
वैशाली समाहरणालय, हाजीपुर
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, वैशाली
प्रेस विज्ञप्ति संख्या–07
दिनांक : 19.03.2026
डिजिटल क्रॉप सर्वे में वैशाली का ऐतिहासिक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण, 100% उपलब्धि के साथ राज्य में अव्वल
जिलाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के कुशल नेतृत्व, सतत समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप जिले में संचालित डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey) कार्य ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 100 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर लिया है। इसके साथ ही वैशाली जिला राज्य में प्रथम स्थान पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
अद्यतन प्रगति के अनुसार जिले में चिन्हित सभी प्लॉट्स का सर्वे सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस उपलब्धि के साथ वैशाली राज्य का पहला ऐसा जिला बन गया है, जिसने डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य को पूर्णता तक पहुंचाया है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन की सतत निगरानी, समन्वित प्रयास और फील्ड स्तर पर कर्मियों की प्रतिबद्धता का परिणाम है।
जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा सर्वे कार्य की लगातार समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। उनके मार्गदर्शन में दैनिक मॉनिटरिंग, प्रभावी समन्वय एवं जमीनी स्तर पर सतत अनुश्रवण सुनिश्चित किया गया, जिससे यह लक्ष्य संभव हो सका।
जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता लाने, सटीक आंकड़ों के संकलन तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा सकेगा।
@IPRDBihar
@Agribih


हिन्दी

















































