Arsha Vidya Mandir ری ٹویٹ کیا

ज्ञेयः स नित्यसंन्यासी यो न द्वेष्टि न काङ्क्षति । निर्द्वन्द्वो हि महाबाहो सुखं बन्धात्प्रमुच्यते ॥ #भगवद्गीता ||५.३ ॥
#ŚhrīKṛiṣhṇa brings out a very subtle and practical truth about #Sanyasa.In #BhagavadGītā Chap-5 #3.He says-Nitya Sannyāsī (constant renunciate) is the one who neither hates nor desires. This means the real mark of renunciation is freedom from Dveṣha (aversion) and freedom from Ākāṅkṣhā/Raga(craving). A person may still be engaged in Karma (action), and yet inwardly live as a #renunciate when the mind is no longer constantly pulled toward Raga(craving) or disturbed by Dwesha (aversion) and their cause(#प्रकृति). It shows that such a #KarmaYogī (one established in the Yoga of attitude in action) should be understood as always a Sannyāsī(renunciate).
Because bondage is carried mainly through these inner opposites. When Rāga-Dveṣha (attachment and aversion) begin to fall silent, the person becomes light within and moves toward freedom with less struggle.
This verse gives deep insight.Because it tells the seeker that renunciation need not wait for a change of outer life. It begins where the heart becomes less reactive, less demanding, and more available. One gains “inner space” for Vivek/Vairagya and thereby Self Knowledge…!!!
#श्रीकृष्ण भगवद्गीता के अध्याय ५ के श्लोक ३ में संन्यास के विषय में एक अत्यन्त सूक्ष्म और व्यावहारिक सत्य प्रकट करते हैं। वे कहते हैं— #नित्यसंन्यासी वह है जो ‘न किसी से द्वेष करता है और न किसी वस्तु की आकांक्षा करता है’। इसका अर्थ है कि वास्तविक संन्यास का चिह्न द्वेष से स्वतंत्रता और आकांक्षा/राग से स्वतंत्रता है।
कोई व्यक्ति कर्म में लगा हुआ रहते हुए भी भीतर से संन्यासी के समान जी सकता है, यदि उसका मन निरन्तर राग (लालसा) की ओर खिंचता न रहे और न ही द्वेष तथा उसके कारणों (प्रकृति)से विचलित हो। इससे स्पष्ट होता है कि ऐसा कर्मयोगी— जो कर्म में योग-बुद्धि से स्थित है— वास्तव में सदा संन्यासी ही समझा जाना चाहिए, क्योंकि बन्धन मुख्यतः इन्हीं भीतरी द्वन्द्वों के द्वारा बना रहता है।
जब राग-द्वेष (आसक्ति और द्वेष) शान्त होने लगते हैं, तब मनुष्य भीतर से हल्का हो जाता है और कम संघर्ष के साथ स्वतंत्रता/मोक्ष की ओर बढ़ता है।
यह श्लोक साधक को बहुत सान्त्वना देता है, क्योंकि यह बताता है कि संन्यास के लिए बाहरी जीवन में परिवर्तन की प्रतीक्षा आवश्यक नहीं है। संन्यास वहीं से आरम्भ हो जाता है जहाँ हृदय कम प्रतिक्रियाशील, कम अपेक्षाशील और अधिक उपलब्ध हो जाता है।
तब मनुष्य के भीतर विवेक और वैराग्य के लिए अवकाश बनता है, और उसी के द्वारा,गुरुप्राप्ति से आत्मज्ञान होता है।
@AcharyaSabha @AvdheshanandG @alok_bhatt @SureshChavhanke @ShriAdiShankara @EkatmaDham @Kailashkher @UdayMahurkar @MSwamiSGVP @DivineLife @DharmicBharat @Theholisticpsyc @davidfrawleyved @Jaisrigurudev @DrChinmayP @ArshaVidhya @krishnasmessage @GitaManishi @GitaPress @ShefVaidya @ssivaram_21 @VyasKamaleshji
@KishoreAsthana @anirbangaguly @mahurkar











