
दिनांक 22.05.26 शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) द्वारा पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर जनरल परेड की सलामी ली गई। बाद परेड के बलवा ड्रिल का अभ्यास किया।
अभ्यास के दौरान :
पुलिस की पांच पार्टियों (अश्रु गैस, केन, लाठी, राइफल, रिजर्व) ने भाग लिया।
बलवा जैसी स्थिति का अनुकरण करते हुए पुलिस पर पत्थर फेंके गए।पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग किया।
पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित बल को बताया कि बलवा ड्रिल का नियमित अभ्यास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अभ्यास के माध्यम से पुलिसकर्मियों को विभिन्न स्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाता है एवं इस तरह के अभ्यास को गंभीरता से लें।
#MpPolice




हिन्दी






































