
subhash chand
8.4K posts

subhash chand
@subhash41455879
MA HISTORY #NFU













SOG का दिल से आभार ..... #RSSB बोर्ड के अंदर जमा #काले_कीड़ों की करामात सबके सामने लाने के लिए । 👉 #SOG से आग्रह करूंगा .... JEN, जूनियर अकाउंटेंट, पशु परिचर, LDC की पोत सबके सामने लाई जाए । 👉 ईमानदारी का ऐसा झूठा आवरण जैसे इनसे ईमानदार तो भगवान भी नहीं होगा ..... दो मिनट लेट होने पर परीक्षा सेंटर से भगा देना, परीक्षा हॉल में जनेऊ, मंगलसूत्र, कपड़े, जूते उतरवा लेना । 👉 कई बच्चों को सेंटर के आगे रोते देखा है, जी बहुत जलता था लेकिन कुछ कर नहीं पाते थे, 👉 कई बार मैंने आवाज उठाई लेकिन ..... नि:शब्द!



एक युवा दिन-रात मेहनत करता है, सपनों को सच करने के लिए संघर्ष करता है… लेकिन जब उसी मेहनत को व्यवस्था के भीतर बैठे कुछ लोग सौदेबाज़ी बना दें, तो यह केवल एक व्यक्ति के सपनों का नहीं, पूरे सिस्टम के भरोसे का टूटना होता है। "हाल ही में चल रही खबर...... OMR शीट में अंक बढ़ाने वाली संगठित गैंग का पर्दाफाश हुआ है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के तकनीकी प्रमुख सहित कुल 5 लोगों को एसओजी ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन्होंने तीन भर्ती परीक्षाओं में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा कर 38 अभ्यर्थियों को अवैध रूप से सरकारी नौकरी दिलवाई। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों के पास से करीब लाखों रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।" सबसे बड़ा सवाल यही है...... क्या यह पहली बार हुआ है? और क्या यह आख़िरी बार होगा? ऐसी घटनाएं न सिर्फ प्रदेश के मेहनती युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हैं, बल्कि पूरे चयन तंत्र की विश्वसनीयता पर गहरा आघात हैं। मेरा प्रदेश सरकार से निवेदन है कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी या कार्मिक इस तरह का अपराध करने से पहले सौ बार सोचे। साथ ही, पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों के डेटा का पुनः परीक्षण (री-चेक) किया जाए, ताकि सच्चे हकदारों के साथ न्याय हो और व्यवस्था पर युवाओं का भरोसा फिर से मजबूत किया जा सके। @RajCMO

अभी तो पिटारा खुलेगा....... फोर्थ ग्रेड भर्ती को रद्द कर दिया जाना चाहिए.... जिस हिसाब से OMR Sheet को back door से भरा गया है...!! मेहनती अभ्यर्थियों के साथ धोखा हुआ है इस भर्ती में... कुछ राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में बैठे चोरों की वजह से ...!!








