP tweet mediaDGP MP tweet mediaDGP MP tweet media
हिन्दी
10
31
109
3.9K
Madhya Pradesh Police retweetledi
DGP MP
DGP MP@DGP_MP·
भर्ती प्रक्रिया में फिंगरप्रिंट, फेस रिकग्निशन, आईरिस व मेडिकल परीक्षण सहित तकनीक आधारित पहचान सत्यापन, सॉफ्टवेयर आधारित डेटा प्रबंधन एवं सतत निगरानी के माध्यम से पारदर्शिता सुनिश्चित की गई।
हिन्दी
3
5
20
1.7K
Madhya Pradesh Police retweetledi
DGP MP
DGP MP@DGP_MP·
दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधाओं एवं भर्ती प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। भर्ती प्रक्रिया के सफल संचालन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। #MPPolice
हिन्दी
0
6
20
1.4K
Madhya Pradesh Police retweetledi
DGP MP
DGP MP@DGP_MP·
धार पुलिस की बेहतरीन सफलता पर DGP श्री कैलाश मकवाणा ने दी बधाई...💐 #MPPolice @SP_DHAR_MP @khandwapolice
DGP MP tweet mediaDGP MP tweet media
हिन्दी
13
21
65
3.1K
Madhya Pradesh Police retweetledi
DGP MP
DGP MP@DGP_MP·
नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती करने वाले गिरोह का 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी सहित 8 आरोपियों की गिरफ्तारी तथा लूटे गए आभूषण, नगदी एवं वाहन सहित ₹1.35 करोड़ से अधिक की संपत्ति की जब्ती..
हिन्दी
6
9
59
2.6K
Madhya Pradesh Police retweetledi
DGP MP
DGP MP@DGP_MP·
धार एवं खंडवा पुलिस की त्वरित, समन्वित और प्रभावी कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण है। अपराध के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
हिन्दी
4
5
23
999
Madhya Pradesh Police retweetledi
DGP MP
DGP MP@DGP_MP·
इंदौर पुलिस ऑफिसर्स मेस में आयोजित सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी संगठन, इंदौर के वार्षिक सम्मेलन में सहभागिता कर वरिष्ठ साथियों से आत्मीय संवाद का अवसर मिला। लगभग छह वर्षों के अंतराल के बाद किसी पुलिस महानिदेशक की इस सम्मेलन में उपस्थिति रही।
DGP MP tweet mediaDGP MP tweet mediaDGP MP tweet media
हिन्दी
6
19
60
3K
Madhya Pradesh Police retweetledi
DGP MP
DGP MP@DGP_MP·
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा द्वारा वर्ष 2025 में 75 वर्ष पूर्ण करने वाले 2 सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 5 सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री एन.के. त्रिपाठी का सम्मान किया गया।
हिन्दी
1
3
12
954