Talsa ram Meghwal ретвитнул
Talsa ram Meghwal
8.9K posts

Talsa ram Meghwal
@TalsaMeghwal
पूर्व जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी जालौर @bspindia, @mayawati @anandAkash_Bsp
Sayla, India Присоединился Nisan 2020
2.4K Подписки4K Подписчики
Talsa ram Meghwal ретвитнул
Talsa ram Meghwal ретвитнул

जैसाकि सर्वविदित है कि बी.एस.पी. अध्यक्ष, ज़िला ग़ाज़ियाबाद द्वारा कल श्री जय प्रकाश सिंह को तथा बी.एस.पी. अध्यक्ष, ज़िला बुलन्दशहर द्वारा आज श्री धर्मवीर सिंह अशोक, पूर्व विधायक को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया, जिसकी काफी चर्चा मीडिया में है, लेकिन आज ही बाद में पाटी के तीन वरिष्ठ लोगों - श्री मेवालाल गौतम, श्री मुनक़ाद अली व श्री नौशाद अली - को पार्टी से निष्कासित करने वाला बी.एस.पी. अध्यक्ष, ज़िला बुलन्दशहर के जाली लेटरपैड पर जारी प्रेस विज्ञप्ति पूर्णतः फेक व फ़र्ज़ी है। इसीलिये उस पर क़तई ध्यान नहीं दिया जाये। मीडिया भी ऐसे तथ्यहीन ख़बरों से बचे तथा आगे ऐसे फेक ख़बरों पर ज़रूरी सावधानी बरते अर्थात् पुष्टि/सत्यापन ज़रूर कर ले तो यह उचित होगा।
हिन्दी
Talsa ram Meghwal ретвитнул

1. ख़ासकर उत्तर प्रदेश स्टेट के बी.एस.पी. के सभी ज़िला अध्यक्ष एवं छोटे-बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्तागण, आज मैं पार्टी के कार्यों से दिल्ली जा रही हूँ और कार्य पूरा होते ही जल्दी वापिस भी आ जाऊँगी। और इस दौरान् पार्टी की पिछले महीने दिनांक 31 मार्च सन् 2026 को लखनऊ में हुई यू.पी. प्रदेश-स्तरीय बड़ी बैठक में पार्टी संगठन को तैयार करने व कैडर आदि के ज़रिये पार्टी का जनाधार बढ़ाने एवं आर्थिक मज़बूती देने तथा यू.पी. विधानसभा आमचुनाव की तैयारी से सम्बन्धित जो भी ज़रुरी दिशा-निर्देश दिये गये थे, उस पर पूरी ईमानदारी व निष्ठा से अमल करते रहना है।
2. साथ ही, बैठकों में यू.पी. में बी.एस.पी. के नेतृत्व में रही सरकार में प्रदेश के विकास व जनहित आदि में किये गये कार्यों के बारे में ज़रूर बताना है। बैठकों में यह भी बताना है कि यू.पी. में अब तक जितने भी एक्सप्रेस-वे आदि बने हैं तथा नोएडा में एयरपोर्ट भी बना है ऐसे अनेकों और भी जनहित के कार्य किये गये हैं जिनकी योजना व रुपरेखा बी.एस.पी. की रही सरकार में ही बनाई गयी थी और ये सभी कार्य काफी हद तक ज़रूर पूरे हो जाते यदि उस समय केन्द्र की रही कांग्रेसी सरकार बी.एस.पी. के प्रति अपनी जातिवादी मानसिकता के चलते इनमें रुकावटें पैदा नहीं करती।
3. कहने का तात्पर्य यह है कि यूपी के समुचित विकास व सर्वसमाज की उन्नति/तरक़्क़ी व बेहतर कानून व्यवस्था हेतु ’कानून द्वारा कानून का राज’ के ज़रिये बी.एस.पी. के ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ शासन में ही यह संभव हो सकता है, जिस पर भी ध्यान देने की अपील।
4. इतना ही नहीं बल्कि लखनऊ में दिनांक 22 फरवरी सन् 2026 की यू.पी. को छोड़कर आल-इण्डिया की हुई बड़ी बैठक में, पार्टी व मूवमेन्ट के हित में जो भी ज़रुरी दिशा-निर्देश दिये गये थे, तो उन्हें भी समय से ज़रूर पूरा करना है।
5. इसके इलावा, यू.पी. सहित पूरे देश में, पार्टी द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों को लेकर स्थानीय स्तर पर पार्टी की बुलाई जा रही सभी इन बैठकों में महिला आरक्षण को लेकर अभी हाल ही में, मेरे द्वारा दिनांक 15 अप्रैल 2026 को मीडिया में पार्टी का जो स्टैण्ड रखा गया है तथा उसके बाद एक्स पर पोस्ट भी किया गया है और ज़रुरत पड़ने पर आगे भी बयान दिये जायेंगे।
6. अर्थात् महिला आरक्षण के समर्थन के मामले में अभी भी पार्टी का स्टैण्ड दिनांक 15 अप्रैल वाला ही है, इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है, उसके बारे में भी इन बैठकों में ज़रूर बताना है ताकि महिला आरक्षण के इस ख़ास मुद्दे पर पार्टी के लोग गुमराह ना हो सकें, लेकिन इसके लिए पार्टी के अनुशासन के मुताबिक़ कोई भी धरना-प्रदर्शन आदि नहीं करना है।
हिन्दी
Talsa ram Meghwal ретвитнул

उत्तर प्रदेश सरकार ने मार्च में गेहूँ किसानो से गेहूँ खरीद हेतु गेहूँ सेंटर खोलने का आदेश किया गया लेकिन दुर्भाग्य है कि अभी तक गेहूँ खरीद सिर्फ हवा हवाई.किसान गेहूँ लेकर आता है वापस जाता है सेंटर पर कर्मचारी बोरे नहीं की बात करते हैं लेकिन 100 से 150 रुपये सुविधा शुल्क लेने पर खरीद कर लेते हैं.बिचोलिये 2200 रुपये में गेहूँ खरीद रहे हैं |आज मेरे जिले के कई किसानो ने आकर शिकायत की और इस प्रकरण के बारे में जिला अधिकारी को अवगत भी कराया है.सरकार बड़ी बड़ी बातें कर रही हैं लेकिन किसानो की सुनने वाला कोई नहीं. @myogiadityanath ,@ChouhanShivraj, @DMKheri जी उम्मीद है की इस पर संज्ञान लेंगे |
हिन्दी
Talsa ram Meghwal ретвитнул

20 अप्रैल 2026 को गांव झाझिया, विधानसभा बांदीकुई (दौसा क्षेत्र) में हुई सेक्टर स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए:
इंजीनियर सी.पी. सिंह जी — केंद्रीय कोऑर्डिनेटर, बीएसपी राजस्थान
सुमरत सिंह जी — प्रदेश अध्यक्ष, बसपा राजस्थान
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और बहुजन समाज की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए सभी साथियों ने संकल्प लिया
इसके साथ ही, श्री अशोक कुमार नीला युग जी की बहन की शादी में नदबई विधानसभा के गांव पिपरऊ पहुंचने पर ग्रामीणों ने हार्दिक स्वागत किया —
नव युगल जोड़े को हार्दिक शुभकामनाएं
जय भीम! जय संविधान! जय बसपा!




हिन्दी
Talsa ram Meghwal ретвитнул

बहन कुमारी मायावती जी जिंदाबाद 🙏🙏
विधानसभा बानसूर (जिला कोटपुतली)
विधानसभा एवं सेक्टर स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक
विधानसभा बानसूर, जिला कोटपुतली में बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा एवं सेक्टर स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीतियों एवं बूथ स्तर तक कार्य को प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि - माननीय इंजी. सी. पी. सिंह जी, केंद्रीय कोऑर्डिनेटर (बीएसपी राजस्थान)
माननीय सुमरत सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष (बीएसपी राजस्थान)
विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री करण सिंह भंडारी जी (लोकसभा जॉन प्रभारी) श्री ओमप्रकाश जी, दीपचंद आर्य जी
कार्यक्रम की अध्यक्षता- श्री दीवान चंद जोया जिला अध्यक्ष जिला कोटपुतली, सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा बहुजन समाज की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जयभीम 🙏🙏जयभारत




हिन्दी
Talsa ram Meghwal ретвитнул
Talsa ram Meghwal ретвитнул

1. देश के SC, ST व OBC समाज के संवैधानिक/क़ानूनी अधिकारों आदि के मामले में, कांग्रेस भी गिरगिट की तरह अपना रंग बदलने वाली यह पार्टी भी, महिला आरक्षण में, जो अब इन वर्गों की बात कर रही है, तो यही कांग्रेस पार्टी है जिसने अपनी केन्द्र की सरकार के रहते हुये किसी भी क्षेत्र में इनके आरक्षण के कोटे को पूरा कराने की कभी पहल नहीं की है।
2. तथा ना ही OBC समाज हेतु मण्डल कमीशन की रिपोर्ट के हिसाब से उन्हें सरकारी नौकरी व शिक्षा के क्षेत्र में 27 प्रतिशत आरक्षण को भी लागू किया, जिसे फिर BSP के अथक प्रयासों से पूर्व प्रधानमंत्री श्री वी.पी. सिंह की सरकार में अनततः लागू किया गया था, जो सर्वविदित है।
3. इसी प्रकार, यू.पी. में पिछड़े मुस्लिमों को OBC का लाभ देने के लिए, पिछड़ा वर्ग आयोग की जुलाई 1994 में ही आई रिपोर्ट को भी सपा सरकार ने ठण्डे बस्ते में डालकर इसे लागू नहीं किया था, जिसे फिर यहाँ बी.एस.पी. की दिनांक 3 जून सन् 1995 में पहली बनी सरकार ने इसे तुरन्त लागू किया, जो कि अब यही सपा अपना रंग बदलकर अपने राजनैतिक स्वार्थ में इनकी महिलाओं को अलग से आरक्षण देने की बात कर रही है।
4. इस प्रकार, अन्य मामलों की तरह इस मामले में भी सपा जब सरकार में नहीं है तो अलग रवैया अपना रही है, किन्तु जब सरकार में होती है तो अलग संकीर्ण जातिवादी व तिरस्कारी रवैया अपनाती है। अतः इन सभी वर्गों को ऐसी सभी छलावा एवं दोहरे चरित्र वाली पार्टियों से हमेशा सावधान रहना होगा, तभी कुछ बेहतर संभव हो पायेगा।
5. जहाँ तक महिला आरक्षण के लिए पिछली (सन् 2011) जनगणना के आधार पर परिसीमन करने का सवाल है, तो इस बारे में यही कहना है कि यदि इसे जिन भी कारणों से जल्दी लागू करना है तो फिर इसी जनगणना के आधार पर करना है और यदि वर्तमान में कांग्रेस पार्टी केन्द्र की सत्ता में होती तो फिर यह पार्टी भी बीजेपी की तरह ही यही क़दम उठाती।
6. कुल मिलाकर, कहने का तात्पर्य यह है कि देश में SC, ST व OBC एवं मुस्लिम समाज के वास्तविक हित, कल्याण व उनके भविष्य संवारने आदि के किसी भी मामले में कोई भी पार्टी गम्भीर नहीं रही है।
7. इसीलिये महिला आरक्षण के मामले में इन वर्गों को अभी जो कुछ भी मिलने वाला है तो उसे इनको फिलहाल स्वीकार कर लेना चाहिये और इस मामले में आगे अच्छा वक्त आने पर इनके हितों का सही से पूरा ध्यान रखा जायेगा अर्थात् इन्हें किसी के भी बहकावे में नहीं आना है क्योंकि इनको खुद अपने पैरों पर खड़े होकर अपने समाज को आत्मनिर्भर एवं मजबूत बनाना है। यही सलाह है।
हिन्दी
Talsa ram Meghwal ретвитнул
Talsa ram Meghwal ретвитнул
Talsa ram Meghwal ретвитнул
Talsa ram Meghwal ретвитнул

लखीमपुर खीरी में बाबा साहब की जयंती हमेशा बड़े शांति और सौहार्द के साथ मनाई जाती रही है जिसमें सर्व समाज के लोग भी अपना सहयोग देते रहे हैं.लेकिन आज ही के दिन बाबुपुर और मोतीपुर में मूर्ति हटाने और टूटने की वजह से हुए संघर्ष की न्यायिक जाँच कराना आवश्यक है.आखिर क्या बाबा साहब की जयंती के दिन ही मूर्ति हटाना जरुरी था.जिसमें लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बांकेगंज पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं.जिला प्रशासन लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर मामले को निपटारा कराये और वहाँ शांति कायम कराये.@myogiadityanath ,@dgpup ,@narendramodi, @DMKheri ,@kheripolice इस घटना का संज्ञान लें और प्रदेश के अधिकारीयों को बाबा साहब के मामालों में संयम बरते.
हिन्दी
Talsa ram Meghwal ретвитнул
Talsa ram Meghwal ретвитнул

विशाल आबादी वाले अपने भारत देश में ’बहुजन समाज’ अर्थात् बहुजनों के मसीहा भारतरत्न बोधिसत्व परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को आज उनकी जयंती पर प्रातः मेरे द्वारा शत्-शत् नमन, पुष्पांजलि एवं अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के साथ ही बी.एस.पी. के लोगों द्वारा पूरे देश भर में ख़ुद व अपने परिवार सहित उन्हें पूरी मिशनरी भावना के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के लिये सभी लोगों का तहेदिल से आभार, शुक्रिया एवं धन्यवाद।
सर्वविदित है कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का पूरा जीवन देश के ग़रीबों उपेक्षितों, शोषितों तथा जातिवाद एवं सामंतवाद से पीड़ित महिलाओं आदि समेत ’बहुजन समाज’ की सुरक्षा, सम्मान व उत्थान के लिये अत्यन्त ही कड़े संघर्ष में बीता, और अन्ततः जिसकी गारण्टी उन्होंने संविधान में सुनिश्चित करने का ऐतिहासिक कार्य किया और अमर हो गये और जिसके लिये देश हमेशा उनका कृतज्ञ रहेगा।
किन्तु काश, देश की केन्द्र व यहाँ राज्यों की सत्ता में रहने वाली पार्टियाँ बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के अति-मानवतावादी, सर्वजन-हितैषी व बहुजन-कल्याणकारी संविधान के पवित्र उद्देश्यों को प्राप्त करने में सही से सफल हो पातीं तो भारत अभी तक स्वावलम्बी/आत्मनिर्भर व विकसित देश बनकर यहाँ के करोड़ों बहुजनों की अपार ग़रीबी, बेरोज़गारी, जातिवादी द्वेष, शोषण व जुल्म-ज़्यादती आदि से मुक्त समता एवं न्याय-युक्त जीवन लोगों को ज़रूर दे पाता।
अगर ऐसा नहीं हो पाया है तो क्यों? इसका जवाब ढूंढने पर देश में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ का कारवाँ चुनावी सफलता भी हासिल करके अपनी मंज़िल की ओर ज़रूर आगे बढ़ेगा। जय भीम, जय भारत
हिन्दी
Talsa ram Meghwal ретвитнул














