UNHindi
8.8K posts

UNHindi
@UNinHindi
संयुक्त राष्ट्र का आधिकारिक अकाउंट. एक स्वस्थ पृथ्वी पर शांति, गरिमा और समानता के लिए.
New York, NY Katılım Temmuz 2018
158 Takip Edilen53K Takipçiler

यूएन मानवाधिकार और कानून के शासन को बढ़ावा देने के लिए हर तरह की हेट के खिलाफ संघर्ष कर रहा है.
संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2019 में शुरू "हेट स्पीच के खिलाफ रणनीति" पहल, दुनिया भर में नफरत, नस्लवाद और असहिष्णुता के खिलाफ काम कर रही है.
आप भी साथ दें: un.org/en/hate-speech

हिन्दी

पिछले एक दशक में दुनिया भर में भीषण भूख संकट की समस्या दोगुनी हो गई है.
अत्यधिक खाद्य असुरक्षा अब 9 गुना अधिक है.
पहली बार, एक ही वर्ष में 2 अकाल घोषित किए गए.
खाद्य संकट को लेकर नवीनतम वैश्विक रिपोर्ट पर @WFP से अधिक जानकारी: news.un.org/hi/story/2026/…

हिन्दी

बिहार, भारत में तीन पीढ़ियों की कहानी दिखाती है कि सही जानकारी, शिक्षा और विकल्प मिलने से महिलाएँ अपने शरीर, स्वास्थ्य और भविष्य पर बेहतर निर्णय ले सकती हैं.
@UNFPA के अनुसार, परिवार नियोजन विकास और समानता की बुनियाद है.
news.un.org/hi/story/2026/…

हिन्दी

⚠️#लेबनान: हिंसा में तीव्र वृद्धि ने हाल ही में खाद्य सुरक्षा में हासिल की गई प्रगति को उलट दिया है और देश को फिर से संकट में धकेल दिया है.
निरंतर और समय पर मानवीय व आजीविका सहायता ना मिलने की स्थिति में, गंभीर खाद्य असुरक्षा और भी गहरी होने की आशंका है.
news.un.org/hi/story/2026/…

हिन्दी

रोज़ बारूदी सुरंगों पर पैर रखने से कई लोग जान गंवा देते हैं या शरीर के अंग खोते हैं. कई पीड़ित शांतिपूर्ण देशों से होते हैं.
जानें बारूदी सुरंग मुक्त दुनिया इतनी ज़रूरी क्यों है और @UNMAS लोगों की सुरक्षा और पीड़ितों की मदद के लिए कैसे काम कर रहा है.
un.org/en/peaceandsec…

हिन्दी

महिलाओं और लड़कियों को इन सभी तक समान पहुँच मिलनी चाहिए:
✅ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
✅ आर्थिक संसाधन
✅ रोज़गार, नेतृत्व और निर्णय लेने के समान अवसर
– @UN_Women
#ForAllWomenAndGirls

हिन्दी

यहां सुनें यूएन समाचार हिंदी का साप्ताहिक बुलेटिन🎧:
news.un.org/hi/audio/2026/…
हिन्दी

ईरान में @WFP अत्यावश्यक भोजन और नकद सहायता के साथ पूरे देश में शरणार्थियों की मदद कर रहा है.
जैसे-जैसे विस्थापन के कारण मानवीय स्थिति और बिगड़ रही है, हमारे सहयोगी यह सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई तेज़ कर रहे हैं कि परिवार अपनी बुनियादी खाद्य आवश्यकताओं को पूरा कर सकें.

हिन्दी

श्रमिक अधिकार, मानवाधिकार हैं.
100+ वर्षों से @ilo ने सभी के लिए सामाजिक न्याय और अच्छे एवं उपयुक्त कार्य प्राप्त करने हेतु काम किया है — जिसमें गरिमा, समानता, उचित आय और काम करने के लिए सुरक्षित परिस्थितियां शामिल हैं.
और जानें- ilo.org/about-ilo

हिन्दी

मई महीने के लिए सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता चीन ने संभाली है.
अपडेट्स के लिए @Chinamission2un को फॉलो करें. un.china-mission.gov.cn/eng/

हिन्दी

वेसाक मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं!
वेसाक, पूर्णिमा दिवस दुनियाभर में लाखों बौद्ध अनुयायियों के लिए एक पावन दिन है. इसके बारे में और जानें- un.org/en/observances…
📸: 2018 में यूएन मुख्यालय में #वेसाक समारोह मनाया गया

हिन्दी

मध्य पूर्व: नाज़ुक युद्धविराम के बावजूद, मौजूदा संकट के आर्थिक प्रभाव लगातार बदतर होते जा रहे हैं, @antonioguterres ने चेतावनी दी है..
हर हिंसक संघर्ष की तरह, संपूर्ण मानवता इसकी कीमत चुका रही है – भले ही कुछ को भारी मुनाफा हो रहा है.
इसके प्रभाव लंबे समय तक महसूस किए जाएंगे.

हिन्दी

क्या आपके पास सिर्फ 5 मिनट हैं? हेपेटाइटिस की जांच कराने में बस इतना ही समय लगता है. यह जीवन रक्षक है!
हेपेटाइटिस को अपना जीवन बर्बाद न करने दें. तुरंत कदम उठाएं.
लिवर सिरोसिस व कैंसर से बचाव के लिए जांच और उपचार करवाएं.
@WHO की नई रिपोर्ट में और जानें: news.un.org/hi/story/2026/…

हिन्दी

अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा पर पाबंदियों के बीच... 2030 तक 25,000+ महिला शिक्षकों व स्वास्थ्यकर्मियों की कमी हो सकती है.
- @UNICEF का नया विश्लेषण
इसका असर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा.
🔗 news.un.org/hi/story/2026/…

हिन्दी

🎷 जैज़ - संगीत से कहीं ज़्यादा है, वह एक सार्वभौमिक शांति संदेश है.
जैज़ दिवस को दुनियाभर में 190+ देशों में मनाया जाता है - यह दिन विश्व की विविधताओं का अधिकतम लाभ उठाते हुए लोगों और समुदायों को निकट लाता है.
@UNESCO से और जानें- unesco.org/en/internation…

हिन्दी




