Mohammad Imran

4.9K posts

Mohammad Imran banner
Mohammad Imran

Mohammad Imran

@ImranTG1

Photo Journalist at @amarujalanews | Tweets Are My Own & RT are not an endorsement

Lucknow, India Katılım Temmuz 2018
333 Takip Edilen13.1K Takipçiler
Sabitlenmiş Tweet
Mohammad Imran
Mohammad Imran@ImranTG1·
लखनऊ.वो ठेलिया लगाए आम बेच रहा था, मास्क भी लगाए था, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कर रहा था लेकिन दरोगा जी अपनी हनक के आगे कुछ सुनने को तैयार न थे उस गरीब का बाट ले लिया, बेचारा दरोगा जी से विनती करता रहा, उनकी गाड़ी के आगे आकर हाथ जोड़ता रहा,
Mohammad Imran tweet mediaMohammad Imran tweet mediaMohammad Imran tweet mediaMohammad Imran tweet media
हिन्दी
867
5.7K
15K
0
Mohammad Imran
Mohammad Imran@ImranTG1·
कुत्ते से कटवाकर मार डालने की कोशिश... बिजली चोरी पकड़ने गए जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार का हाल बेहाल। जानकीपुरम, लखनऊ। ड्यूटी पर निकला इंसान... लहूलुहान होकर घर लौटा। अब सवाल ये नहीं कि चोरी हो रही है, सवाल ये है कि ड्यूटी करने वाले जिंदा लौटेंगे भी या नहीं?
हिन्दी
1
14
33
486
Mohammad Imran
Mohammad Imran@ImranTG1·
भीषण गर्मी में पसीने से तर परिवार... पत्नी और बच्चों के सामने जूतों से पीटा गया पति। फर्श पर घसीटते हुए, गालियाँ देते हुए... और रो-रोकर गुहार लगाती पत्नी-बच्चों की आवाज़ भी उन सुरक्षा गार्डों के पत्थर दिल तक नहीं पहुँची। लखनऊ के गोमती नगर जनेश्वर मिश्र पार्क में एक परिवार की इज्जत और इंसानियत को कुचल दिया गया। ये सुरक्षा नहीं, गुंडागर्दी है। ये पार्क नहीं, शर्म का मैदान बन गया है।"
हिन्दी
4
47
90
2K
Mohammad Imran
Mohammad Imran@ImranTG1·
लखनऊ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी तीन गोलियां, बाइक से आए थे बदमाश; सीसीटीवी में वारदात कैद
हिन्दी
4
33
95
3.3K
Mohammad Imran
Mohammad Imran@ImranTG1·
पाइपलाइन फटने से गड्ढा हो गया है #kanpurdehat
हिन्दी
0
8
23
327
Mohammad Imran
Mohammad Imran@ImranTG1·
लखनऊ का दिल, डॉक्टर्स की सेवा इंदिरा नगर सी ब्लॉक के प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर फरहान अहमद खान, खुर्शीद आलम खान और इमाद खान साहब ने आज बड़ा मंगल के पावन अवसर पर सच्ची श्रद्धा और करुणा का भंडारा रखा। जो लोग बीमारियों से जूझते हुए भी दूसरों के दर्द को समझते हैं, उन्होंने आज न सिर्फ इलाज, बल्कि पेट की भूख भी मिटाई। पूरी-सब्जी-छोले-चावल, केला और बूंदी के साथ खिलाया वो प्यार, जो दवाइयों से भी ज्यादा असरदार होता है। ये डॉक्टर सिर्फ शरीर नहीं, समाज की आत्मा को भी छू रहे हैं। सेवा ही सबसे बड़ी इबादत है।
हिन्दी
2
28
111
1.8K
Mohammad Imran
Mohammad Imran@ImranTG1·
लखनऊ के आशियाना में शराब के नशे ने एक माँ को हमेशा के लिए चुप करा दिया। 40 वर्षीय निशा शर्मा... पति सतीश के हाथों गला घोंटकर मार दी गई। तीन मासूम बच्चों — आयुष (18), अराधना (13) और अंश (8) — की माँ अब कभी वापस नहीं आएगी। वो घर जो शराब की बदबू से भरा था, आज आंसुओं से तर है। लखनऊ में एक और घर टूट गया... एक और माँ चली गई। शराब नहीं, ये हत्या है। घरेलू हिंसा नहीं, ये क्रूरता है।
Mohammad Imran tweet media
हिन्दी
0
16
36
1.2K
Mohammad Imran
Mohammad Imran@ImranTG1·
लखनऊ का विमादित्य मार्ग गवाह है सियासी जंग का! समाजवादी युवजनसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज राजभर द्वारा लगाई गई यह होल्डिंग भाजपा सरकार (2024-2025) में राजभर समाज पर हुए हमलों और हत्याओं का पूरा ब्यौरा चीख-चीख कर बता रही है। दिन-प्रतिदिन बढ़ती यह होल्डिंग अब साफ तौर पर पोस्ट वार का रूप ले चुकी है — कभी सपा लगाती है, कभी भाजपा जवाब देती है। राजभर समाज अब सवाल पूछ रहा है... जवाब कौन देगा?
हिन्दी
0
13
32
300
Mohammad Imran
Mohammad Imran@ImranTG1·
SSC GD परीक्षा कैंसिल होने के बाद लखनऊ के कृष्णा नगर में स्टूडेंट्स ने बवाल कर दिया
हिन्दी
5
59
135
3.2K
Mohammad Imran
Mohammad Imran@ImranTG1·
लखनऊ यूनिवर्सिटी का तुगलकी फरमान! 45-46 डिग्री में 2 से 5 बजे LLB परीक्षा। शिया पीजी में दो छात्राएं गर्मी से बेहोश। अब छात्र कहां जाएं? परीक्षा दें या अस्पताल?
हिन्दी
3
180
428
18.8K
Mohammad Imran
Mohammad Imran@ImranTG1·
44 डिग्री तापमान में लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्र 'ड्रेस कोड' के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं । स्टूडेंटस का कहना है यूनिवर्सिटी में ड्रेस कोड नहीं होना चाहिए
हिन्दी
5
82
224
3.7K
Mohammad Imran
Mohammad Imran@ImranTG1·
पिता की डांट से घर छोड़ निकली 7 साल की मासूम, 9 घंटे बाद पुलिस ने परिवार से मिलाया लखनऊ पिता की एक डांट से नाराज होकर घर से निकली 7 साल की मासूम बच्ची की आंखों में डर, चेहरे पर मासूमियत और दिल में अपनों तक पहुंचने की बेचैनी साफ दिखाई दे रही थी। बहराइच के रहने वाले मूल निवासी कुछ दिन पहले ही राजधानी के खरगापुर विस्तार क्षेत्र में किराए पर रहने आया था। अनजान शहर, अनजानी गलियां और मासूम बच्ची को अपने घर का पूरा पता तक नहीं मालूम था। शाम करीब 5 बजे पिता की डांट से नाराज होकर बच्ची घर से निकल गई और भटकते-भटकते राम आसरे पुरवा इलाके तक पहुंच गई। वहां मौजूद डिंपल सिंह,और अंजली कनौजिया महिलाओं की नजर रोती और सहमी बच्ची पर पड़ी। महिलाओं ने बच्ची से उसका नाम, घर और परिवार के बारे में पूछने की काफी कोशिश की, लेकिन मासूम सिर्फ अपनी मां का नाम ही बता पा रही थी। बच्ची की हालत देख दोनों महिलाओं का दिल पसीज गया और वे उसे लेकर विस्तार थाने पहुंचीं। थाने में इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बच्ची को प्यार से समझाते हुए उसके पिता का नाम, घर का पता और अन्य जानकारी जानने की कोशिश की, लेकिन बच्ची बार-बार सिर्फ मां को याद कर रो रही थी। और अपने दोनों भाइयों के नाम बता पा रही थी बस एक तरफ बच्ची अपने परिवार से दूर डरी-सहमी बैठी थी तो दूसरी तरफ परिवार उसे खोजते-खोजते बेहाल हो चुके थे। विस्तार पुलिस ने हार नहीं मानी। पुलिस टीम और दोनों महिलाओं की मदद से क्षेत्र में लगातार परिवार को तलाश रही थी। करीब 9 घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार बच्ची के परिवार का पता चल गया। जैसे ही मासूम अपने माता-पिता के सामने पहुंची, मां ने उसे सीने से लगा लिया और वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। इस पूरी घटना ने यह साबित कर दिया कि पुलिस की संवेदनशीलता और आम लोगों की इंसानियत आज भी किसी बिछड़े बच्चे को उसके अपनों तक पहुंचा सकती है।
हिन्दी
3
22
61
2.2K
Mohammad Imran
Mohammad Imran@ImranTG1·
भोपाल में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, बंसल अस्पताल में कैडेवर लिवर एवं किडनी ट्रांसप्लांट | एक मुस्लिम परिवार ने अंगदान कर इंसानियत और मानवता की मिसाल कायम की। उनके इस महान निर्णय से बंसल हॉस्पिटल के दो मरीजों को लिवर एवं किडनी ट्रांसप्लांट के माध्यम से नया जीवन मिला। भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में एक बार फिर मानवता और अंगदान की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। केरल निवासी 42 वर्षीय श्रीमती सजना एस. ए. को गंभीर ब्रेन हैमरेज (SAH) की स्थिति में 15 मई 2026 को बंसल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा उन्हें ब्रेन स्टेम डेड घोषित किया गया। कठिन समय में परिवार ने समाज के प्रति मध्य भारत में ट्रांसप्लांट सेवाओं में अपनी विश्वसनीय पहचान स्थापित की है।
हिन्दी
1
25
73
1.5K
Mohammad Imran
Mohammad Imran@ImranTG1·
यूपीएससी की तैयारी कर रही एक युवती से लखनऊ में गैंगरेप किया गया। 3 दिनों तक उसे एक रूम में बंधक बनाकर रखा गया। पहले दिन उसके दोस्त ने रेप किया और उसके बाद वह अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर अगले 2 दिनों तक जबरदस्ती करता रहा। युवती की हालत बिगड़ने पर कैब से उसे चारबाग ले गया और सुहेलदेव एक्सप्रेस में बैठाकर उसे दिल्ली भेज दिया। डरी सहमी युवती दिल्ली पहुंची तो फोन पर परिजन सूचना दी। पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली में एफआईआर दर्ज की गई है।
Mohammad Imran tweet media
हिन्दी
5
63
117
8K
Mohammad Imran
Mohammad Imran@ImranTG1·
लखनऊ में बाइक सवारों को सामने से उड़ाया... 5 फीट उछलकर सड़क किनारे गिरे युवक, थार में फंसकर घिसटती गई बाइक
हिन्दी
0
5
13
509
Mohammad Imran
Mohammad Imran@ImranTG1·
लखनऊ के इंदिरा नगर में बेहद दर्दनाक घटना खाना खाने के बाद टहलने निकली महिला वरुणा सिंह को कुछ युवकों और एक महिला ने मिलकर जमकर पीटा। गले पर चोट के गंभीर निशान साफ दिख रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा कहाँ है?
हिन्दी
0
25
64
1.8K
Mohammad Imran
Mohammad Imran@ImranTG1·
टोल प्लाजा पर हाईवोल्टेज ड्रामा महिला ने बीच सड़क पर पकड़ा ड्राइवर का कॉलर, जमकर हुआ हंगामा NH-31
हिन्दी
0
5
27
800
Mohammad Imran
Mohammad Imran@ImranTG1·
लखनऊ के बुद्धेश्वर चौराहे पर लाइट ना आने लोग हंगामा कर रहे हैं
हिन्दी
1
32
151
3.7K
Mohammad Imran
Mohammad Imran@ImranTG1·
लखनऊ 33/11KV घंटा घर चौक उपकेंद्र पर कार्यरत कुशल श्रमिक संविदाकर्मी अनूप लाइनमैन साइट पर काम करते समय हुए घायल....
हिन्दी
1
14
72
2.4K
Mohammad Imran
Mohammad Imran@ImranTG1·
तुम मेरी, मैं तेरा — ये अनंत वादा है।
हिन्दी
0
9
40
914
Mohammad Imran
Mohammad Imran@ImranTG1·
जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह के नेतृत्व में निकली साइकिल रैली। लखनऊ में डालीबाग आवास से न्यायालय तक साइकिल से जाएंगे न्यायिक अधिकारी। ईंधन बचाओ, पर्यावरण बचाओ का मजबूत संदेश!
हिन्दी
2
10
75
2.3K