🌺 जय माँ महालक्ष्मी 🌺
माँ लक्ष्मी की असीम कृपा से जीवन में खुशहाली, समृद्धि और शांति का वास हो।
हे माँ, हमें सद्बुद्धि दें, सही निर्णय लेने की शक्ति दें और हमारे जीवन से हर प्रकार की नकारात्मकता दूर करें।
आपका आशीर्वाद सदा बना रहे और हर घर में सुख-समृद्धि का दीप जलता रहे।
🙏 जय माता दी 🙏
संकट कटे मिटे सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा 🙏
राम रसायन तुम्हरे पासा।
सदा रहो रघुपतिके दासा।
ऊं हं हनुमते नमः 🙏
जय श्री राम 🙏
हनुमान जी की कृपा सदैव अपनो पर बनी रहे।
आप सभी को श्री हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।
पराक्रम, अटूट भक्ति और निस्वार्थ समर्पण के प्रतीक पवनपुत्र हनुमान जी की कृपा आप सभी पर बनी रहे।
उनका दिव्य आशीर्वाद आपके जीवन में साहस, ऊर्जा, सफलता और विजय का संचार करे।
🚩 शुभ रामनवमी 🚩
आज का दिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि प्रेरणा का भी है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें कर्तव्य, अनुशासन और आदर्श नेतृत्व की सीख देता है। इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर अपने जीवन में सत्य, सेवा और सद्भाव को अपनाने का प्रण लें।
आप सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ
भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी मुनि मनहारी अदभुत रूप बिचारी॥
समस्त देशवासियों को श्री रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏
जय श्री राम 🚩
लोकाभिरामं रणरंगधीरं
राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।
कारुण्यरूपं करुणाकरं तं
श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥
प्रभु राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, जीवन के सभी क्षेत्रों में मर्यादा का पालन ही उनका सही अर्थों में स्मरण है।
सभी को पावन पर्व रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।🚩
धर्म, सत्य और मर्यादा के श्रेष्ठतम प्रतीक प्रभु श्री राम के पावन जन्मोत्सव ‘श्री रामनवमी’ की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।
प्रभु श्री राम भारतीय चेतना के वे आदर्श हैं, जिनमें करुणा और कर्तव्य का अद्भुत संतुलन है। उनका जीवन स्मरण कराता है कि शक्ति का सौंदर्य मर्यादा में है और विजय का अर्थ लोकमंगल में।
रामनवमी का यह पावन दिवस हमें प्रेरित करता है कि हम अपने आचरण में सत्य, व्यवहार में करुणा और समाज में समरसता को स्थान दें, यही 'रामत्व' का सच्चा उत्सव है।
प्रभु श्री राम की कृपा से आप सभी के जीवन में शांति, संतुलन और सद्भाव बना रहे, यही मंगलकामना है।
जय श्री राम!
॥ श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥
जगज्जननी आदिशक्ति माँ दुर्गा के अष्टम स्वरूप माँ महागौरी की आराधना से साधक का जीवन पवित्रता, आत्मसंयम और आंतरिक शक्ति से आलोकित होता है।
माँ की कृपा से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ पूर्ण हों और जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं नव ऊर्जा का संचार हो, यही मंगलकामना है।