
Debalin Roy
65 posts

Debalin Roy
@DebalinRoy
Visual Artist/Journalist.




आप क्या खाएंगे, क्या नहीं, ये कौन तय करेगा? आम चुनावों के दौरान जिस नई चीज़ पर बहस छिड़ी है वो है खाना. जी हां, कौन क्या खा रहा है, किस खाने के वीडियो शेयर कर रहा है और किस दौरान कर रहा है, ये अब चुनावी रैलियों की स्पीच का हिस्सा है. वीडियो: @TweetNitinS , @DebalinRoy और @_sandeep_ydv

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के बीच क्या सोच रहे हैं अयोध्या के ये मुसलमान? वीडियो: @TweetNitinS और @DebalinRoy






अपनी आंखों के सामने अपने बच्चों को खत्म होते देखने की पीड़ा... अफ़्रीका के देश द गांबिया और जम्मू के रामनगर में 80 से ज़्यादा परिवार इसी पीड़ा से गुज़रे. ये परिवार अपने बच्चों की मौत के लिए कथित ज़हरीले कफ़ सिरप को ज़िम्मेदार ठहराते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चेतावनी दी थी कि एक भारतीय कंपनी के बनाए कफ़ सिरप गांबिया में बच्चों की मौत से जुड़े हो सकते हैं. बीबीसी की टीम द गांबिया और जम्मू पहुंची. दोनो देशों के पीड़ित परिवारों के एक जैसे दुख पर पेश है ये रिपोर्ट. वीडियोः @vineetkhare और @DebalinRoy



नमक कैसे बनता है, कैसे हमारी प्लेट तक पहुंचता है? आपके खाने में जो नमक होता है वो बनता कैसे है? नमक की कहानी, कच्छ के उन खेतों से जहां हरियाली नहीं, नमक का उजियारा है. नमक के खेत से पेट तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया. वीडियो: विकास त्रिवेदी/देबलिन रॉय




गांवों में रहने वाले करीब 20 करोड़ परिवारों के घरों में नल नहीं है. इन परिवारों की औरतें पैदल चलकर, घंटों लाइन में लगकर पानी भरती हैं. सरकार के 'जल जीवन मिशन' से लोगों की प्यास बुझी या नहीं? बाड़मेर से ख़ास पड़ताल. रिपोर्टर: दिव्या आर्य कैमरा-एडिटिंग: देबलिन रॉय




