
सुशासन तिहार के अंतर्गत हितग्राहियों को मिला अपने सपनों के आशियाने का संबल
नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत कोरबा जोन में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी 2.0 के अंतर्गत 04 हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
साथ ही योजना अंतर्गत आवास पूर्ण होने पर 05 हितग्राहियों को श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन द्वारा आवास की चाबी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह पहल जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद लेकर आई है।

हिन्दी






















