होमगार्ड विभाग द्वारा निःशुल्क भोजन वितरण प्रारम्भ
जयपुर, 30 मार्च। कोरोना संक्रमण वैश्विक आपदा के दौरान होमगार्ड विभाग द्वारा भूखे व निर्धन व्यक्तियों तथा प्रवासी मजदूरों के लिये सोमवार से निःशुल्क भोजन वितरण का कार्य प्रारम्भ किया गया है।
होमगार्ड स्वयं सेवकों के 2500 रिक्त पदों पर नामांकन (Enrollment) प्रक्रिया आगामी आदेश तक स्थागित की जाती है। आवेदन पत्र भरे जाने की नई तिथि से विभागीय वैबसाईट तथा समाचार पत्रों के माध्यम से सूचित किया जायेगा।