कांग्रेस, एलडीएफ और यूडीएफ ने झूठ बोलने को अपनी आदत बना लिया है। वे राजनीति में नहीं, बल्कि झूठ फैलाने के धंधे में लगे हैं।
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
राष्ट्रीय समुद्री दिवस: विरासत से विकास तक!
छत्रपति शिवाजी महाराज के समुद्री विजन को, पीएम श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक स्तर पर साकार कर रहा है।
#NationalMaritimeDay पर देश के सभी समुद्री कर्मियों को नमन, जो भारत की प्रगति को गति दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की नीतियों से सुदृढ़ हो रही हवाई सेवाओं के माध्यम से मध्य प्रदेश की प्रगति को मिल रही है नई उड़ान...
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सामाजिक न्याय के पुरोधा, पूर्व उप प्रधानमंत्री श्रद्धेय बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
शोषितों और वंचितों के उत्थान हेतु आजीवन समर्पित रहकर आपने आधुनिक भारत के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया है, जो हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
हम सिर्फ सत्ता पाने के लिए चुनाव नहीं लड़ते हैं, बल्कि हम चुनाव इसलिए लड़ते हैं ताकि आम लोगों के जीवन में बदलाव ला पाएं।
क्योंकि हमारी सरकार का संकल्प है- हर गरीब के घर में विकास की रोशनी पहुंचाना।
- माननीय भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी
Keralam stands with the BJP-NDA. It rejects the LDF and UDF’s empty promises. Addressing a huge public meeting in Thiruvalla. twitter.com/i/broadcasts/1…
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व में सांस्कृतिक गौरव का संरक्षण एवं संवर्धन करती मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार।
मोदी सरकार का जन विश्वास बिल 2026- भरोसे और सुशासन की नई पहचान!🇮🇳
23 मंत्रालयों के 79 पुराने कानूनों में बड़े सुधार कर नियमों को किया गया सरल और जनहितकारी।
✔️ छोटी-छोटी तकनीकी गलतियों को अब अपराध नहीं माना जाएगा
✔️ मामूली चूक पर जेल नहीं, केवल जुर्माने का प्रावधान
✔️ 784 पुराने प्रावधानों में बदलाव कर व्यापार और आम जनता को बड़ी राहत
ये बदलाव सिर्फ कानून में नहीं, सोच में परिवर्तन है।
Ease of Living और Ease of Doing Business की दिशा में एक मजबूत कदम।
#JanVishwasBill2026
ज्ञानपीठ एवं साहित्य अकादमी पुरस्कारों से सम्मानित सुप्रसिद्ध साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
नदी के द्वीप' हो या 'शेखर एक जीवनी' अज्ञेय ने काव्य और गद्य दोनों ही विधाओं में अपना व्यापक प्रभाव छोड़ा है। साहित्य में उनका योगदान सदा याद किया जाएगा।
अमर वीरांगना झलकारी बाई जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
अद्वितीय शौर्य, अदम्य साहस एवं अद्भुत पराक्रम का परिचय देते हुए मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए आपका त्याग व समर्पण चिरकाल तक वन्दनीय और स्मरणीय रहेगा।
मध्यप्रदेश के गौरव एवं हिन्दी पत्रकारिता के पुरोधा, राष्ट्रकवि श्रद्धेय माखनलाल चतुर्वेदी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
आपकी लेखनी ने भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को नई ऊर्जा दी और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त किया। आपकी अनेक कालजयी कृतियां भावी पीढ़ियों को त्याग एवं देशभक्ति के लिए अनुप्रेरित करती रहेंगी।
महान स्वतंत्रता सेनानी, जनजातीय गौरव व संस्कृति के रक्षक, श्रद्धेय टंट्या मामा भील जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
माँ भारती की सेवा में सर्वस्व न्योछावर करने एवं जनजातीय अस्मिता की रक्षा के लिए आपका अतुलनीय योगदान सर्वदा स्मरणीय रहेगा। आपके समर्पण, शौर्य एवं बलिदान की कहानियां भावी पीढ़ियों को सदैव मातृभूमि की सेवा और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं की रक्षा हेतु प्रेरित करती रहेंगी।
#TantyaMama
असम में हम UCC लाएंगे, अब कोई चार शादी नहीं कर पाएगा।
UCC के नाम पर कांग्रेस पार्टी ट्राइब्स को डराती है कि आप पर भी UCC लगेगा। मैं कहकर जाता हूं कि किसी आदिवासी भाई-बहन पर UCC लागू नहीं होगा, उन्हें UCC से बाहर रखा जाएगा।
UCC किसके लिए लागू करना है, हमें मालूम है।
- माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में संसद से #JanVishwasBill2026 का पारित होना 'नए भारत' के निर्माण में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।
यह मात्र एक विधेयक नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों और हमारे उद्यमियों पर सरकार के अटूट विश्वास का प्रतीक है। दशकों पुराने और अनावश्यक आपराधिक प्रावधानों को समाप्त कर, यह कानून 'ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस' और 'ईज़ ऑफ लिविंग' को नई ऊंचाइयां देगा। पारदर्शी, जवाबदेह और पूरी तरह से जन-केंद्रित सुशासन की दिशा में यह एक बड़ी छलांग है।
जन विश्वास बिल 2026 के माध्यम से आपराधिक सजाओं को तर्कसंगत जुर्मानों से बदलकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एक अधिक समानुपाती और निष्पक्ष अनुपालन व्यवस्था ला रहे हैं, जिसमें दंड अपराध की प्रकृति के अनुसार निर्धारित किया जाता है।
#JanVishwasBill2026
वैश्विक बाजार में बढ़ी भारतीय मक्के की मांग...
मोदी सरकार की कृषि प्रोत्साहन नीतियों के माध्यम से भारत ने 2025 के चौथे क्वार्टर में 4 लाख टन मक्का निर्यात के साथ एक नई वैश्विक पहचान बनाई है।
पिछले 2 साल के मुकाबले दोगुनी रफ्तार से निर्यात बढ़ने के साथ ही अब दुनिया भारतीय कृषि की ताकत को मान रही है।