मध्यप्रदेश पुलिस की हॉक फोर्स एवं एंटी नक्सल ऑपरेशन इकाइयों ने आधुनिक तकनीक, सटीक इंटेलिजेंस एवं साहसिक अभियानों के माध्यम से नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
#DGPMP#MPPolice
इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों के समन्वित प्रयासों तथा सुरक्षा बलों की वीरता एवं प्रतिबद्धता से देश तेजी से नक्सलमुक्त भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बस्तर स्थित बादल अकादमी में आयोजित “उजर बस्तर” कार्यक्रम के दौरान नक्सल उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट योगदान हेतु पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा,पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं हॉक फोर्स के अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनसान क्षेत्रों एवं बंद मकानों को निशाना बनाकर मात्र 7 मिनट में ग्रिल काटकर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, चारपहिया वाहन एवं वारदात में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए गए हैं।
पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी 11 राज्यों में चोरी एवं डकैती की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर चुके हैं।
मध्यप्रदेश पुलिस को संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। मंदसौर पुलिस ने अंतर्राज्यीय “लच्छु गैंग” के 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 37 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की है।
#DGPMP#MPPolice
DGP श्री कैलाश मकवाणा ने नव आरक्षकों से ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वहन करने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्दी धारण करने के बाद पुलिसकर्मी का सर्वोच्च दायित्व जनसेवा, कानून व्यवस्था बनाए रखना एवं राष्ट्रहित में कार्य करना होता है।
आज 25वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, भोपाल में आयोजित नव आरक्षक दीक्षांत समारोह में पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया।
#DGPMP#MPPolice
प्रशिक्षण में पुलिस मुख्यालय, इंटेलिजेंस विंग, मुख्यमंत्री सुरक्षा शाखा, BDDS टीम, डॉग स्क्वॉड एवं अन्य विशेषज्ञ इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रशिक्षक सहभागिता कर रहे हैं।
आज विशेष शाखा प्रशिक्षण संस्थान, भोपाल में पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाणा ने “VVIP/VIP Security & Protection Course” का शुभारंभ किया।
#DGPMP#MPPolice