
66वें गुजरात गौरव दिवस के राज्यस्तरीय समारोह के अंतर्गत सूरत में पुलिस परेड निरीक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल जी, उपमुख्यमंत्री श्री हर्षभाई संघवी जी और राज्य मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
सूरत के Y-जंक्शन से लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम तक निकली इस परेड में गुजरात पुलिस की 18 प्लाटूनों के 750 से अधिक जवानों ने अपने अदम्य साहस और अनुशासन का प्रदर्शन किया।
परेड के दौरान विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियों ने गुजरात की निरंतर बढ़ती 'विकासगाथा' को जीवंत कर दिया।
हमारे जांबाज जवानों द्वारा किए गए दिल दहला देने वाले करतबों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विश्व प्रसिद्ध गरबा और गुजरात के गौरव आदिवासी नृत्य की प्रस्तुतियों ने हमारी समृद्ध सांस्कृतिक जड़ों की याद दिलाई।
"भारत माता की जय" और "जय जय गरवी गुजरात" के गगनभेदी नारों से पूरा सूरत देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।




हिन्दी


















































