Er Mk Amar retweetledi

प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अन्तर्गत, कम्पलायंस रिडक्शन एंड डीरेगुलेशन के सफल प्रथम चरण के बाद, अब दूसरा फेज संचालित किया जा रहा है। दूसरे चरण की प्रगति की समीक्षा के लिए, मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में, शासन सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों में आ रही, कुछ प्रशासनिक समस्याओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनावश्यक नियमों, लाइसेंस निर्माण की जटिल प्रक्रियाओं को कम चरणों व कम समय वाली करते हुए, आमजन और उद्योगों के लिए सेवाओं को अधिक सुगम बनाया जाए।
@svoruganti1466
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

हिन्दी
































