Rafael R retweetledi

अब्बास अराकची ने बाकायदा ट्वीट किया है। वे कहते हैं कि सब कुछ ठीक चल रहा था। कल रात देर तक मैंने लाइव किया था—सब कुछ ठीक चल रहा था। जेडी वेंस, जो अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट हैं, बाकी नेगोशिएशन टीम के साथ बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान स्टीव विटकॉफ और जेरड कुशनर अचानक बातचीत के बीच में आ जाते हैं, जबकि वे उस कमरे में मौजूद नहीं थे। कहा जा रहा है कि वे बातचीत के बीच में आए और इज़राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का संदेश लेकर आए।
खुद अब्बास अराकची ने यह बात कही है कि बातचीत के दौरान जेडी वेंस को इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कॉल आती है, और उसके बाद बातचीत नाकाम हो जाती है।
अब आप समझ जाएं कि किस तरह इज़राइल का प्रभाव अमेरिकी कूटनीति और उसकी आधिकारिक विदेश नीति पर हावी है।

हिन्दी



























