
गत दिवस ग्राम पंचायत उग्रास में आयोजित भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में मैं व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो पाया, इसका खेद है।
आज वहाँ पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उनके आदर्श—समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व—को आत्मसात करने का संकल्प लिया। उनका जीवन हमें शिक्षा, संघर्ष और संगठन के मार्ग पर चलते हुए एक समतामूलक समाज के निर्माण हेतु निरंतर प्रेरित करता है।
आइए, हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय एवं समरसता से परिपूर्ण राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
इस गरिमामय आयोजन हेतु माणकराम जी पंवार एवं समस्त टीम का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।




हिन्दी

























