Nitish Kumar
8.4K posts

Nitish Kumar
@NitishKumar
Chief Minister of Bihar, India
Patna, Bihar เข้าร่วม Mayıs 2010
42 กำลังติดตาม8.9M ผู้ติดตาม

आज पटना शहर स्थित विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया।
भ्रमण के दौरान डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद समाधि स्थल के पास निर्माण कराए जा रहे लोकनायक जय प्रकाश नारायण पार्क (बिहार गौरव पार्क) का स्थल निरीक्षण एवं गांधी मैदान के निकट बनाए जा रहे व्यावसायिक परिसर के निर्माण कार्य तथा सभ्यता द्वार से कलेक्ट्रेट घाट तक कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया।
इसके अतिरिक्त बांस घाट स्थित नए मुक्ति धाम परिसर का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।




हिन्दी

नागालैंड के माननीय राज्यपाल श्री नंदकिशोर यादव जी से 1 अणे मार्ग में शिष्टाचार मुलाकात की।
@nkishoreyadav


हिन्दी

मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान राम का जीवन पूरी मानव जाति के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका जीवन मानव प्रेम, सद्भाव, सहनशीलता, त्याग-तपस्या एवं मर्यादा का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में रामनवमी असीम भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। आप सभी पावन पर्व रामनवमी को प्रेम, भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
हिन्दी

समृद्ध बिहार के संकल्प के साथ चल रही ‘समृद्धि यात्रा’ के क्रम में आज नालंदा एवं पटना जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
नालंदा में 494 करोड़ रु॰ की 106 योजनाओं का शिलान्यास तथा 316 करोड़ रु॰ की 110 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान बिहारशरीफ-रांची रोड के भरावपर स्थित फ्लाइओवर का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया। साथ ही पंचाने नदी में सुरक्षात्मक कार्य एवं रिवर फ्रंट विकास कार्य का निरीक्षण किया तथा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।
वहीं पटना में 583 करोड़ रु॰ की 612 योजनाओं का शिलान्यास तथा 473 करोड़ रु॰ की 761 योजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।
इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही दोनों जिलों में जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित भी किया।




हिन्दी

समृद्धि यात्रा के क्रम में आज बक्सर एवं भोजपुर जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
बक्सर में 486 करोड़ रु॰ की 23 योजनाओं का शिलान्यास तथा 106 करोड़ रु॰ की 41 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी ली।
वहीं भोजपुर में 269 करोड़ रु॰ की 227 योजनाओं का शिलान्यास तथा 197 करोड़ रु॰ की 494 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के निर्माणाधीन भवनों का तथा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं का निरीक्षण किया। साथ ही कृषि उत्पादन बाजार समिति, आरा के प्रशासनिक भवन तथा जीविका दीदी की रसोई का उद्घाटन भी किया।
इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही दोनों जिलों में जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित भी किया।




हिन्दी

समृद्धि यात्रा के क्रम में आज कैमूर एवं रोहतास जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
कैमूर में 47 करोड़ रु॰ की 43 योजनाओं का शिलान्यास तथा 162 करोड़ रु॰ की 161 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय एवं पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण भी किया।
वहीं रोहतास में 321 करोड़ रु॰ की 129 योजनाओं का शिलान्यास तथा 159 करोड़ रु॰ की 179 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान डिहरी स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा इंटेक वेल के निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया।
इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही दोनों जिलों में जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित भी किया।




हिन्दी

समृद्धि यात्रा के क्रम में आज जहानाबाद एवं अरवल जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
जहानाबाद में 182 करोड़ रु॰ की 73 योजनाओं का शिलान्यास तथा 70 करोड़ रु॰ की 88 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान सिलाई प्रशिक्षण-सह-वस्त्र उत्पादन केंद्र, जीविका, जहानाबाद का उद्घाटन एवं जीविका दीदियों से संवाद भी किया।
वहीं अरवल में 63 करोड़ रु॰ की 22 योजनाओं का शिलान्यास तथा 90 करोड़ रु॰ की 250 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, अरवल की भूमि का निरीक्षण भी किया।
इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही दोनों जिलों में जन-संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ तथा लोगों को संबोधित भी किया।




हिन्दी







































