PRO JS Seoni retweetledi

आज पशुपालन और डेयरी विभाग के कार्यों की समीक्षा कर वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए। सांची ब्रांड को लोकप्रिय बनाने में कामयाबी मिली है। देश में, मप्र को दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान दिलाने के लिए प्रयासों को निरंतर बढ़ाएं।
वर्तमान में प्रदेश 617 लाख किलोग्राम प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन करके तीसरे स्थान पर है। वहीं, प्रतिदिन 9.67 लाख किलोग्राम औसत दुग्ध संकलन की उपलब्धि दर्ज हुई है। 1,752 नई दुग्ध सहकारी समितियां गठित हुई हैं। ग्वालियर डेयरी प्लांट का आधुनिकीकरण एवं शिवपुरी डेयरी प्लांट का पुनरुद्धार किया गया है। इंदौर में 3 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता का मिल्क पाउडर प्लांट स्थापित हुआ है।
वर्ष 2025-26 में दुग्ध उत्पादकों को 1,609 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है। दुग्ध खरीद मूल्य में 2.50 से 8.50 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। घी की बिक्री में 17% वृद्धि हुई है। पनीर, दही, छाछ और फ्लेवर्ड दुग्ध की बिक्री में भी वृद्धि हुई है।


हिन्दी




















