Chatra Police

1.3K posts

Chatra Police banner
Chatra Police

Chatra Police

@ChatraPolice

सेवा ही लक्ष्य The Official Twitter Handle of Chatra Police,Jharkhand. It is for making better Police-Public relationship and better communication between both.

Chatra, India Katılım Haziran 2017
73 Takip Edilen10.2K Takipçiler
Chatra Police
Chatra Police@ChatraPolice·
दिनांक-20.05.2026 को वादी ताराचंद जैन, पे0-शिवकरण लाल जैन, सा0+थाना-इटखोरी, जिला-चतरा के आवेदन के आधार पर शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, इटखोरी से अष्टधातु की बनी 24 तीर्थंकर की प्रतिमा करीब 100 वर्ष पुरानी (अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये ) की चोरी के संबंध में इटखोरी थाना कांड संख्या-65/2026 दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (मु0) चतरा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी गई अष्टधातु से निर्मित 24 तीर्थंकर की प्रतिमा को बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या HR-48-5062 को भी जप्त किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। @JharkhandPolice @dgpjh @IGBokaro @DigHazaribagh @DCChatra @saaaaaaaaani
Chatra Police tweet media
हिन्दी
0
1
7
146
Chatra Police
Chatra Police@ChatraPolice·
पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिमरिया थाना द्वारा CEIR PORTAL के माध्यम से थाना क्षेत्र में खोए हुए कुल 03 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए। बरामद सभी मोबाइल फोन का स्वामित्व एवं संबंधित दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन करने के उपरांत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया तथा थाना प्रभारी सिमरिया द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के कार्यालय में संबंधित मोबाइल धारकों को उनके मोबाइल फोन सौंपे गए। चतरा पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान एवं उनकी सुरक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है। @JharkhandPolice @dgpjh @IGBokaro @DigHazaribagh @DCChatra @saaaaaaaaani
Chatra Police tweet media
हिन्दी
3
0
6
205
Chatra Police
Chatra Police@ChatraPolice·
पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार आज दिनांक-18/05/2026 को चतरा पुलिस द्वारा पी.एम. श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लावालौंग परिसर में एन.डी.पी.एस. प्रभारी के नेतृत्व में नशामुक्त समाज निर्माण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नुक्कड़ नाटक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती, मादक पदार्थों के सेवन एवं तस्करी से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही नशे के कारण समाज, परिवार एवं युवाओं के भविष्य पर पड़ने वाले मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए लोगों को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। चतरा पुलिस द्वारा उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे नशे के विरुद्ध जागरूक बनें, अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं कारोबार की सूचना पुलिस को दें तथा एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त जीवन अपनाने एवं समाज को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। “नशे के विरुद्ध जागरूक समाज ही सुरक्षित भविष्य की पहचान है।” @JharkhandPolice @dgpjh @IGBokaro @DigHazaribagh @DCChatra @saaaaaaaaani
Chatra Police tweet media
हिन्दी
0
0
2
138
Chatra Police
Chatra Police@ChatraPolice·
पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हंटरगंज थाना द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से थाना क्षेत्र में खोए हुए कुल 07 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए। बरामद सभी मोबाइल फोन का स्वामित्व एवं संबंधित दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन करने के उपरांत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा, पुलिस निरीक्षक हंटरगंज अंचल तथा थाना प्रभारी हंटरगंज द्वारा हंटरगंज थाना परिसर में संबंधित मोबाइल धारकों को उनके मोबाइल फोन सौंपे गए। चतरा पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान एवं उनकी सुरक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है। @JharkhandPolice @dgpjh @IGBokaro @DigHazaribagh @DCChatra @saaaaaaaaani
Chatra Police tweet media
हिन्दी
0
0
7
288
Chatra Police
Chatra Police@ChatraPolice·
पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-जपुआ से एक व्यक्ति अवैध अफीम लेकर चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क मार्ग से हजारीबाग जाने वाला है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-जपुआ स्थित चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के क्रम में उसके पास से कुल 3.972 किलोग्राम अवैध अफीम, लगभग 02 किलोग्राम गुड़ जैसा पदार्थ तथा Vivo कंपनी का एक स्मार्ट फोन बरामद किया गया। बरामद अवैध मादक पदार्थ एवं अन्य सामान को विधिवत जप्त करते हुए इस संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या-55/26 दर्ज किया गया तथा अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। @JharkhandPolice @dgpjh @IGBokaro @DigHazaribagh @DCChatra @saaaaaaaaani
Chatra Police tweet media
हिन्दी
0
0
8
186
Chatra Police
Chatra Police@ChatraPolice·
पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चतरा की ओर से एक सफेद रंग की बलेनो कार में अवैध अफीम लेकर इटखोरी की ओर जा रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (मु०), चतरा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इटखोरी-चतरा मुख्य मार्ग स्थित बक्सा पुल के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन जांच के दौरान सफेद रंग की बलेनो कार को रोका गया। तलाशी के क्रम में 02 किलो 28 ग्राम अर्धगीला अफीम बरामद किया गया। साथ ही एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन एवं बलेनो कार भी जब्त किया गया। इस संबंध में इटखोरी थाना कांड संख्या–62/26 दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। और अन्य संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध छापामारी जारी है। @JharkhandPolice @dgpjh @IGBokaro @DigHazaribagh @DCChatra @saaaaaaaaani
Chatra Police tweet media
हिन्दी
0
0
9
238
Chatra Police
Chatra Police@ChatraPolice·
आज प्लस 2 स्कूल कुंदा,चतरा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। युवाओं को अफीम एवं अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। @JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra
हिन्दी
1
2
17
747
Chatra Police
Chatra Police@ChatraPolice·
पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार प्रतिदिन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-पांडेयपुरा मस्जिद के पास वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या- JH13F-3586 की जांच की गई। जांच क्रम में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके उपरांत विधिवत जप्ती सूची तैयार कर विभिन्न कंपनियों की चार कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब, कुल-96 बोतल (प्रत्येक-375 ML), एक एंड्रॉयड मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल जप्त की गई। इस संबंध में हंटरगंज थाना कांड संख्या-69/26 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। @JharkhandPolice @dgpjh @IGBokaro @DigHazaribagh @DCChatra
Chatra Police tweet media
हिन्दी
0
0
5
143
Chatra Police
Chatra Police@ChatraPolice·
पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार आज दिनांक-13/05/2026 को चतरा पुलिस द्वारा प्लस 2 उच्च विद्यालय कुंदा में एन.डी.पी.एस. प्रभारी के नेतृत्व में नशामुक्त समाज निर्माण हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों, युवाओं एवं ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती, मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, अवैध कारोबार एवं उसके सामाजिक, मानसिक व आर्थिक नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशे से दूर रहने एवं समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। “नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।” @JharkhandPolice @dgpjh @IGBokaro @DigHazaribagh @DCChatra
Chatra Police tweet media
हिन्दी
0
0
5
128
Chatra Police
Chatra Police@ChatraPolice·
पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम- नावाडीह के समीप एक व्यक्ति द्वारा अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम-नावाडीह के पास छापामारी कर एक व्यक्ति को 20.40 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, एक ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल एवं एक Hero Splendor Plus मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पत्थलगड्डा थाना कांड संख्या- 31/2026 दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। @JharkhandPolice @dgpjh @IGBokaro @DigHazaribagh @DCChatra
Chatra Police tweet media
हिन्दी
0
0
7
139
Chatra Police
Chatra Police@ChatraPolice·
दिनांक- 10/05/26 की रात्रि में राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति की हत्या के संबंध में कांड संख्या- 23/2026 दर्ज किया गया था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की पाइप, दो गमछा एवं एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। @JharkhandPolice @dgpjh @IGBokaro @DigHazaribagh @DCChatra
Chatra Police tweet media
हिन्दी
0
0
7
131
Chatra Police
Chatra Police@ChatraPolice·
पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत फुटबॉल मैदान के समीप कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फुटबॉल मैदान के पास से दो युवकों को 14.52 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, एक यामहा स्कूटी एवं ₹55,500/- नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या-54/26 दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। @JharkhandPolice @dgpjh @IGBokaro @DigHazaribagh @DCChatra
Chatra Police tweet media
हिन्दी
0
0
11
251
Chatra Police
Chatra Police@ChatraPolice·
प्रतापपुर थाना क्षेत्र से गुमशुदा 12 वर्षीय बालक को चतरा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बौद्ध गया (बिहार) से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया। सोशल मीडिया के माध्यम से त्वरित प्रचार-प्रसार, सीमावर्ती थानों को सूचना एवं बिहार पुलिस के साथ बेहतर समन्वय के फलस्वरूप यह सफलता प्राप्त हुई। चतरा पुलिस हर परिस्थिति में आमजन की सुरक्षा, सहायता एवं विश्वास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। @JharkhandPolice @dgpjh @IGBokaro @DigHazaribagh @DCChatra
Chatra Police tweet media
हिन्दी
0
0
5
94
Chatra Police
Chatra Police@ChatraPolice·
पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि वशिष्ठनगर थाना अंतर्गत तुलतूलिया डाहा के पास तीन-चार युवक देसी कट्टा के साथ दंतार बाजार से लौट रहे व्यापारियों एवं दुकानदारों से लूटपाट करने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (मु0) के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तुलतूलिया डाहा से दो व्यक्तियों को एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि दो व्यक्ति जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। इस संबंध में वशिष्ठनगर थाना कांड संख्या- 83/26 दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है। @JharkhandPolice @dgpjh @IGBokaro @DigHazaribagh @DCChatra
Chatra Police tweet media
हिन्दी
0
0
3
146
Chatra Police
Chatra Police@ChatraPolice·
पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-हेसापारम से बी.के. हाई स्कूल, कान्हाचट्टी की ओर एक व्यक्ति लूना मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम-हेसापारम के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक संदिग्ध TVS लूना मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में अभियुक्त के पास से 06 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद किया गया। साथ ही एक TVS लूना मोटरसाइकिल एवं एक रियलमी नार्जो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। इस संबंध में राजपुर थाना कांड संख्या-22/2026 दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। @JharkhandPolice @dgpjh @IGBokaro @DigHazaribagh @DCChatra
Chatra Police tweet media
हिन्दी
0
0
7
156
Chatra Police
Chatra Police@ChatraPolice·
पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पत्थलगड़ा थाना अंतर्गत ग्राम-नावाडीह के भेलवारा मोड़ के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भेलवारा मोड़ से एक व्यक्ति को करीब 10 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, एक ओप्पो कंपनी का एंड्रायड फोन और एक HP Shine मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पत्थलगड़ा थाना कांड संख्या-26/2026 दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है। @JharkhandPolice @dgpjh @IGBokaro @DigHazaribagh @DCChatra
Chatra Police tweet media
हिन्दी
0
0
4
140
Chatra Police
Chatra Police@ChatraPolice·
पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के गुप्त सूचना के आधार पर गिद्धौर थाना अंतर्गत राजाटांड से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व मे पांच व्यक्तियों को 27 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, 06 स्मार्ट फोन, एक प्लेटिना मोटरसाइकिल, एक 160 सीसी का पल्सर मोटरसाइकिल और एक TVS का रोनिन मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या-53/26 दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। @JharkhandPolice @dgpjh @IGBokaro @DigHazaribagh @DCChatra
Chatra Police tweet media
हिन्दी
0
0
6
135
Chatra Police
Chatra Police@ChatraPolice·
दिनांक 17/04/2026 को चतरा जिला अंतर्गत लावालौंग थाना द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कस्तूरबा विद्यालय, लावालौंग में एक सराहनीय पहल की गई। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा बच्चों के बीच कैरम बोर्ड, कॉपी, पेंसिल, रबर, बिस्कुट एवं वॉलीबॉल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा एवं खेल के प्रति प्रेरित करना तथा उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करना था। साथ ही पुलिस एवं आमजन, विशेषकर बच्चों के बीच विश्वास और सकारात्मक संबंध को मजबूत करने का भी प्रयास किया गया। @JharkhandPolice @dgpjh @IGBokaro @DigHazaribagh @DCChatra
Chatra Police tweet media
हिन्दी
0
1
11
1.4K
Chatra Police
Chatra Police@ChatraPolice·
वरीय पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुंदा थाना अंतर्गत ग्राम अनगड़ा में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर में अवैध अफीम व्यापार करने के उद्देश्य रखा हुआ है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एसडीपीओ सिमरिया के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थल पर छापेमारी की गई, जिसमें सुधीर कुमार के घर से 1.592 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद किया गया। इस संबंध में कुंदा थाना कांड संख्या 23/26 दर्ज कर अभियुक्त सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। @JharkhandPolice @dgpjh @IGBokaro @DigHazaribagh @DCChatra
Chatra Police tweet media
हिन्दी
0
0
5
299
Chatra Police
Chatra Police@ChatraPolice·
पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि लावालौंग थाना अंतर्गत ग्राम- सिलदाग से एक व्यक्ति द्वारा बिना नम्बर प्लेट का मोटरसाईकिल से अवैध अफीम लावालौंग की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम-टेवना के पुलिया के समीप आ रहे बिना नम्बर प्लेट का मोटरसाईकिल पर सवार व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में व्यक्ति के पास से अवैध अफीम -2.350 किलोग्राम एवं कैश-17050 रु बरामद किया गया। इस संबंध में लावालौंग थाना कांड संख्या-24/26 दर्ज किया गया। तथा कांड में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। @JharkhandPolice @dgpjh @IGBokaro @DigHazaribagh @DCChatra
Chatra Police tweet mediaChatra Police tweet media
हिन्दी
0
1
6
293