
Md.Belal Shafi
1 posts



जल्द ही एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे शुरू हो रहा है, जिसमें आपको पानी-कॉफी समेत स्नैक्स भी कम कीमतों पर मिल जाएंगे.केंद्रीय विमानन मंत्रालय ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नियंत्रण में आने वाले सभी एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे शुरू करने का फैसला किया है. इन सभी कैफों में वाजिब दाम में पानी-कॉफी से लेकर खाने के लिए स्नैक्स भी मिलेंगी. जानकारी के मुताबिक इसकी शुरुआत कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से की जाएगी. इसे एक पायलट प्रोजेक्ट कहा जा रहा है और जल्द ही एयरपोर्ट अथॉरिटी के बाकी हवाई अड्डों पर भी इसकी स्थापना की जाएगी. बता दें कि कोलकाता हवाई अड्डे ने अपने 100 साल पूरे कर लिए हैं. ऐसे में इस खास मौके पर आयोजित समारोह में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विमान यात्रियों की यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत की जाएगी. #Airport #Tea #Price #Coffee #WaterPrice #WaterBottle #Food #KolkataAirport #UdaanYatriCafe #ZeeNews