JRRSU
3.4K posts

JRRSU
@jrrsu
The Jagadguru Ramanandacharya Rajasthan Sanskrit University, Jaipur has been established by an Act of @RajAssembly in 1998. Official twitter account of #JRRSU
Jaipur Entrou em Ağustos 2020
63 Seguindo1.4K Seguidores
JRRSU retweetou
JRRSU retweetou
JRRSU retweetou

अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की प्रतीक, महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन!
स्वाधीनता के लिए उनका संघर्ष, त्याग और पराक्रम भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्याय हैं। उनकी प्रेरणादायी गाथा सदैव राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि की सेवा हेतु हमें प्रेरित करती रहेगी।

हिन्दी
JRRSU retweetou

लक्ष्मी थी या दुर्गा थी वह स्वयं वीरता की अवतार,
देख मराठे पुलकित होते उसकी तलवारों के वार....
स्वाधीनता, साहस और मातृभूमि के प्रति अद्वितीय समर्पण की प्रतीक, वीरांगना झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि ...
रानी ने अपने अदम्य साहस, स्वाभिमान और वीरता से विदेशी शासन के विरुद्ध संघर्ष कर भारतीय इतिहास में अमिट स्थान बनाया। उनका जीवन राष्ट्रप्रेम, आत्मसम्मान और मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व अर्पित करने की प्रेरणा देता है।

हिन्दी
JRRSU retweetou
JRRSU retweetou
JRRSU retweetou
JRRSU retweetou

#PadmaAwards | कर्नाटक के प्रख्यात विद्वान और पद्म भूषण 2026 के प्राप्तकर्ता शतावधानी डॉ. आर. गणेश ने अपना जीवन अवधान की प्राचीन भारतीय कला को पुनर्जीवित करने के लिए समर्पित किया है। अवधान एक दुर्लभ साहित्यिक परंपरा है जो कविता, स्मृति, बहुमुखी प्रतिभा और बौद्धिक प्रतिभा का संगम है।
1962 में कोलार में जन्मे डॉ. गणेश 18 भाषाओं में पारंगत हैं, 70 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं और भारतीय साहित्य एवं प्रदर्शन कलाओं के अग्रणी विद्वान के रूप में उभरे हैं।
दशकों के प्रदर्शनों और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने भावी पीढ़ियों के लिए भारत की समृद्ध साहित्यिक और कलात्मक विरासत के संरक्षण और प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
#PeoplesPadma #PadmaAwards2026
@HMOIndia @PadmaAwards @MinOfCultureGoI
हिन्दी
JRRSU retweetou

अद्वैत वेदांत, दर्शन और संस्कृत काव्यशास्त्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित प्राधिकारी और भारत के प्रमुख संस्कृत विद्वानों में से एक प्रो. वेम्पटि कुटुम्ब शास्त्री को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
#PeoplesPadma #PadmaAwards2026
@HMOIndia @EduMinOfIndia @PadmaAwards
हिन्दी
JRRSU retweetou
JRRSU retweetou

@jrrsu के ज्योतिष विभाग में सत्र २०२६-२७ के लिये प्रवेश प्रारम्भ। @BhajanlalBjp @madandilawar @BMacharyaBJP की प्रेरणा, कुलगुरु महोदय के निर्देशानुसार छात्रों को छात्रावास खेल स्कॉलरशिप शैक्षिकभ्रमण व जन्तर मन्तर सहित सभी सुविधाएँ मिलेंगी। छात्राओं की फीस ५००/- मात्र ~ विनोदः

हिन्दी
JRRSU retweetou

आज शक्ति स्वरूपा, जगत जननी माँ कामाख्या देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। माँ के दर्शन मात्र से ही मन में अपार शांति और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
इस पावन अवसर पर माँ कामाख्या से समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और राजस्थान की निरंतर उन्नति व खुशहाली की मंगल कामना की।
माँ का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे।
जय माँ कामाख्या!




हिन्दी
JRRSU retweetou
JRRSU retweetou

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत प्रमोशन फाउंडेशन के तत्वावधान में “The English Medium Myth” के संस्कृत अनुवाद “आङ्ग्लभाषामाध्यमस्य भ्रमजालः” का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।
यह पुस्तक प्रसिद्ध लेखक सक्रांत सानू द्वारा लिखित “The English Medium Myth” का संस्कृत अनुवाद है, जिसका अनुवाद विश्वविद्यालय के नासिक परिसर के डॉ. संदीप वसंत जोशी ने किया है। कार्यक्रम में संस्कृत संवर्धन प्रतिष्ठान के निदेशक प्रो. चांद किरण सलूजा ने पुस्तक की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह ग्रंथ भारतीय भाषाओं एवं संस्कृत की महत्ता को नई दृष्टि प्रदान करता है।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने मातृभाषा आधारित शिक्षा को राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना एवं आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं, विशेषकर संस्कृत, के माध्यम से शिक्षा समाज में आत्मविश्वास और सांस्कृतिक गौरव को सुदृढ़ करती है। पुस्तक के लेखक सक्रांत सानू ने अपने विदेश प्रवासों के अनुभव साझा करते हुए कहा कि विकसित देशों में भी समस्त कार्य मातृभाषाओं में ही होते हैं, इसलिए भारतीयों को अपनी भाषाओं एवं संस्कृत पर गर्व करना चाहिए।
समारोह के दौरान केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय एवं संस्कृत भारती, बेंगलौर के मध्य “ई-भारती संस्कृत ई-ग्रंथालय” परियोजना हेतु महत्वपूर्ण एमओयू भी सम्पन्न हुआ। इस परियोजना के अंतर्गत प्राचीन संस्कृत ग्रंथों के संरक्षण, स्कैनिंग एवं डिजिटलीकरण का कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में देशभर से शिक्षाविद्, शोधार्थी, विद्यार्थी एवं संस्कृतप्रेमियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
@shrivarakhedi @ragamuki @SamPromotion @EduMinOfIndia @IKS_Media
#CentralSanskritUniversity #SanskritRevival #NEP2020 #IndianLanguages #TheEnglishMediumMyth #Education



हिन्दी
JRRSU retweetou





























