Anil Singh ретвитнул

माननीय DM गौतम बुद्ध नगर व नोएडा अथॉरिटी,
14th Avenue Gaur City-2, Greater Noida West सोसाइटी में आवारा कुत्तों की संख्या 48-50 तक पहुँच चुकी है, जिनमें 3-4 कुत्ते मानसिक रूप से अस्वस्थ (पागल) प्रतीत हो रहे हैं। अब तक लगभग 215 से अधिक बच्चों को ये कुत्ते काट चुके हैं।
इस गंभीर समस्या पर कई बार शिकायतें दी गईं, लिखित पत्र भी सौंपा गया, लेकिन नोएडा अथॉरिटी की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। समय-समय पर विरोध भी किया गया, परंतु अधिकारियों व कुत्तों को सोसाइटी में खाना खिलाने वालों के बीच मिलीभगत/लेन-देन की आशंका गहराती जा रही है।
प्रश्न ये है कि आखिर कब तक मासूम बच्चों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जाएगा? क्यों इन कुत्तों को पकड़कर टीकाकरण या रेस्क्यू सेंटर नहीं भेजा जा रहा?
हम निवेदन करते हैं कि तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाए, अन्यथा मजबूरी में हमें जन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
@dmgbnagar @noida_authority @Uppolice @CMOfficeUP @myogioffice
#NoidaDogMenace #14thAvenue #GaurCity2 #NoidaAuthorityWakeUp



हिन्दी


















