District Magistrate, Nawada

13.5K posts

District Magistrate, Nawada banner
District Magistrate, Nawada

District Magistrate, Nawada

@DMNawada

Official Twitter account of the District Administration, Nawada

Nawada, Bihar, India Entrou em Şubat 2020
73 Seguindo11K Seguidores
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या :- 485 दिनांक :- 18.06.2026 *रोजगारोन्मुखी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता सह कार्यशाला का आयोजन* युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, नवादा द्वारा आज दिनांक 18 जून 2026 को जिला नियोजनालय, नवादा में विभिन्न रोजगारोन्मुखी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार कौशल विकास मिशन के समन्वयक श्री संजय कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन तथा सरकारी अभियंत्रण महाविद्यालय, नवादा के प्राचार्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS), राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS) एवं मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना (CM Pratigya) के उद्देश्य, पात्रता, लाभ एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गई। श्री निशांत कुमार एवं श्री कुंदन कुमार ने उपस्थित प्रतिभागियों को योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। बिहार कौशल विकास मिशन के समन्वयक श्री संजय कुमार ने स्थानीय उद्योगों एवं संस्थानों से इन योजनाओं में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की अपील की। वहीं जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न रोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन,नवादा, महिला आईटीआई, नवादा की उप-प्राचार्या सहित विभिन्न सरकारी एवं निजी आईटीआई के प्राचार्य एवं कर्मीगण, जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य, विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि, स्थानीय उद्योगपति तथा अन्य संबंधित व्यक्ति उपस्थित रहे। @IPRDBihar @ravidinkar
District Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
1
0
5
123
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या :- 484 दिनांक :- 18.06.2026 *20 जून 2026 को एकदिवसीय रोजगार मेला का होगा आयोजन* जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन ने बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा दिनांक 20.06.2026 को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई.टी.आई.), नवादा के प्रांगण में डस्की स्टैलियन एजुकेशन एंड ट्रेनिंग सर्विसेज प्रा. लि., जमुई द्वारा असेंबली लाइन ऑपरेटर के 50 रिक्त पद अधिसूचित किए गए हैं। इसके लिए योग्यता दसवीं/बारहवीं/आई.टी.आई./डिप्लोमा निर्धारित की गई है। वेतन ₹15,000 से ₹19,000 तक होगा तथा ड्यूटी समय में भोजन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। कार्यस्थल हरियाणा है। इच्छुक युवक एवं युवतियाँ अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं आईडी कार्ड की छायाप्रति, रंगीन फोटो तथा बायोडाटा के साथ चयन हेतु संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई.टी.आई.), नवादा के प्रांगण में आयोजित कैंप में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार कैंप पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जो अभ्यर्थी एन.सी.एस. पोर्टल पर निबंधित हैं, वही अभ्यर्थी रोजगार कैंप में भाग ले सकते हैं। जो अभ्यर्थी निबंधित नहीं हैं, वे एन.सी.एस. पोर्टल पर अपना निबंधन स्वयं अथवा जिला नियोजनालय, नवादा में कराकर कैंप में भाग ले सकते हैं। नियोजक निजी क्षेत्र के हैं। नियोजन की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं उत्तरदायी होंगे। नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में होगा। @IPRDBihar @ravidinkar
हिन्दी
0
0
3
249
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या : 483 दिनांक : 18.06.2026 *नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत बुनियाद केंद्र हिसुआ एवं रजौली में दिलाई गई नशामुक्ति शपथ* भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह के अवसर पर आज दिनांक 18 जून 2026 को बुनियाद केंद्र, हिसुआ एवं बुनियाद केंद्र, रजौली में नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बुनियाद केंद्र के पदाधिकारियों, कर्मियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं लाभार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से “नशा मुक्त भारत अभियान : विकसित भारत की पहचान” विषय के अनुरूप विकसित एवं स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया गया। @IPRDBihar @ravidinkar
District Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
0
0
4
71
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति संख्या :482 दिनांक : 18.06.2026 जिला पदाधिकारी द्वारा दंपति को बालक दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण हेतु सुपुर्द आज दिनांक 18 जून, 2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के द्वारा पटना, बिहार निवासी दंपति श्री शशि कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी श्रीमती सारिका कुमारी को बालक अनुज (नया नाम- शास्विक राज) को दत्तक ग्रहण समिति, नवादा की अनुशंसा के आधार पर विधिवत दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण हेतु अस्थायी रूप से सुपुर्द किया गया। दत्तक ग्रहण की समस्त प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA), नई दिल्ली, भारत सरकार के CARINGS पोर्टल के माध्यम से दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के प्रावधानों के अनुरूप पूर्ण की गई। दत्तक ग्रहण उपरांत दंपति ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि लगभग चार वर्षों की प्रतीक्षा के पश्चात आज उनका परिवार पूर्ण हुआ है। उन्होंने इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं संबंधित संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, नवादा श्री रीतेश कुमार ने बताया कि विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, नवादा से दिनांक 18 जून, 2026 तक कुल 14 बच्चों को अंतरदेशीय दत्तक ग्रहण तथा देश के भीतर कुल 47 बच्चों को दत्तक ग्रहण के माध्यम से परिवारों को सुपुर्द किया जा चुका है। उन्होंने आम नागरिकों से दत्तक ग्रहण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने एवं पात्र बच्चों को परिवार प्रदान करने में सहयोग करने का आह्वान किया। दत्तक ग्रहण हेतु इच्छुक व्यक्ति भारत सरकार के मिशन वात्सल्य पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, विवाह प्रमाण-पत्र, चिकित्सा फिटनेस प्रमाण-पत्र, पुलिस सत्यापन प्रमाण-पत्र तथा आय प्रमाण-पत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इच्छुक व्यक्ति स्वयं अथवा निकटवर्ती दत्तक ग्रहण संस्थान के माध्यम से भी पंजीकरण करा सकते हैं। वर्तमान में विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, वीआईपी कॉलोनी, डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप, नवादा में संचालित है, जहां से दत्तक ग्रहण संबंधी आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर श्री रीतेश कुमार, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, नवादा, श्री अमरेंद्र मेहता, बाल संरक्षण पदाधिकारी, श्री आदर्श निगम, प्रबंधक, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बाल कल्याण समिति, नवादा के सदस्यगण एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे। @IPRDBihar @ravidinkar
District Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
0
0
13
456
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या :- 480 दिनांक :- 17.06.2026 *मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त संचालन के दिए निर्देश* केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर आज दिनांक 17 जून 2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने के.एल.एस. कॉलेज, नवादा, कन्हाई इंटर विद्यालय, नवादा, द-दीक्षा स्कूल, नवादा एवं नगर मध्य विद्यालय, पुरानी जेल रोड, नवादा स्थित परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों एवं प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। जिला पदाधिकारी ने केन्द्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु केंद्रीय चयन पर्षद एवं जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, तलाशी व्यवस्था, जैमर एवं सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था सहित परीक्षा केन्द्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान गोपनीय शाखा प्रभारी श्री राजीव कुमार, संबंधित केन्द्राधीक्षक, दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य प्रतिनियुक्त कर्मी उपस्थित थे। @IPRDBihar @ravidinkar
District Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
0
1
5
238
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या : 479 दिनांक : 17.06.2026 *नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत ऑनलाइन नशामुक्ति शपथ अभियान प्रारंभ* भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह के अवसर पर जिला प्रशासन, नवादा द्वारा आमजनों को नशामुक्ति की शपथ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आमजन क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन नशामुक्ति शपथ ले सकते हैं तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में नशामुक्ति शपथ अभियान से जुड़ें तथा “नशा मुक्त भारत अभियान : विकसित भारत की पहचान” के संकल्प को साकार बनाने में अपना योगदान दें। @IPRDBihar @ravidinkar
District Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
1
1
4
104
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति संख्या : 478 दिनांक : 17.06.2026 नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत समाहरणालय परिसर में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत दिनांक 17 जून से 26 जून 2026 तक “नशा मुक्त भारत सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज दिनांक 17 जून 2026 को जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नवादा द्वारा समाहरणालय परिसर में नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के पदाधिकारी एवं कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। इस अवसर पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी से होने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।इस वर्ष अभियान का विषय “नशा मुक्त भारत अभियान : विकसित भारत की पहचान” निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशामुक्त युवा शक्ति ही विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण का आधार है। नशा मुक्त भारत सप्ताह के दौरान जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, शपथ ग्रहण समारोहों, रैलियों, नुक्कड़ नाटकों, संगोष्ठियों एवं जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक नशामुक्ति का संदेश प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके। जिला प्रशासन, नवादा द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे स्वयं नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। नशा संबंधी किसी भी प्रकार की सहायता, परामर्श अथवा उपचार के लिए राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 का उपयोग किया जा सकता है। @IPRDBihar @ravidinkar
District Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
0
0
3
84
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या : 476 दिनांक : 16 जून 2026 *सहयोग शिविर के माध्यम से आमजनों को मिल रहा त्वरित समाधान : जिला पदाधिकारी* जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में आज नवादा सदर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत में बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को जिले के विभिन्न पंचायतों एवं वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा “सहयोग पोर्टल” भी प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतें एवं आवेदन ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन हेतु 30 दिनों के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि वे संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं तत्परता के साथ आमजनों की समस्याओं का समाधान करें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लाभुकों तक पहुंच सके। शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा राशन कार्ड सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्वीकृति पत्र लाभुकों के बीच वितरित किए गए। कार्यक्रम के क्रम में जिला पदाधिकारी ने भगवानपुर पंचायत में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पंचायत भवन परिसर स्थित पोखर का निरीक्षण भी किया तथा उसके जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए योजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। जिले के अन्य प्रखंडों एवं नगर निकायों में भी सहयोग शिविरों का आयोजन किया गया।वारिसलीगंज के कुटरी, सिरदला प्रखंड के बांधी, गोविंदपुर के बुधवारा, नारदीगंज के परमा, पकरीबरावां के दत्तरौल, कौआकोल के खड़सारी, अकबरपुर के पांती, रजौली के अमावां पूर्वी, नरहट के पालीखुर्द, हिसुआ के हदसा, मेसकौर के बिजू विगहा, रोह के भट्टा तथा काशीचक के पार्वती पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त नगर परिषद नवादा के वार्ड संख्या-38, नगर परिषद वारिसलीगंज के वार्ड संख्या-16, नगर परिषद हिसुआ के वार्ड संख्या-21 तथा नगर पंचायत रजौली के वार्ड संख्या-06 में भी सहयोग शिविर आयोजित किए गए। सभी शिविरों में प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों से संबंधित स्वीकृति पत्र लाभुकों के बीच वितरित किए गए। कार्यक्रम में वरीय पदाधिकारी, संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। @IPRDBihar @ravidinkar
District Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
0
1
7
193
District Magistrate, Nawada
आज दिनांक 16.06.2026 को डॉ अनील कुमार तिवारी , अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत परमा पंचायत (पनछेका) में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता द्वारा निष्पादित आवेदनों से संबंधित स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। @IPRDBihar @ravidinkar
District Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
0
0
2
101
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या :- 475 दिनांक :- 15.06.2026 *जिलाधिकारी ने की विधि-व्यवस्था, मद्य निषेध एवं खनन मामलों की समीक्षा* आज दिनांक 15 जून 2026 को जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधि-व्यवस्था, मद्य निषेध, अवैध खनन, भूमि विवाद, बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल 2026 तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि अवैध खनन के विरुद्ध कुल 251 छापेमारी की गई, 33 प्राथमिकी दर्ज की गई, 08 गिरफ्तारियां की गईं तथा 116 वाहनों को जप्त किया गया। इस अवधि में 139.40 लाख रुपये की वसूली भी की गई। राजस्व समीक्षा में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 13,657.04 लाख रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 13,750.75 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 1,040.69 लाख रुपये राजस्व प्राप्त हुआ है। जिला पदाधिकारी ने अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु प्रभावी एवं सतत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण से जिले में विधि-व्यवस्था के बेहतर संधारण में भी सहायता मिलेगी। साथ ही संभावित गांजा खेती वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। मद्य निषेध की समीक्षा के दौरान पाया गया कि उत्पाद विभाग की बरामदगी में वृद्धि हुई है, जबकि पुलिस पक्ष की बरामदगी अपेक्षाकृत कम रही है। आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने देसी शराब निर्माण स्थलों को चिन्हित कर कार्रवाई करने तथा चौकीदारी परेड के माध्यम से चौकीदारों से सूचना प्राप्त कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। विनष्टीकरण की समीक्षा के क्रम में पुलिस एवं उत्पाद विभाग के स्तर पर कुल 20,537 लीटर शराब का विनष्टीकरण लंबित पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने चिंता व्यक्त की तथा शीघ्र विनष्टीकरण की कार्रवाई पूर्ण करने का निर्देश दिया। वाहनों की नीलामी की समीक्षा में पाया गया कि 392 वाहन नीलामी हेतु लंबित हैं। बताया गया कि 19 जून 2026 से 47 वाहनों की नीलामी के संबंध में विज्ञापन प्रकाशित किया गया। वहीं 56 वाहनों का मूल्यांकन प्रतिवेदन प्राप्त हो चुका है, जिसे मूल्यांकन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है। जिला पदाधिकारी ने वाहनों की नीलामी प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में सीमावर्ती थानों को आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर विशेष चौकसी बरतने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर एवं रजौली, डीएसपी मुख्यालय, उत्पाद अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। @IPRDBihar @ravidinkar
District Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
1
1
4
171
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या :- 474 दिनांक :- 15.06.2026 *सात निश्चय-3 के तहत जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित, जिला स्तर पर 36 शिकायतों की सुनवाई* बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” के तहत आम नागरिकों के दैनिक जीवन को सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा कुल 36 शिकायतें दर्ज कराई गईं। प्राप्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया तथा शेष मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक जांच एवं कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया। जनसुनवाई के दौरान थाना रोह अंतर्गत ग्राम विष्णुनगर निवासी सुनीता देवी द्वारा जंगली हाथी के उत्पात से संबंधित शिकायत, थाना पकरीबरावां अंतर्गत ग्राम मेधीपुर निवासी किशोर प्रसाद सिंह द्वारा विद्युत तार एवं पोल से संबंधित आवेदन, थाना वारिसलीगंज अंतर्गत ग्राम बाघीबरडीहा निवासी पन्ना लाल साव द्वारा कांड संख्या-510/25 से संबंधित आवेदन तथा थाना रोह अंतर्गत ग्राम मोरमा निवासी विभा कुमारी द्वारा दाखिल-खारिज से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं समस्याएं जनसुनवाई में रखी गईं। जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी राहत मिल सके। इसी क्रम में अपर समाहर्ता, नवादा तथा नवादा सदर एवं रजौली अनुमंडल कार्यालयों सहित जिले के सभी ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई। @IPRDBihar @ravidinkar
District Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
1
0
4
158
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति संख्या :- 473 दिनांक :- 15.06.2026 शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 के अंतर्गत किसान जागरूकता अभियान का शुभारंभ, एलईडी युक्त जागरूकता वाहन रवाना जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में आज समाहरणालय परिसर में अपर समाहर्ता, नवादा डॉ. अनिल कुमार तिवारी के नेतृत्व में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 के अंतर्गत किसान जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एलईडी युक्त किसान जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता वाहन जिले के सभी 14 प्रखंडों का भ्रमण करेगा तथा प्रतिदिन एक प्रखंड की तीन पंचायतों में पहुंचकर किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं वैज्ञानिक खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराएगा। जिला कृषि पदाधिकारी, नवादा श्री अजीत प्रकाश ने कहा कि कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों का समावेश एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों तक समय पर पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि किसान जागरूकता वाहन किसानों को उन्नत एवं लाभकारी खेती के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी जागरूक करेगा। एलईडी युक्त इस जागरूकता वाहन के माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं तकनीकी जानकारियों को ऑडियो-वीडियो माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही खरीफ मौसम में डीबीटी के माध्यम से कृषि अनुदान वितरण, कृषि उपादानों के वितरण, फसल प्रदर्शन कार्यक्रम एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी। अभियान के दौरान जीरो टिलेज तकनीक से धान की सीधी बुआई, जल एवं श्रम की बचत करने वाली आधुनिक कृषि पद्धतियों, उत्पादन लागत में कमी लाने वाले उपायों तथा आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग के संबंध में किसानों को जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मक्का, बेबी कॉर्न एवं स्वीट कॉर्न की उन्नत खेती, उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के उपयोग, फसल विविधीकरण एवं आय वृद्धि के उपायों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। किसानों को किसान मेला, किसान पाठशाला, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कृषक परिभ्रमण, प्रक्षेत्र दिवस एवं कृषि गोष्ठियों में सहभागिता से प्राप्त होने वाले तकनीकी लाभों के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी, ताकि वे नवीन कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी कृषि उत्पादकता एवं आय में वृद्धि कर सकें। अभियान के तहत संतुलित उर्वरकों के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, मिट्टी जांच के महत्व, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, कृषि में ड्रोन तकनीक के प्रयोग तथा कृषि जनकल्याण चौपाल के माध्यम से किसानों को जागरूक एवं सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया जाएगा। किसानों को मिट्टी जांच के आधार पर उर्वरकों के उपयोग से उत्पादन लागत कम करने तथा भूमि की उर्वरा शक्ति को दीर्घकाल तक सुरक्षित रखने के उपायों की भी जानकारी दी जाएगी। यह जागरूकता अभियान किसानों तक कृषि विभाग की योजनाओं एवं तकनीकी जानकारियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा कृषि क्षेत्र में आधुनिक एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे किसानों को नवीन तकनीकों को अपनाने, कृषि उत्पादन बढ़ाने तथा आत्मनिर्भर एवं समृद्ध किसान बनने में सहायता मिलेगी। @IPRDBihar @ravidinkar
District Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
0
0
1
142
District Magistrate, Nawada retweetou
Bihar Tourism
Bihar Tourism@TourismBiharGov·
गया जी की ऐतिहासिक पत्थरकट्टी शिल्पकला लगभग 300 वर्षों से अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। स्थानीय काले ग्रेनाइट पत्थरों से निर्मित मूर्तियाँ और सजावटी कलाकृतियाँ इसकी उत्कृष्ट शिल्प परंपरा को दर्शाती हैं। GI टैग से सम्मानित बिहार की शिल्पकला राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं। पर्यटन विभाग, बिहार सरकार इनके संरक्षण, संवर्धन और वैश्विक पहचान के लिए निरंतर प्रयासरत है। #Patharkatti #GayaCraft #BiharCrafts #BiharHeritage #GITaggedCraft #StoneCarvingArt #BiharCulture #ArtisanLegacy #HandcraftedIndia #CulturalHeritage #IncredibleBihar #CraftsofIndia #BiharTourism @tourismgoi @incredibleindia @kedarguptain @singh_loke34264
Bihar Tourism tweet media
हिन्दी
2
8
48
989
District Magistrate, Nawada retweetou
Social Welfare Department, Bihar
बच्चों के साथ खेलें, उनका उत्साह बढ़ाएं! मोबाइल और टीवी का समय घटाकर बच्चों को खुली हवा और खेल का अवसर दें। संतुलित भोजन, पर्याप्त पानी और नियमित खेल से ही बनता है स्वस्थ, सक्रिय और खुशहाल बचपन। @IPRDBihar #स्वस्थबचपन #सकारात्मकपालनपोषण #बाहरीखेल #ICDSBihar #SocialWelfareBihar
Social Welfare Department, Bihar tweet media
हिन्दी
1
5
12
541
District Magistrate, Nawada retweetou
Department of Art and Culture, Gov. Of Bihar
रक्तदान महादान है, इससे किसी ज़रूरतमंद को नया जीवन मिलता है। विश्व रक्तदान दिवस पर आइए, नियमित रक्तदान का संकल्प लें और मानवता की सेवा करें। #artculturebihar #WorldBloodDonorDay #blooddonate
Department of Art and Culture, Gov. Of Bihar tweet media
हिन्दी
0
2
19
296
District Magistrate, Nawada retweetou
Revenue and Land Reforms Department
जमीन से जुड़ी हर सुविधा ऑनलाइन @BiharRevenue की बिहारभूमि पोर्टल biharbhumi.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। जमीन से जुड़े किसी भी कार्य के लिए नागरिकों को कार्यालय या दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं! @samrat4bjp @DilipJaiswalBJP @IPRDBihar #BiharBhumi #Portal #Online #Services
हिन्दी
7
6
34
1.5K
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या :- 471 दिनांक :- 14.06.2026 *पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा संयंत्र अधिष्ठापन कार्य का शुभारंभ* माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 1,512 करोड़ रुपये की लागत से 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र के अधिष्ठापन कार्य का शुभारंभ किया गया। साथ ही ऊर्जा क्षेत्र की 1,278 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया गया। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की उपस्थिति में किया गया। कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, नवादा द्वारा बताया गया कि नवादा जिले में कुल 5,535 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र का अधिष्ठापन किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय विधायिका, गोविंदपुर, माननीय विधायक, हिसुआ, उप विकास आयुक्त, गोपनीय शाखा प्रभारी के साथ अन्य पदाधिकारी एवं लाभुक उपस्थित थे। @IPRDBihar @ravidinkar
District Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
1
0
0
143
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या :- 470 दिनांक :- 14.06.2026 *वारिसलीगंज प्रखंड के सौर पंचायत में विधिक जागरूकता कार्यक्रम* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा आशुतोष कुमार झा के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा अरविन्द कुमार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा द्वारा दिनांक 14.06.2026 को 10:00 पूर्वाह्न में वारिसलीगंज प्रखंड के सौर ग्राम पंचायत भवन, जिला नवादा में जागृति स्कीम-2025 के ऊपर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल अमन जैन तथा पी०एल०वी० अश्वनी कुमार एवं वारिसलीगंज प्रखंड के सौर ग्राम पंचायत के आमजन एवं अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया। अपने सम्बोधन में डिफेंस काउंसिल के सदस्य अमन जैन ने कहा कि वर्तमान समय में आमलोगों के बीच कानून की जानकारी उपलब्ध कराए जाने को लेकर शिविर का लगातार आयोजन किया जाता है। कानून की जानकारी नहीं होने पर लोग परेशान होते हैं तथा उनका जमकर भयादोहन किया जाता है। अतः आप तमाम जनप्रतिनिधियों से आग्रह है कि आपलोग अपने-अपने क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद कर उनके शोषण होने से बचाएं। श्री अमन जैन एवं अश्वनी कुमार, पारा विधिक स्वयंसेवक, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा ने वर्तमान समय में लोगों को कानून की जानकारी उपलब्ध कराए जाने पर बल दिया। आगे उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब एवं निसहाय व्यक्तियों के उत्थान हेतु जागृति स्कीम बनाई गई है, जिसके तहत उन्हें कानूनी सुरक्षा प्रदान करने के लिए कई स्कीमें बनाई गई हैं, जिसके बारे में कानूनी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दी जाती है। इसके तहत यदि किसी व्यक्ति को वाद दायर करना हो या जिन्हें अपने वाद में पैरवी करनी हो, उन्हें उनके वाद में निःशुल्क सक्षम अधिवक्ता उपलब्ध करा दिया जाएगा। @IPRDBihar @ravidinkar
District Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
0
0
1
111
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति संख्या :- 469 दिनांक :- 14.06.2026 मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर आज दिनांक 14 जून 2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि जिले के कुल 18 परीक्षा केन्द्रों पर उक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा एवं ज्ञान भारती, नवादा परीक्षा केन्द्र का भ्रमण कर परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों एवं प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। जिला पदाधिकारी ने केन्द्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, तलाशी व्यवस्था एवं परीक्षा केन्द्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर श्री अमित अनुराग, गोपनीय शाखा प्रभारी श्री राजीव कुमार, संबंधित केन्द्राधीक्षक, दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य प्रतिनियुक्त कर्मी उपस्थित थे। @IPRDBihar @ravidinkar
District Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet mediaDistrict Magistrate, Nawada tweet media
हिन्दी
0
0
3
237
District Magistrate, Nawada
समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या :- 472 दिनांक :- 14.06.2026 *मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न* केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) में कक्षपाल तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा दिनांक 14 जून 2026 (रविवार) एवं 17 जून 2026 (बुधवार) को नवादा जिले के 18 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा की प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक निर्धारित है। आज दिनांक 14 जून 2026 को आयोजित दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न हुई। प्रथम पाली में कुल 9,312 अभ्यर्थियों के विरुद्ध 4,656 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 4,656 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में कुल 9,312 अभ्यर्थियों के विरुद्ध 4,663 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 4,649 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। साथ ही सभी केन्द्रों पर आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। परीक्षा का संचालन पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न हुआ। @IPRDBihar @ravidinkar
हिन्दी
2
0
0
220