Deepak Kumar Thakur รีทวีตแล้ว

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्रेरणा से आयोजित 'साधना सप्ताह' ने उत्तर प्रदेश की कर्मयोगी चेतना को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान की है।
प्रदेश के समर्पित कार्मिकों ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए i-GOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर देश के कुल शिक्षण में लगभग 40% योगदान सुनिश्चित किया है। 14.25 लाख से अधिक कार्मिकों द्वारा 1.25 करोड़ से अधिक शिक्षण घंटे पूर्ण करना हमारी कार्य संस्कृति, अनुशासन और सतत अधिगम के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।
Overall Best Performance श्रेणी में देश में द्वितीय स्थान प्राप्त करना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि हमारी टीम भावना, समन्वित प्रयासों और सुशासन के प्रति अटूट निष्ठा का परिणाम है।
प्रदेश के सभी अधिकारी-कर्मचारियों, संबंधित विभागों तथा 'उपाम' की टीम को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई। साथ ही, प्रधानमंत्री जी का आभार, जिन्होंने इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देकर कार्मिकों का मनोबल बढ़ाया।
पूर्ण विश्वास है कि राज्य कार्मिकों का यही समर्पण 'कर्मयोगी भारत' के निर्माण को गति देगा, 'न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन' के मंत्र को सशक्त करेगा और 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
हिन्दी






















