
आज कुटिया शांत सरोवर, श्री योग धाम, टोहाना में परम पूज्य श्री श्री 1008 संत श्री सुखदेवानंद जी महाराज के पावन जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके श्रीचरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस दिव्य अवसर पर आध्यात्मिक ऊर्जा, भक्ति और श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिला।
ऐसे महान संतों का जीवन समाज को सद्मार्ग, संस्कार, सेवा और समरसता की दिशा में अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। उनके सान्निध्य और मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक चेतना का संचार होता है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पूज्य संत श्री का स्नेह, कृपादृष्टि और मार्गदर्शन हम सभी पर सदैव बना रहे तथा हम उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र एवं समाज की सेवा में निरंतर अग्रसर रहें।
जय गुरुदेव🙏




हिन्दी















































