Nitish Kumar
8.4K posts

Nitish Kumar
@NitishKumar
Chief Minister of Bihar, India
Patna, Bihar Katılım Mayıs 2010
42 Takip Edilen8.9M Takipçiler

समृद्ध बिहार के संकल्प के साथ चल रही ‘समृद्धि यात्रा’ के क्रम में आज नालंदा एवं पटना जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
नालंदा में 494 करोड़ रु॰ की 106 योजनाओं का शिलान्यास तथा 316 करोड़ रु॰ की 110 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान बिहारशरीफ-रांची रोड के भरावपर स्थित फ्लाइओवर का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया। साथ ही पंचाने नदी में सुरक्षात्मक कार्य एवं रिवर फ्रंट विकास कार्य का निरीक्षण किया तथा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।
वहीं पटना में 583 करोड़ रु॰ की 612 योजनाओं का शिलान्यास तथा 473 करोड़ रु॰ की 761 योजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।
इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही दोनों जिलों में जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित भी किया।




हिन्दी

समृद्धि यात्रा के क्रम में आज बक्सर एवं भोजपुर जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
बक्सर में 486 करोड़ रु॰ की 23 योजनाओं का शिलान्यास तथा 106 करोड़ रु॰ की 41 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी ली।
वहीं भोजपुर में 269 करोड़ रु॰ की 227 योजनाओं का शिलान्यास तथा 197 करोड़ रु॰ की 494 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के निर्माणाधीन भवनों का तथा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं का निरीक्षण किया। साथ ही कृषि उत्पादन बाजार समिति, आरा के प्रशासनिक भवन तथा जीविका दीदी की रसोई का उद्घाटन भी किया।
इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही दोनों जिलों में जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित भी किया।




हिन्दी

समृद्धि यात्रा के क्रम में आज कैमूर एवं रोहतास जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
कैमूर में 47 करोड़ रु॰ की 43 योजनाओं का शिलान्यास तथा 162 करोड़ रु॰ की 161 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय एवं पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण भी किया।
वहीं रोहतास में 321 करोड़ रु॰ की 129 योजनाओं का शिलान्यास तथा 159 करोड़ रु॰ की 179 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान डिहरी स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा इंटेक वेल के निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया।
इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही दोनों जिलों में जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित भी किया।




हिन्दी

समृद्धि यात्रा के क्रम में आज जहानाबाद एवं अरवल जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
जहानाबाद में 182 करोड़ रु॰ की 73 योजनाओं का शिलान्यास तथा 70 करोड़ रु॰ की 88 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान सिलाई प्रशिक्षण-सह-वस्त्र उत्पादन केंद्र, जीविका, जहानाबाद का उद्घाटन एवं जीविका दीदियों से संवाद भी किया।
वहीं अरवल में 63 करोड़ रु॰ की 22 योजनाओं का शिलान्यास तथा 90 करोड़ रु॰ की 250 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, अरवल की भूमि का निरीक्षण भी किया।
इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही दोनों जिलों में जन-संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ तथा लोगों को संबोधित भी किया।




हिन्दी

आज पटना स्थित गांधी मैदान में बिहार दिवस समारोह 2026 का उद्घाटन किया। बिहार के 114वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम की थीम ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ रखी गई है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
बिहार का इतिहास समृद्ध एवं गौरवशाली रहा है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। बिहार दिवस का आयोजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।




हिन्दी



































