DEEP PRJWAL HD CHILKA ری ٹویٹ کیا

हमारे बिश्नोई समाज में एक सामाजिक बैंकिंग सिस्टम काम करता है…
“बान बैंकिंग सिस्टम”
इस सिस्टम के अंतर्गत समाज का हर व्यक्ति अपने घर में शादी विवाह जैसे बड़े आयोजन आसानी से कर पाता हैं…
इतने बड़े आयोजन के लिए उसे आर्थिक, मानसिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता…
समाज के जिस भी परिवार में कोई शादी विवाह का कार्यक्रम होता है…
उस कार्यक्रम में सम्मिलित सभी लोग अपनी तरफ़ से बान ( पैसे ) जमा करवाते हैं…
उस परिवार के नज़दीकी रिश्तेदार लाखों में बान जमा करवाते हैं…
थोड़े दूर के रिश्तेदार हज़ारों में बान जमा करवाते हैं…
और इसके अलावा समाज के जितने भी लोग शादी विवाह में सम्मिलित होते हैं…
वो एक हज़ार से लेकर अधिकतम कितना भी जमा करवा सकते हैं…
इन सब पैसों का पूरा रिकॉर्ड रहता हैं…
जिस परिवार की तरफ़ से अपने घर में 5000/- रुपये बान आयी हुई हैं…
जब उस परिवार में कोई शादी विवाह का काम पड़ेगा तो हमें 5000/- रुपये में कुछ रुपये जोड़कर भरवाने होंगे….
साधारण से साधारण परिवार में भी 15-20 लाख रुपये जमा हो जाते है…
बच्चों की शादी करना किसी भी परिवार के लिए सबसे बड़ी आर्थिक और मानसिक परेशानी होती हैं…
लेकिन हमारे समाज में किसी को आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता…
क्योंकि उसे पता है कि जितना खर्च होगा…
उतने पैसे घर में आ भी जाएँगे….!!!
हिन्दी













