CM Office, GoUP retweetledi
CM Office, GoUP
80.5K posts

CM Office, GoUP
@CMOfficeUP
Official Twitter handle of Office of Hon. Chief Minister, Uttar Pradesh. माननीय मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट
Katılım Haziran 2014
187 Takip Edilen6.3M Takipçiler
CM Office, GoUP retweetledi

भगवान श्री विष्णु के छठवें अवतार, तप एवं पराक्रम के पावन प्रतीक, भगवान श्री परशुराम की जयंती की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
'आवेशावतार' भगवान श्री परशुराम से प्रार्थना है कि उनकी कृपा से सभी के जीवन में साहस, सद्बुद्धि और धर्मनिष्ठा का संचार हो तथा समाज में सत्य, न्याय और धर्म की स्थापना सुदृढ़ हो।

हिन्दी
CM Office, GoUP retweetledi

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज राष्ट्र के नाम संबोधन में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के विषय पर देश की माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान, अधिकार और आकांक्षाओं को अत्यंत संवेदना और दृढ़ता के साथ स्वर दिया, उसके लिए हृदय से आभार!
प्रधानमंत्री जी का संबोधन करोड़ों नारियों के आत्मसम्मान को नई ऊर्जा देने वाला संकल्प है। यह हमें प्रेरित करता है कि नारी सशक्तीकरण कोई विकल्प नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण की अनिवार्य आधारशिला है।
हम सभी आपके इस संकल्प के साथ दृढ़तापूर्वक खड़े हैं और पूर्ण विश्वास है कि आपके यशस्वी नेतृत्व में यह प्रयास अवश्य सफल होगा।
नारी शक्ति का सम्मान डबल इंजन सरकार का विजन, मिशन और अटूट संकल्प है, जो पूर्ण होकर रहेगा।

हिन्दी
CM Office, GoUP retweetledi

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लगभग ₹14,926 करोड़ की लागत से गाजियाबाद-सीतापुर तीसरी एवं चौथी रेल लाइन (403 किमी) को मिली स्वीकृति 'नए भारत' की सुदृढ़ होती रेल कनेक्टिविटी का सशक्त प्रमाण है।
यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय विकास को गति देगी, बल्कि रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। साथ ही, भारतीय रेलवे की 'परिचालन दक्षता' और 'सेवा विश्वसनीयता' में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करेगी।
'आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में यह निर्णय नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगा।
इस दूरदर्शी एवं जनहितकारी निर्णय हेतु आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।
pib.gov.in/PressReleasePa…
हिन्दी
CM Office, GoUP retweetledi

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में 2% की अतिरिक्त वृद्धि को दी गई स्वीकृति अभिनंदनीय है।
1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने वाला यह निर्णय देश के लगभग 50.46 लाख कर्मचारियों और 68.27 लाख पेंशनभोगियों को आर्थिक संबल प्रदान कर उनके जीवन को और अधिक सुगम बनाएगा।
कर्मचारी कल्याण के प्रति समर्पित इस निर्णय हेतु आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।
pib.gov.in/PressReleasePa…
हिन्दी
CM Office, GoUP retweetledi

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III (PMGSY-III) की अवधि को वर्ष 2028 तक बढ़ाए जाने का निर्णय स्वागत योग्य है।
यह निर्णय ग्रामीण भारत की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करते हुए गांवों को कृषि बाजारों, विद्यालयों और स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी, किसानों की आय में वृद्धि होगी और समावेशी विकास को मजबूती प्राप्त होगी।
'विकसित भारत 2047' के संकल्प को नई गति और शक्ति प्रदान करते इस कल्याणकारी निर्णय के लिए हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!
pib.gov.in/PressReleasePa…
हिन्दी
CM Office, GoUP retweetledi

सिख धर्म के दूसरे गुरु, महान संत, गुरु श्री अंगद देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं सिख बंधुओं, श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!
उनका त्यागमय जीवन सेवा, समर्पण और समानता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने गुरुमुखी लिपि के विकास के माध्यम से ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाया और लंगर परंपरा को सशक्त बनाकर समाज में सहभोज के माध्यम से समानता का संस्कार स्थापित किया।
उनकी वाणी और शिक्षाएं हमें सदैव सत्य, विनम्रता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
हिन्दी

सुशासन का सशक्त मॉडल - नया उत्तर प्रदेश!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश विकास, विश्वास, सुरक्षा, सुव्यवस्था और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
हिन्दी
CM Office, GoUP retweetledi

मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर फिल्म कृष्णावतारम के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की।

हिन्दी

जनसमर्पण से जनकल्याण तक…
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज @GorakhnathMndr परिसर में आयोजित 'जनता दर्शन' में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री जी ने प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के समयबद्ध, प्रभावी और पारदर्शी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
#JantaDarshanUP




हिन्दी
CM Office, GoUP retweetledi
CM Office, GoUP retweetledi

प्रख्यात दार्शनिक व शिक्षाविद, पूर्व राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
आपका जीवन शिक्षा, संस्कार और भारतीय चिंतन की महान परंपरा का उज्ज्वल प्रतीक है।
आपके विचारों की ज्योति सदैव शिक्षा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के पथ को प्रकाशित करती रहेगी।

हिन्दी

सुरक्षा व सुशासन के सुपथ पर सतत गतिमान 'नया उत्तर प्रदेश'
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज महायोगी गुरु गोरखनाथ जी की पावन नगरी गोरखपुर में श्री गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा सुदृढ़ीकरण हेतु ₹918 लाख+ की लागत से निर्मित 2 आधुनिक सुरक्षा भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इन सुरक्षा भवनों में अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, कंट्रोल रूम, पुलिस स्टोर रूम एवं मेंटेनेंस वर्कशॉप सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एक ही परिसर में विकसित की गई हैं, जिससे सुरक्षा तंत्र की कार्यकुशलता और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और अधिक सुदृढ़ हो सके।




हिन्दी

हर पुलिस लाइन में 200 पुलिस कार्मिकों के लिए आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। महिला व पुरुष पुलिस कार्मिकों के लिए अलग-अलग बैरकों की व्यवस्था है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
हिन्दी

हमने पिछले 9 वर्षों में पुलिस विभाग में 2.19 लाख से अधिक नौजवानों की भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण किया है। वर्तमान में प्रदेश में 60,000 से अधिक पुलिस कार्मिक एक साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
हिन्दी

सुशासन की पहली शर्त है-सुरक्षा। इसके लिए सरकार के स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
हर थाने में पुलिस कार्मिकों के लिए बैरक बनाए गए हैं तथा महिला और पुरुष कार्मिकों के लिए पृथक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ कार्य की गति बढ़ी है। समय पर भर्ती, समय पर प्रशिक्षण एवं समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। परिणामस्वरूप सुरक्षा का बेहतर माहौल बना है, जिसने प्रदेश में सुशासन का एक प्रभावी मॉडल स्थापित किया है।
— मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी

हिन्दी

हम लोगों ने विगत 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश पुलिस में 2,19,000+ नौजवानों की भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण किया है।
प्रदेश में विकसित अवस्थापना सुविधाओं का ही परिणाम है कि वर्तमान में 60,000+ पुलिस कार्मिकों को एक साथ प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
— मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी

हिन्दी

सुशासन और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता…
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज @GorakhnathMndr परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी जन-समस्याओं के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
#JantaDarshanUP




हिन्दी

#LIVE: गोरखपुर में श्री गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा हेतु आधुनिक सुरक्षा भवन के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी twitter.com/i/broadcasts/1…
हिन्दी

