S.S.Joshi

34.6K posts

S.S.Joshi

S.S.Joshi

@ssjoshi4

Katılım Temmuz 2015
2.3K Takip Edilen996 Takipçiler
S.S.Joshi retweetledi
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot@ashokgehlot51·
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष, पद्मश्री स्व. श्रीमती लक्ष्मी कुमारी चूंडावत की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राजनीति के साथ- साथ, राजस्थानी साहित्य में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
हिन्दी
20
92
306
5.6K
S.S.Joshi retweetledi
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot@ashokgehlot51·
गत शाम जयपुर में राजीव गांधी इंस्पिरेशन फाउंडेशन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में आज शाम जयपुर में “एक शाम आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी जी के नाम” संगीत कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Ashok Gehlot tweet mediaAshok Gehlot tweet mediaAshok Gehlot tweet mediaAshok Gehlot tweet media
हिन्दी
17
121
399
5.5K
S.S.Joshi retweetledi
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot@ashokgehlot51·
नीट (NEET) परीक्षा की अनियमितताओं और पेपर लीक से आहत होकर अभ्यर्थी प्रदीप मेघवाल द्वारा आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाना बेहद हृदयविदारक व दुखद है। यह घटना देश के लाखों युवाओं की अंतहीन पीड़ा और हमारी शिक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों को दर्शाती है। @nsui राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @VinodJakharIN ने पीड़ित परिवार के निवास स्थान पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi से उनकी बात करवाई। श्री राहुल गांधी ने परिवार को ढांढस बंधाया। देश के होनहार छात्रों के भविष्य और उनकी उम्मीदों को इस तरह प्रशासनिक नाकामियों की भेंट नहीं चढ़ाया जा सकता। हमारी मांग है कि परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। श्री राहुल गांधी लगातार छात्रहित में आवाज उठा रहे हैं। दुःख की इस घड़ी में हम पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।
हिन्दी
49
382
1.5K
15.6K
S.S.Joshi retweetledi
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot@ashokgehlot51·
पेट्रोल-डीजल महंगा होने से राजस्थान सरकार को हो रहा फायदा, भाजपा सरकार अपना वैट कम कर आमजन को राहत दे। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से आमजन की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। मालभाड़ा बढ़ने के कारण रोजमर्रा की हर वस्तु महंगी हो गई है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग का जीना दूभर हो गया है। डीजल महंगा होने का सीधा और सबसे बड़ा नुकसान हमारे अन्नदाता किसानों को हो रहा है, जिससे उनकी कृषि लागत बढ़ गई है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर राज्य सरकार का वैट स्वतः ही बढ़ जाता है, जिससे सरकार को अतिरिक्त राजस्व मिलता है। विपक्ष में रहते हुए भाजपा वैट को लेकर लगातार सवाल उठाती थी, लेकिन आज भी राजस्थान में वैट पड़ोसी राज्यों हरियाणा एवं गुजरात के मुकाबले कहीं अधिक है। राज्य सरकार को अपना मुनाफा छोड़कर आमजन के हित में सोचना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से मेरी मांग है कि राज्य सरकार वैट और रोड सेस में तुरंत कमी करे, ताकि प्रदेश की जनता को इस कमरतोड़ महंगाई से कुछ राहत मिल सके।
हिन्दी
82
287
1.1K
26.5K
S.S.Joshi retweetledi
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot@ashokgehlot51·
आज पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत की : श्री राजीव गांधी जी उस जमाने में पहली बार 21st सेंचुरी की बात कर रहे थे। 21वीं सदी आने वाली है। तब तक पूरे मुल्क के नागरिकों को अपने आप को तैयार करना चाहिए जिससे कि नई शताब्दी में प्रवेश करें तो हिंदुस्तान भी दुनिया के दूसरे मुल्कों के श्रेणी में आ सके यह उनका सपना था। विज्ञान में, टेक्नोलॉजी के अंदर, सोशल मीडिया में, महिलाओं के लिए, युवाओं के लिए एक सपना था उनके दिमाग में। इसलिए उन्होंने अठारह साल के युवाओं को मतदान का अधिकार दिया, पार्टी विरोध के बावजूद भी दिया। एक सपना था कि युवा पीढ़ी ही आने वाले कल के भारत के निर्माता बनेगी। यह सपना आज भी हम सब संजोए हुए उनके लिए। नई पीढ़ी को चाहिए कि उनके बारे में उनका व्यक्तित्व क्या था,कृतित्व क्या था, देश दुनिया में क्या उन्होंने अमिट छाप छोड़ी, उससे अवगत हो जिससे कि नई पीढ़ी भी आगे बढ़ सके और उपलब्धि हासिल कर सके। यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मीडिया द्वारा श्री राहुल गांधी के बयान कि वे आरएसएस- भाजपा से नहीं डरते हैं से संबंधित प्रश्न पर मेरी प्रतिक्रिया: ये नई बात क्या है? उन्होंने नई बात थोड़ी कही है। नई बात तो नहीं कही उन्होंने। उनका इतना प्रेम है, देश प्रेम इतना उनके दिलों के अंदर है, दिल की बात जुबान पर उनकी आती है। वो चाहते हैं कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में हमेशा वो आगाह करते देश को, देशवासियों को। चाहे नोटबंदी हो, चाहे कोविड का संकट हो, हर बार उन्होंने आगाह किया देश को। यह उनकी ड्यूटी भी है एज़ ए नेता प्रतिपक्ष, उस ड्यूटी को निभा रहे हैं। आज जो हालात हैं सब चिंतित हैं। एक तरफ तो देश किस दिशा में जा रहा है कोई नहीं जानता, किस दिशा में जाएगा किसी को नहीं मालूम है। इतना बड़ा खतरा पैदा हो गया है, आलोचना करो सरकार की, जेल जाओ, आप राष्ट्रद्रोही हो। डेमोक्रेसी खतरे में है और धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है, अच्छा लगता भी है एक धर्म के लोगों को। पता नहीं कल उनके लिए यही बातें अच्छी साबित नहीं होगी। इस माहौल में उनकी भावना है कि देश मजबूत बने, एक रहे, अखंड रहे जिसके लिए इंदिरा गांधी जी ने जान दे दी अपनी, राजीव गांधी शहीद हो गए। इस मुल्क को एक रखा, अखंड रखा वरना हमारे सामने देखते देखते रशिया जो अमेरिका के मुकाबले का सुपरपावर था उसके चौदह टुकड़े हो गए। तो कृपा करके ये अलग अलग भाषाएं समझ नहीं आती नहीं एक दूसरे को, अलग अलग धर्म के लोग हैं, अलग अलग वर्गों के लोग हैं उन सबको प्यार मोहब्बत से रखना चाहिए और इसके लिए जिम्मेदारी विपक्ष के अलावा सत्ता पक्ष की ज्यादा होती है। जो प्राइम मिनिस्टर होता है वो एक पार्टी का नहीं रहता है बनने के बाद में, प्राइम मिनिस्टर बनने के बाद में, मुख्यमंत्री बनने के बाद में वो तमाम पार्टियों का हो जाता है। तमाम पार्टियों के लोग जो होते हैं, देशवासी होते हैं, प्रदेशवासी होते हैं।
हिन्दी
37
245
916
9.1K
S.S.Joshi retweetledi
Shiv Bhagwan Naga
Shiv Bhagwan Naga@shiv_naga·
मोईजी रुपया के शतक तक ले जाने के लिए विदेश यात्रा पर निकले हैं डंका बजाने वाला है देश का दुनिया में 2014 से पहले इस देश में क्या बोला जाता था सरकार के लिए याद आया कुछ @RahulGandhi @AICCMedia @aikcofficial
हिन्दी
0
2
2
27
S.S.Joshi retweetledi
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot@ashokgehlot51·
राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. श्री रामकिशोर व्यास की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। विधानसभा के संचालन एवं कांग्रेस संगठन को मजबूती देने में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।
हिन्दी
14
79
277
4.8K
S.S.Joshi retweetledi
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot@ashokgehlot51·
बाड़मेर में गिरल लिग्नाइट माइंस के मजदूरों का 38 दिन से धरना प्रदर्शन जारी है। शिव विधायक श्री @RavindraBhati__ भी 15 दिन से इन मजदूरों के साथ बैठे हैं परन्तु न तो सरकार ने कोई वार्ता की और न ही प्रशासन ने ध्यान दिया। इस उदासीनता के कारण वे मजदूरों के साथ कलेक्ट्रेट कूच करने एवं अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलने तक को मजबूर हुए। भाजपा के शासन में एक विधायक को अपनी मांगों पर ध्यानाकर्षण के लिए ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है तो आम आदमी की स्थिति की कल्पना की जा सकती है। राज्य सरकार को अविलंब इनकी मांगों पर ध्यान देकर सकारात्मक हल निकालना चाहिए।
हिन्दी
159
1.2K
5.2K
105.7K
S.S.Joshi retweetledi
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot@ashokgehlot51·
श्री @RahulGandhi पिछले तीन महीने से केन्द्र सरकार को चेता रहे थे कि देश में महंगाई का तूफान आने वाला है परन्तु पूरी भाजपा केवल चुनावों में व्यस्त थी और उन्हें देशवासियों की कोई चिन्ता नहीं थी। स्वयं प्रधानमंत्री भ्रम फैला रहे थे कि सब कुछ ठीक है। अब चुनाव होते ही पेट्रोल-डीजल की किल्लत होने लगी है और दाम भी बढ़ने लगे हैं। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से सब्जी, फल, दूध सहित सभी वस्तुओं के दाम बढ़ने लगे हैं। केन्द्र और राज्य दोनों ही सरकारें स्थिति को काबू करने की बजाय असत्य फैलाकर जनता को भ्रमित कर रही हैं। अभी भी वक्त है कि सरकार स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास करे और जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करे वर्ना आने वाले समय में ऐसी स्थिति बनेगी जो कोई सोच नहीं सकता।
हिन्दी
61
365
1.7K
29K
S.S.Joshi retweetledi
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot@ashokgehlot51·
Number of Press Conferences 2014-2026 Sh. Rahul Gandhi : 129 Sh. Narendra Modi : 0
Ashok Gehlot tweet media
English
414
673
2.6K
104.6K
S.S.Joshi retweetledi
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot@ashokgehlot51·
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार तथा हरियाणा के राज्यपाल रहे स्व. श्री जगन्नाथ पहाड़िया की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। स्व.श्री पहाड़िया कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार थे, जनसेवा के प्रति उनका समर्पण तथा सादगीपूर्ण जीवन सदैव याद किया जाएगा।
हिन्दी
15
84
253
3.6K
S.S.Joshi retweetledi
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot@ashokgehlot51·
कल आवास पर जोधपुर से मिलने आए कई आगुंतकों ने बताया कि जोधपुर में पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है और बहुत से पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल उपलब्ध नहीं है। जोधपुर से जयपुर तक आते हुए तीन-चार बार पेट्रोल-डीजल भरवाना पड़ रहा है क्योंकि 1000 रुपये से अधिक का फ्यूल नहीं दिया जा रहा है। एलपीजी सिलेंडर भी कई-कई दिनों तक नहीं मिल रहे हैं। सरकार कह रही है कि पेट्रोल-डीजल- एलपीजी की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल पंप मालिकों से इसकी जानकारी लेने पर वे बता रहे हैं कि सरकार ने मौखिक आदेश देकर सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल देने के लिए कहा है। इसी लिए पेट्रोल पंपों पर लम्बी लाइन लग रही है। आज मीडिया में खबरें हैं कि जोधपुर के 40% पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं। यह संकट का समय है इसलिए सरकार को जनता के सामने असत्य बोलने एवं गुमराह करने की बजाय सच बताए जिससे जनता आने वाली परेशानी के लिए तैयार रहे और कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी हो सके। अपुष्ट जानकारियों से अफवाह फैलती है जिससे जनता भ्रमित होती है और उथल-पुथल की स्थिति बनती है।
हिन्दी
55
302
1.4K
58.5K
S.S.Joshi retweetledi
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot@ashokgehlot51·
Heartiest congratulations and best wishes to Sh. @vdsatheesan on taking oath as the Chief Minister of Keralam. I am confident that under the guidance of Congress leadership you will provide the people of the state with transparent & accountable governance, firmly rooted in the pro-people ideology of the Congress party & UDF.
English
16
161
950
10.3K
S.S.Joshi retweetledi
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot@ashokgehlot51·
जोधपुर में पेयजल को लेकर हालात भयावह होते जा रहे हैं। शहर में त्राहि-त्राहि मची हुई है और स्थिति लगभग जल-आपातकाल जैसी बन चुकी है। कायलाना तख्तसागर में मात्र दो दिन का पानी शेष बताया जा रहा है। करीब 20 लाख की आबादी वाला शहर प्यास के कगार पर खड़ा है और सरकार मौन है।  सबसे बड़ा सवाल यह है कि जलदाय विभाग अब तक क्या कर रहा था? क्या यह पूर्व तैयारी का अभाव नहीं है? क्या जल प्रबंधन की कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई? आज जब जल संकट सामने खड़ा है तो जवाबदेही कौन लेगा? जोधपुर के सांसद एवं भाजपा विधायकों को भी सरकार को वास्तविक स्थिति से अवगत करवाना चाहिए जिससे समस्या का समाधान हो सके।
हिन्दी
76
308
1.4K
40.5K
S.S.Joshi retweetledi
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot@ashokgehlot51·
श्री @RahulGandhi ने 2024 में संसद में पेपर लीक के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाई थी एवं इसे रोकने के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने के लिए कहा परन्तु मोदी सरकार पूरी तरह विफल रही है। अब शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए या प्रधानमंत्री को उन्हें बर्खास्त करना चाहिए।
Rahul Gandhi@RahulGandhi

NEET के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है। पर मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे। धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही ख़ुद लीजिए। Modi ji, SACK Dharmendra Pradhan ji NOW.

हिन्दी
84
662
2.5K
30.2K
S.S.Joshi retweetledi
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot@ashokgehlot51·
मंत्रिमंडल में मेरे साथी रहे श्री प्रताप सिंह खाचरियावास को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूँ। @PSKhachariyawas (File Pic)
Ashok Gehlot tweet media
हिन्दी
28
141
1.4K
14.3K
S.S.Joshi retweetledi
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot@ashokgehlot51·
जोधपुर में पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. श्री भैरोंसिंह शेखावत की मूर्ति अनावरण संबंधी प्रश्न के जवाब में : मैं कह चुका हूं, बगैर अशोक गहलोत की मौजूदगी के अंदर प्रोग्राम की गरिमा घटा दी। जिस व्यक्ति ने जब कभी बीमार पड़े हैं, उनको कैंसर हो गया था। मुंबई हो, दिल्ली हो या सिविल लाइंस हो, जितनी बार मैं मिला हूं, कोई नहीं मिला उनसे, और अंतिम जो है उनसे मिलने वाला व्यक्ति था वो मैं भी। जब वो उनका स्वर्गवास हुआ एसएमएस में उनसे मिलने वाला अंतिम व्यक्ति मैं था और मिल के मैं घर पहुंचा, इत्तला आई वो तो समाप्त हो गए, उनकी डेथ हो गई है तो मेरा रिश्ता इस प्रकार का उनसे था और जो हमने रिस्पेक्ट दिया उनको जब वो उपराष्ट्रपति बने मैं एक सौ छप्पन पर आ गया था वो बत्तीस पर आ गए थे, जब मुख्यमंत्री हटे, तब भी मैं उनके घर गया, शपथ लेते ही उनसे मैंने कहा आराम से आप रखिएगा, जल्दबाजी नहीं कीजिए खाली करने की। पूरी सिक्योरिटी आपकी कायम रहेगी, डॉक्टर पूरे आपके ध्यान रखेंगे, कोई तकलीफ आपको आए, आप मुझे फौरन इत्तला करना। तीन बातें मैं उनको कह के आया था और उसके बाद लगातार हम लोग ऐसे रिश्ते रहे। वो भी कहीं जाना होता आराम से मुझे वो इत्तला करते कि मैं भी आपके साथ चल रहा हूं, प्लेन के अंदर हम साथ जाते थे। सरकार बदलने के बाद मेरे तमाम मंत्री थे, जो सीनियर थे मोहनलाल सुखाड़िया जी के वक्त के चंदनमल जी बेड, खेत सिंह जी राठोड़ , प्रद्युमन सिंह जी, गुलाबी सिंह शक्तावत जी तमाम उनके यहां जाते रहते थे, हम कभी एतराज ही नहीं करते थे। आज जमाना बदल गया, मंत्री तो छोड़ दीजिए, MLA भी आ जाए कहीं हम लोगों के यहां पर तो पचास तरह का शक् होने लग जाते हैं उसके ऊपर। हमारे वक्त में, मैं जाता था होली दिवाली वो आते थे मेरे यहां पर। वो रिश्ते रखे हमने और डेथ हुई तो हमने चला करके उनके लिए स्मारक बनाया। वो तो पूरे राजस्थान जानता है कि अगर ये बीजेपी वाले होते ना तो उपराष्ट्रपति बनने पर इनको कोई सम्मान किया, बता दीजिए किया हो तो, मैं तो ऑफिशियली कह रहा हूं ना मैं खुद आरोप लगा रहा हूं, बीजेपी का एक इतना बड़ा पुराना नेता सन बावन से चुनाव जीतता आ रहा है, वो उपराष्ट्रपति बने तो क्या बीजेपी वालों को शानदार स्वागत नहीं करना चाहिए था? किया क्या ? मैंने किया मुख्यमंत्री निवास में बुलाकर के। संपर्क मैंने रखा उसके बाद में भी, और डेथ हुई तो हम लोगों ने स्मारक बनाया उनके लिए। सब दुनिया जानती है। पूरे राजस्थान में यह चर्चा आज भी है उस वक्त भी थी कि अगर बीजेपी वाले होते शायद वो भी ऐसा स्मारक बनाने की बात या जमीन देने की बात नहीं सोच सकते थे। कोई सम्मान नहीं दिया गया ये स्थिति है। इसलिए मैंने कल कहा कि भाई मेरा तो क्षेत्र है वो मेरे क्षेत्र में प्रोग्राम हो रहा है। सरकारी प्रोग्राम नहीं होता तो मैं नहीं करता, यह प्रोग्राम JDA का था अगर मान लीजिए प्रोग्राम प्राइवेट कोई करता तो फिर भी मैं कोई कमेंट नहीं करता। यह प्रोग्राम सरकारी था। रक्षा मंत्री को बुलाया गया और आप लोकल MLA को नहीं बुलाओ, छोड़िए पूर्व मुख्यमंत्री की बात, छोड़िए मेरे क्या रिश्ते थे तब, यह इनकी एप्रोच है। ये तो इस देश में डेमोक्रेसी खत्म कर ही रहेंगे यह इनका संकल्प है। उसी रूप में तमाम बंगाल हो या बिहार हो, चाहे असम हो, देश में राजनीति चल रही बहुत खतरनाक चल रही है।
हिन्दी
52
225
1K
26.2K
S.S.Joshi retweetledi
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot@ashokgehlot51·
आज जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की : पेट्रोल- डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी पर प्रतिक्रिया : देखिए राहुल जी ने बंगाल चुनाव के पहले ही कह दिया था कि चुनाव समाप्त होते ही कीमतें बढ़ेंगी। कीमतें बढ़ गई हैं और मोदी जी ने जो आह्वान किया है पब्लिक का, सात तरह के बचाव करने का, बचत करने का और उन्होंने कुछ सिंबॉलिक किया भी है तो उससे भी लोग समझ गए कि अब कीमतें बढ़ने वाली हैं और बढ़ ही गई आखिर के अंदर। अल्टीमेटली भार जनता पर ही डाला जा रहा है जबकि इनकी स्थिति बहुत मजबूत हो चुकी थी पहले से जब डॉ.मनमोहन जी प्राइम मिनिस्टर थे जब 115 120 डॉलर प्रति बैरल भाव बढ़ गए थे क्रूड ऑयल के, तब भी इतनी कीमतें नहीं थी और मोदी जी उस वक्त में भी बहुत ही चिल्ला रहे थे इन बातों को लेकर, महंगाई को लेकर। खुद सत्ता में आए तो धीरे धीरे 60 डॉलर प्रति बैरल तक कीमतें आ गई थी। तब भी, उसके बाद में भी उन्होंने कीमतें कम नहीं की। वो कीमतें बनी रही। तीसरा जो एक्साइज ड्यूटी मिलती थी राज्यों को वो करीब करीब बंद कर दी उन्होंने और नया लगा दिया एडिशनल एक्साइज ड्यूटी जिसमें राज्यों को हिस्सा नहीं देना पड़े। एक लगा दिया स्पेशल एक्साइज ड्यूटी उस में भी राज्यों का हिस्सा नहीं होता। तो मतलब जो राज्य हिस्सा मिलते थे मूल एक्साइज ड्यूटी पर उनको सौ से पांच पर ले आए। इस प्रकार से ये जो इनकी जो अप्रोच है वो पब्लिक के खिलाफ है मेरा मानना है। पिछले 10- 22 साल में कीमतें घट सकती थी, जो डॉलर प्रति बैरल का जो इनको लाभ मिला था, बहुत बड़ा लाभ मिला। वो चाहते तो पास ऑन कर देते पब्लिस को, पर इन्होंने नहीं किया। यह एप्रोच है इन लोगों की। खाली जुमलेबाजी करते गए कांग्रेस और यूपीए गवर्नमेंट के खिलाफ। यह मेरा मानना है। इसलिए बढ़ाई जा रही है। इनकी एप्रोच गरीब विरोधी है, मध्यम वर्ग विरोधी सोच है। बाकी बड़े पूजीपतियों क्या फर्क पड़ने वाला है? जो कीमतें बढ़ी है उनके कुछ फर्क नहीं पड़ेगा।
हिन्दी
47
147
428
7.2K
S.S.Joshi retweetledi
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot@ashokgehlot51·
राजस्थान की पूर्व उप मुख्यमंत्री, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रहीं डॉ.कमला बेनीवाल जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। डॉ. कमला बेनीवाल राजनीति में महिलाओं के लिए एक सशक्त संघर्षशील नेतृत्व का उदाहरण हैं। कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल में एक वरिष्ठ सहयोगी के तौर पर उन्होंने हमारा मार्गदर्शन किया था। उनकी दृढ़ता इच्छाशक्ति एवं जनसेवा के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरक है।
हिन्दी
24
77
248
3.7K
S.S.Joshi retweetledi
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot@ashokgehlot51·
झीलों की नगरी उदयपुर के बंबईया बाजार में आज गुब्बारे बेचते मासूम बच्चों से बात की। उनकी आंखों के सपने और चेहरे की मुस्कान दिल जीत लेने वाली है।
हिन्दी
65
325
2.2K
34.1K