प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के अवसर पर लखनऊ में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम...
youtube.com/live/Ffay4Xb1j…
आज देश अखंड भारत के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जन्म-जयंती मना रहा है। सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का उनका विजन राष्ट्र निर्माण के हमारे संकल्प को नई ऊर्जा दे रहा है। इस अवसर पर उनके अमूल्य योगदान को समर्पित मेरा यह आलेख…
nm-4.com/VzGoiB
मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,
खेल का मैदान गौरवान्वित कर रहा है। सरकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान एवं सुरक्षित भविष्य के लिए सरकारी नौकरी प्रदान कर रही है।
आज प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान, ब्लॉक में मिनी स्टेडियम तथा प्रत्येक जनपद में आधुनिक स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं। मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय तैयार है।
मैं अभिभावकों से विशेष आग्रह करना चाहूंगा कि बच्चों की खेल प्रतिभा को कभी दबाएं नहीं। खेल केवल पदक नहीं दिलाता, अपितु नशे जैसी बुराइयों से बच्चों और युवाओं को दूर रखने के लिए सबसे सशक्त ढाल बनता है।
बच्चे एवं युवा खेलों को दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं। युवाओं के लिए खेल आज करियर में सपनों को साकार करने का माध्यम भी है।
खेलने वाला ही खिलता है।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्वप्न, आज बन रहा भारत की शक्ति।
औद्योगिक आत्मनिर्भरता की जिस नींव को उन्होंने रखा, उसे आज 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं।
राष्ट्रीय एकता व अखंडता के पर्याय, महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक व भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin ने प्रदेश अध्यक्ष श्री @mppchaudhary के साथ लखनऊ पश्चिम विधानसभा के बूथ संख्या 4 के अध्यक्ष श्री शिवाजी रावत के आवास पहुंचकर उनसे एवं उनके परिजनों से भेंट की।
#NitinNabinInUP
सिर्फ 33 साल की उम्र में भारत के सबसे युवा वाइस चांसलर... और शिक्षा को नई दिशा देने का संकल्प!
1934 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत के सबसे युवा वाइस चांसलर बने। उस दौर में, जब अंग्रेजी को ही शिक्षा और प्रतिष्ठा का माध्यम माना जाता था, उन्होंने भारतीय भाषाओं, भारतीय संस्कृति और मातृभाषा आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया। उनके प्रयासों से कलकत्ता विश्वविद्यालय में भारतीय भाषाओं को नया सम्मान मिला। उनके कार्यकाल में पहली बार गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बंगाली में संबोधन दिया।
आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 भी मातृभाषा, भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने पर बल देती है। इसे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की उसी दूरदर्शी सोच की निरंतरता माना जा सकता है।
महान व्यक्तित्व केवल इतिहास नहीं रचते, वे भविष्य की दिशा भी तय करते हैं। 🇮🇳
देख लो विपक्षियों...
उत्तर प्रदेश में फिर बनने जा रही है भाजपा की सरकार।
ये दृश्य... लखनऊ में आयोजित शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन का है।
#NitinNabinInUP
2027 में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता कमल खिलाने को तैयार बैठा है: श्री @NitinNabin
राष्ट्र प्रेरणा स्थल, लखनऊ में आयोजित शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सम्बोधित कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री @blsanthosh, मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath, प्रदेश अध्यक्ष श्री @mppchaudhary, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री @kpmaurya1 व श्री @brajeshpathakup एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री @idharampalsingh ने सहभागिता की।
#NitinNabinInUP
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin ने लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री @blsanthosh, मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath, प्रदेश अध्यक्ष श्री @mppchaudhary, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री @kpmaurya1 व श्री @brajeshpathakup भी उपस्थित रहे।
पीएम मोदी के नेतृत्व में आज का भारत देश के हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है, विकास के नए आयाम गढ़ रहा है।
क्योंकि हमारा निर्णायक नेतृत्व है, नीतियां स्पष्ट हैं, नीयत साफ है, जो समय पर निर्णय लेने की क्षमता रखता है।
- श्री @NitinNabin
आज मैं राहुल गांधी, अखिलेश यादव और केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि हिंदू धर्म को इतना कमजोर मत समझिएगा कि लोग आपके सांझे में आ जाएंगे।
क्योंकि जब आपके लोग हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं, तो आप लोग मौन रहते हैं। सनातन का अपमान यूपी और देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
हमने विरासत को संजोया है, इसके लिए हमारे पुरखों ने कुर्बानियां तक दी हैं।
- श्री @NitinNabin
आज आस्था के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोग कभी आस्था की बात कर ही नहीं सकते।
क्योंकि आज भाजपा के शासनकाल में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से लेकर काशी विश्वानाथ मंदिर तक... विरासत की नई तस्वीर बनी है।
वो लोग क्या बात करेंगे जिन्होंने रामसेवकों पर गोलियां चलवाने का काम किया... ऐसे लोग कभी आस्था की बात करने लायक नहीं हैं।
- श्री @NitinNabin
आज मैं 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश की चर्चा भी जरूर करना चाहूंगा।
जिस उत्तर प्रदेश ने केवल भ्रष्टाचार देखा हो, तुष्टिकरण और परिवारवाद की राजनीति देखी हो, आज भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने उस भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और माफियाराज को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।
आज यहां की विकास की नई तस्वीर को पूरी दुनिया देख रही है, क्योंकि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में लाने का काम किया है।
आज यहां की महिलाएं निडर होकर कभी भी घर से निकल सकती हैं।
- श्री @NitinNabin
आज मैं यहां राष्ट्र प्रेरणा स्थल का भी दौरा किया।
जिस प्रकार से यहां श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की, श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय जी की और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की आदमकद प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं... ये आने वाले कई वर्षों तक न केवल भाजपा को, बल्कि आने वाली युवा पीढ़ी को भी ये प्रेरणा देंगी कि भाजपा का नेतृत्व किस प्रकार से विकास और विरासत को लेकर काम करता है। इससे हम सभी को नई ऊर्जा मिलेगी।
- श्री @NitinNabin
उत्तर प्रदेश की भूमि ऋषि-मुनियों और संतों की भूमि है। इस भूमि ने ऐसे-ऐसे महापुरुषों को जन्म दिया, जिसने देश ही नहीं, दुनिया को संदेश देने का काम किया है।
मैं इस पवित्र भूमि को, यहां की मिट्टी को नमन करता हूं, जिसने भारत की आत्मा और संस्कृति को नई धार दी है।
आज के दिन मैं श्रद्धेय अटल विहारी वाजपेयी जी को भी याद करना चाहता हूं, क्योंकि उनकी इस कर्म भूमि ने हमारे कितने ही कार्यकर्ताओं प्रेरणा लेकर देश को नेतृत्व देने का काम किया है।
- श्री @NitinNabin