नगर परिषद रेवाड़ी से भाजपा प्रत्याशी पूनम यादव ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में 36 बिरादरी को साथ लेकर के रही है। रेवाड़ी को विकास के मामले में पीछे नहीं रहने दे दिया जाएगा। हमे मोका मिलने पर चार साल में शहर की सूरत बदल देंगे।
भाजपा नगर परिषद चेयरपर्सन प्रत्याशी पूनम यादव ने भाजपा के पदाधिकारियों के साथ अग्रसेन चौक से पूरे बाजार में डोर टू डोर अभियान की शुरूआत कर भा ज पा के पक्ष में वोट डालने की अपील की। बाजार पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी पूनम यादव का दुकानदारों व शहर के लोगों ने जोरदार स्वागत किया
नगर परिषद रेवाड़ी चेयरमैन के लिए भाजपा उम्मीदवार पूर्व पार्षद पूनम यादव ने नगर निकाय चुनाव के प्रभारी व पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान हरको बैक चेयरमैन अरविंद यादव व जिला अध्यक्ष हुकचन्द वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।