Dushyant Chautala

8.5K posts

Dushyant Chautala banner
Dushyant Chautala

Dushyant Chautala

@Dchautala

Former Deputy Chief Minister, Government of Haryana, Member of 16th Lok Sabha (2014-2019)

Chandigarh, India Katılım Eylül 2010
276 Takip Edilen500.9K Takipçiler
Dushyant Chautala
Dushyant Chautala@Dchautala·
न्याय, कर्म और सत्य के देवता भगवान शनिदेव जी की जयंती के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। शनिदेव महाराज की कृपा आप सभी पर बनी रहे।
Dushyant Chautala tweet media
हिन्दी
14
18
63
1.1K
Dushyant Chautala
Dushyant Chautala@Dchautala·
ममता की छांव और संस्कारों की पहचान है मां, हर मुश्किल में परिवार की सबसे बड़ी जान है मां। सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं
Dushyant Chautala tweet media
हिन्दी
11
12
66
1.1K
Dushyant Chautala
Dushyant Chautala@Dchautala·
मेवाड़ की आन-बान-शान, वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महान योद्धा महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
Dushyant Chautala tweet media
हिन्दी
12
26
265
2.4K
Dushyant Chautala
Dushyant Chautala@Dchautala·
आज शाहबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाए मुख्य मुद्दे: 📌​ सरकार 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद के आंकड़े दे रही है, लेकिन मंडियों में फसल महीनों से पड़ी है। उठान की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। ​📌तकनीक (डिजिटल गेट पास, फिंगरप्रिंट) का भारी दुरुपयोग हुआ है। एक ही व्यक्ति के नाम पर सैकड़ों फिंगरप्रिंट लगाकर फर्जी खरीद दिखाई गई है। 📌 उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से 10 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं लाकर हरियाणा की मंडियों में बेचा गया है। 📌 किसानों को 48 घंटे में भुगतान करने का सरकार का वादा पूरी तरह विफल रहा है। ​📌 IDFC, कोटक और अन्य प्राइवेट बैंकों में सरकारी पैसा जमा करने के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। 📌 केवल 2 IAS अधिकारियों को सस्पेंड करना पर्याप्त नहीं है, शामिल सभी 6 अधिकारियों के खिलाफ CBI जांच होनी चाहिए। इस मामले में हाईकोर्ट द्वारा सरकार से जवाब तलब करने का स्वागत किया गया है। 📌 ​कर्मचारी और न्यूनतम वेतन ​सफाई कर्मचारी धरने पर हैं, लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही है। 📌​यूपी सरकार की तर्ज पर हरियाणा में भी कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ाया जाना चाहिए और 8वां वेतन आयोग लागू किया जाना चाहिए। ​📌 कुरुक्षेत्र और अन्य विश्वविद्यालयों में INSO, NSUI जैसे छात्र संगठनों को कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जबकि सत्ताधारी दल (BJP/RSS) से जुड़े संगठनों के नियमित शिविर लग रहे हैं। 📌​छात्रों पर रात के समय कुर्सियां तोड़ने के झूठे आरोप लगाकर FIR दर्ज की जा रही हैं। 📌​प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ​सोनीपत में सिविल ड्रेस में आए लोगों द्वारा 18 साल के युवक को सरेआम गोली मारने की घटना को 'गुंडागर्दी' करार दिया गया। ​📌​चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। 12 घंटे लगातार चलने के बाद भी EVM की बैटरी 90% कैसे रह सकती है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 29 लाख गलत वोट काटे जाने की बात का भी जिक्र किया गया। ​📌​मुख्यमंत्री को हरियाणा की जनता की कोई चिंता नहीं है। उनके पास केवल दो ही काम हैं: या तो दिल्ली का भ्रमण करना या पंजाब, बंगाल और असम जैसे अन्य राज्यों में घूमना।
हिन्दी
11
20
81
3.3K
Dushyant Chautala
Dushyant Chautala@Dchautala·
भारतीय राष्ट्रगान के रचियता, महान लेखक, श्रेष्ठ कवि, नाटककार, संगीतकार, चित्रकार, महान साहित्यकार, दार्शनिक एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन
Dushyant Chautala tweet media
हिन्दी
9
17
53
1.3K
Dushyant Chautala
Dushyant Chautala@Dchautala·
आज उचाना हलके के कई गांवों में अपने कार्यकर्ता साथियों से मुलाकात की, उनके सुख दुख में शामिल होकर उनका हालचाल जाना।
Dushyant Chautala tweet mediaDushyant Chautala tweet mediaDushyant Chautala tweet mediaDushyant Chautala tweet media
हिन्दी
11
18
89
2.4K
Dushyant Chautala
Dushyant Chautala@Dchautala·
हांसी में शहर के व्यापारियों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना। इसके बाद पिछले सप्ताह हांसी के पास बस में आग लगने के कारण सवारियों को बस से बाहर निकालते वक़्त शहीद हुए हरियाणा पुलिस के एएसआई सुनील कुमार के गांव बड़सी पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार को सांत्वना दी।
Dushyant Chautala tweet mediaDushyant Chautala tweet mediaDushyant Chautala tweet mediaDushyant Chautala tweet media
हिन्दी
6
13
56
1.7K
Dushyant Chautala
Dushyant Chautala@Dchautala·
बादली हलके के निमाना गाँव में प्रधान प्रवेश जी के निवास पर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाक़ात की और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात नारनौंद हलके के बास गाँव में भी पहुंचकर बुजुर्गों के स्नेह और आशीर्वाद से स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस किया।
Dushyant Chautala tweet mediaDushyant Chautala tweet mediaDushyant Chautala tweet mediaDushyant Chautala tweet media
हिन्दी
9
15
66
2K
Ankit
Ankit@Ankit8688655142·
@Dchautala blk film without number only tepmrory number
Ankit tweet mediaAnkit tweet media
English
1
0
0
21
Dushyant Chautala
Dushyant Chautala@Dchautala·
जिनके कंधों पर देश खड़ा है, जिनके श्रम से यह आगे बढ़ा है— अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर उन सभी मजदूरों की जय हो !
Dushyant Chautala tweet media
हिन्दी
7
12
69
1.2K
Dushyant Chautala
Dushyant Chautala@Dchautala·
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर जननायक जनता पार्टी की ओर से आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान बुद्ध का सत्य, अहिंसा और करुणा का संदेश हम सभी के जीवन में शांति और सद्भाव लाए।
हिन्दी
9
14
57
2.3K
Dushyant Chautala
Dushyant Chautala@Dchautala·
आज छात्र हित महापंचायत में सांगवान खाप से वयोवृद्ध नेता 97 वर्षीय मास्टर ताराचंद सांगवान जी के आगमन के लिए हम सभी उनके विशेष आभारी हैं। उन्होंने इस उम्र में और इतनी गर्मी में भी हम सभी को जिस धैर्य से सुना यह न केवल काबिल-ए-तारीफ है बल्कि हम सब के लिए प्रेरणा भी है। अपने सामजिक संकल्प को निभाने के बाद उन्होंने मुझे पास बैठा कर आशीर्वाद दिया जिसके लिए मैं उनका बहुत धन्यवाद करता हूँ। इस कार्यक्रम में पहुंचे समस्त खाप प्रतिनिधियों का मैं सभी छात्र संगठनों की ओर से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी ने न केवल हमारी मुहीम का समर्थन किया बल्कि उसे नई धार देकर उसे और मजबूत बनाया। सभी प्रतिभागी महानुभावों का बार बार धन्यवाद....
Dushyant Chautala tweet media
हिन्दी
12
26
123
4.1K
Dushyant Chautala
Dushyant Chautala@Dchautala·
छात्र हित महापंचायत में उपस्थित सरदारी के समक्ष समस्त छात्रों के ओर से बात रखी और न्याय की मांग की :-- हमारी जितनी भी यूनिवर्सिटीज़ हैं, प्रदेश के हर ज़िले में यूनिवर्सिटी है, उन यूनिवर्सिटीज़ में केवल एक विचारधारा के पाठ पढ़ाए जाते हैं। पिछले एक वर्ष में या तो आरएसएस, विहिप आदि की विचारधारा के ही कार्यक्रम हो रहे हैं। हमारे किसी भी स्टूडेंट साथी ने जब भी कोई परमिशन मांगी, तो उनको परमिशन नहीं दी गई। बीजेपी की राजनीतिक बैठकें भी यूनिवर्सिटीज़ में हो रही हैं, जो एक राजनीतिक दल है। हमारे साथियों ने भी 'छात्र संवाद' नाम से कार्यक्रम के लिए परमिशन का आग्रह किया। परमिशन नहीं मिली, लेकिन रात बारह बजे FIR कर अगले दो-तीन घंटे में ही हमारे कार्यकर्ताओं को अरेस्ट किया गया। ऐसे साथियों को अरेस्ट किया गया जिनका FIR में नाम भी नहीं था। मैं तो आपसे न्याय मांगता हूँ; हमारे साथी विजेंदर धानक के घर पुलिस ने दबिश दी, नाबालिग बेटी को पीड़ित किया गया, और सीसीटीवी सिस्टम उखाड़ लिया गया। हमारे साथी गौरव सैनी के घर भी पुलिस के बारह लोगों ने पिस्तौल तानकर बात की; उसके 12 साल के बेटे के सामने उसे मानसिक प्रताड़ना दी और धमकी दी। हमारे साथी टैक्स अधिवक्ता तरुण गोयल को भी गन पॉइंट पर अरेस्ट किया गया। हमारे पास विस्तृत सीसीटीवी फुटेज है; रवि आहूजा के घर पुलिस गन लोड करके घुसती है। मैं तो आपसे ऐसे सभी मामलों में न्याय की मांग करता हूँ। यूनिवर्सिटीज़ में जो एकतरफा माहौल बनाकर एक रंग में रंगने की कोशिश की जा रही है, पंचायत इस बात का ध्यान ज़रूर रखे। हमारा साथी छात्र दीपक, जो केवल 20 साल का है, इसे सरेआम हथकड़ी पहनाकर ले जाया गया। इस युवा के मन पर क्या बीती होगी, पूरी उम्र उसे ये बात कचोटती रहेगी। मैं तो सरदारी से इस बात का आग्रह करूँगा कि आप सभी अपने भविष्य का भी सोचें। हमारे जितने छात्र अलग-अलग यूनियन से यहाँ आए हैं, अगर कल को यही इनके साथ करने लग गए, तो क्या हमारी अगली पीढ़ी शिक्षा ले पाएगी? जो भर्तियां हमारे शिक्षण संस्थानों में होनी चाहिए, वे पूरी तरह से सरकार द्वारा प्रतिबंधित कर दी गई हैं, कि बिना सरकार की मर्ज़ी के नहीं होनी चाहिए। बहन मंजू ने अपनी बात रखी, लेकिन कुरुक्षेत्र का पूरा मामला उन्होंने बताया नहीं। घटना के बाद हमारे साथी यूनिवर्सिटी में नुकसान की भरपाई के लिए सहमति देकर आए थे। एक दुकानदार से एस्टीमेट लिया गया था, हमने सहमति भी दे दी थी। लेकिन 14 दिनों बाद उस घटना पर FIR कर दी जाती है। अगर दो गमले तोड़ने के लिए रात को उठाया जाता है, जिसके अंदर पुलिस के पास कोई वीडियो सबूत नहीं है कि गमले इन साथियों ने तोड़े हैं, और धारा कौन सी लगाई जाती है - 333 BNS जो कहती है 'ट्रेसपासिंग' (किसी के घर में घुसना)। ऐसे तो कल को किसी भी मामले में कोई भी धारा लगा दी जाएगी। मैं तो आपसे आग्रह करूँगा कि सरदारी इन सभी बातों पर गौर करे और हमें न्याय दे।
हिन्दी
14
30
87
3.2K
Dushyant Chautala retweetledi
Digvijay Chautala
Digvijay Chautala@DVJChautala·
हम सभी छात्र आभारी हैं माननीय सांसद श्री राजेश रंजन (पप्पू यादव) जी के जिन्होंने छात्र हित में जारी इस महापंचायत में अपनी उपस्थिति दी। उनका और हमारा यही आग्रह है कि देश का युवा बंटवारे की विचारधारा का शिकार होकर न रह जाये, बल्कि युवा जागरूक बने और सर्व समाज को साथ लेकर चले। @pappuyadavjapl
Digvijay Chautala tweet mediaDigvijay Chautala tweet mediaDigvijay Chautala tweet media
हिन्दी
12
30
206
8.5K
Dushyant Chautala retweetledi
Indian National Students Organisation - INSO
हिसार में जारी छात्र हित महा पंचायत में : छात्र नेता हरकेश ढांडा ने GJUST और MDU दोनों सरकारी और आपस में पड़ौसी यूनिवर्सिटीज में फीस तुलना करते हुए बताया कि GJUST में सुविधाओं के अभाव के बावजूद लाखों रूपये की फीस ली जा रही है। महिलाओं को भी कोई विशेष सुविधा नहीं दी जा रही। जब भी छात्र संगठनों ने आवाज उठाई उनकी आवाज जोर जबरदस्ती से दबा जी जाती है, कार्रवाई के नाम पर देर रात में पुलिस उठा कर ले जाती है। हरकेश ने सरदारी से न्याय की गुहार लगा कर मांग की कि स्टूडेंट्स के हितों की रक्षा हो सके। @DVJChautala @Dchautala
Indian National Students Organisation - INSO tweet media
हिन्दी
4
13
36
1.4K
Dushyant Chautala
Dushyant Chautala@Dchautala·
हिसार के क्रांतिमान पार्क में एतिहासिक "छात्र हित महापंचायत" में समस्त छात्रों के साथ उपस्थित... हम छात्र अपनी पूरी व्यथा हमारी सरदारी के समक्ष रखेंगे और उनसे जो भी निर्देश मिलेंगे उसे लेकर आगे बढ़ेंगे ....
Dushyant Chautala tweet mediaDushyant Chautala tweet mediaDushyant Chautala tweet mediaDushyant Chautala tweet media
हिन्दी
8
25
87
1.9K
Dushyant Chautala retweetledi
Indian National Students Organisation - INSO
हिसार के क्रांतिमान पार्क से "छात्र हित महापंचायत" में छात्र संगठनों, सर्व समाज, सर्व खाप के सदस्य पहुँचने शुरू .... उपस्थित सर्वश्री -सर्वजातीय जाटू खाप84 के प्रधान कैप्टन भीम सिंह मिताथल जी -गुर्जर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत राम तंवर जी -अखिल भारतीय भट्ट कल्याण सभा के राष्ट्रीयअध्यक्ष रामकुमार भट्ट जी -झोरड़ खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झोरड़ जी -काजला राष्ट्रीय खाप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मांगेराम काजला जी -सर्वजातीय कंडेला खाप के प्रधान चौ.ओमप्रकाश कंडेला जी -खेड़ा खाप प्रधान सतबीर शर्मा -सिंहमार खाप सदस्य महेंद्र सिंह जी -दाड़नखाप के पूर्व प्रधान सूरजभान घसो जी -सोमदत्त शर्मा थूआ तपा जी
Indian National Students Organisation - INSO tweet mediaIndian National Students Organisation - INSO tweet media
हिन्दी
0
14
43
1.4K
Dushyant Chautala retweetledi
Digvijay Chautala
Digvijay Chautala@DVJChautala·
एतिहासिक महापंचायत के लिए हिसार का क्रांतिमान पार्क तैयार है। युवाओं के भविष्य के लिए, विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में भगवा के पीछे छुप कर हो रही बंटवारे की राजनीती के खिलाफ, समाज के हितैषी सभी महानुभावों, चिंतकों, अनुभवी हस्तियों के साथ अपने विचार सांझा करने के लिए आप भी जरुर पहुंचें।
Digvijay Chautala tweet mediaDigvijay Chautala tweet mediaDigvijay Chautala tweet mediaDigvijay Chautala tweet media
हिन्दी
12
30
135
5.2K