
नवरात्रि की कथा मुख्य रूप से मां दुर्गा की महिमा और उनके नौ स्वरूपों (नवदुर्गा) से जुड़ी हुई है।
मां ने महिषासुर से 9 दिनों तक युद्ध किया और दसवें दिन (दशमी/विजयादशमी) को महिषासुर का वध किया।
प्रचलित पौराणिक कथा👇
महिषासुर वध 👇
पुराणों के अनुसार, महिषासुर नाम का एक शक्तिशाली राक्षस था। उसने ब्रह्मा जी की तपस्या से वरदान प्राप्त किया था कि कोई पुरुष या देवता उसे मार नहीं सकता। इस वरदान के बल पर उसने देवताओं पर अत्याचार शुरू कर दिया और स्वर्ग पर कब्जा कर लिया।
देवता बहुत परेशान हुए और ब्रह्मा, विष्णु, शिव के पास गए। तीनों देवताओं के तेज से एक स्त्री रूप प्रकट हुई- मां दुर्गा।
विभिन्न देवताओं ने उन्हें अपने हथियार दिए। मां ने महिषासुर से 9 दिनों तक युद्ध किया और दसवें दिन (दशमी/विजयादशमी) को महिषासुर का वध किया।
नवरात्रि के 9 दिन मां के विभिन्न रूपों की पूजा होती है और दसवें दिन विजय का उत्सव मनाया जाता है।

हिन्दी


















