
पटना के ऐतिहासिक गाँधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस के भव्य समापन समारोह- 2026 में शामिल होकर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
इस अवसर पर बिहार की समृद्ध विरासत, गौरवशाली इतिहास और उज्ज्वल भविष्य पर विस्तृत चर्चा करते हुए राज्य की उन्नति और प्रगति के लिए चल रही विभिन्न विकासात्मक पहल को साझा किया।
समारोह में बिहार की संस्कृति, परंपरा और प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रदेश के कोने-कोने से आए लोगों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि एकजुट होकर हम अपने राज्य को और अधिक सशक्त, समृद्ध और विकसित बना सकते हैं।
आइए, हम सभी मिलकर विकसित और समृद्ध बिहार के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
#BiharDiwas #Patna #Bihar #गौरवशाली_बिहार #विकसित_बिहार #NDA4Bihar #NewBihar #TransformingBihar




हिन्दी



















