gurjarempire retweetledi

राजस्थान की वीर धरा ने आज अपना एक और बहादुर सपूत खो दिया… 😔🇮🇳
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के दामोदर का बास (हरसौरा) निवासी, भारतीय सेना के वीर जवान नायक गोवर्धन गुर्जर जी का हरियाणा के हिसार में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से दुखद निधन हो गया।
सिर्फ 38 वर्ष की आयु में देश सेवा करते हुए इस प्रकार विदा हो जाना पूरे गुर्जर समाज और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे भारतीय सेना की 2 गार्ड्स बटालियन में तैनात थे और अभी कुछ दिन पहले ही अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे… किसे पता था कि वो पल आखिरी होंगे।
मंगलवार को उन्हें पूरे सैन्य सम्मान साथ अंतिम विदाई दी गई।
गुर्जर समाज अपने इस वीर सपूत को हमेशा गर्व और सम्मान के साथ याद रखेगा। उनका यह बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दे। 🙏🏻
💐 विनम्र श्रद्धांजलि 💐
#गोवर्धन_गुर्जर #GurjarSamaj #IndianArmy #श्रद्धांजलि #जयहिंद 🇮🇳

हिन्दी
































