

Devarth
328 posts

@devarth
IT Manager, An Ordinary Citizen, The Family Man






, @narendramodi @PMOIndia @myogiadityanath @mlkhattar @MoHUA_India #Metro4GreaterNoidaWest केंद्र सरकार द्वारा एक बार फिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को निरस्त किए जाने से नाराज निवासियों ने आज सेक्टर-71 चौराहे के समीप नोएडा एक्सटेंशन की ओर जाने वाले अंतिम मेट्रो पिलर के पास जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का आयोजन नेफोवा (NEFOWA) द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय रेसिडेंट्स ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए मोटी रस्सी से मेट्रो पिलर को खींचकर नोएडा एक्सटेंशन की ओर ले जाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार-बार डीपीआर निरस्त होने से क्षेत्र के लाखों निवासियों में भारी निराशा है। नेफोवा अध्यक्ष @abhishek_nefowa ने बताया कि “ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। बार-बार डीपीआर निरस्त करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लाखों लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि मेट्रो परियोजना को जल्द से जल्द मंजूरी देकर कार्य शुरू किया जाए।” प्रदर्शन में शामिल निवासियों ने बताया कि वे रोजाना भीषण ट्रैफिक जाम से जूझते हैं, जबकि क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। पिछले 10 वर्षों से मेट्रो को लेकर केवल वादे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नजर नहीं आ रही।आज के प्रदर्शन में शामिल लोगों ने जमकर नारेबाजी की तथा केंद्र एवं राज्य सरकार से गुहार लगाया कि मेट्रो हमारी आवश्यकता है और इसे अब और ज्यादा विलंब किए बिना कार्य शुरू होना चाहिए। आज सभी निवासियों ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मेट्रो परियोजना को स्वीकृति नहीं दी गई, तथा कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके अलावा 26 अप्रैल को हजारों की संख्या में निवासी दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। टीम नेफोवा

#WATCH | Jewar, UP | BJP MLA Dhirendra Singh says, "... The day the site opened (for flight tickets at Noida International Airport), I noticed that the tickets displayed on the site were over Rs 5,000, but at the same time, if we had taken a ticket from Delhi Airport, for a Lucknow to Delhi flight, the fare would have been around Rs 3,000... The VAT on turbine aviation fuel is 1% here, while at Delhi Airport it is 25%. People should have benefited from this difference. I am not happy with the arbitrary actions of private companies. As an MLA, it was my duty... I have requested the Prime Minister, the Aviation Minister, and those associated with Aviation in the Indian government, and the Chief Minister and the Chief Secretary of Uttar Pradesh, to consider this matter..."



नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश की सबसे महत्त्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं पूरे उत्तर भारत के विकास का नया केंद्र बनेगा, लेकिन प्रस्तावित अत्यधिक #UDF एवं यात्री शुल्क आम यात्रियों की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं हैं। आज इस संबंध में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री माननीय श्री @RamMNK जी एवं संबंधित अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर आग्रह किया है कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के प्रारंभिक वर्षों में UDF एवं यात्री शुल्क दिल्ली एयरपोर्ट से कम रखे जाएं, जिससे यह एयरपोर्ट आम नागरिकों के लिए सुलभ, किफायती एवं अधिक प्रतिस्पर्धी बन सके। #MLAJewar #NoidaInternationalAirport #JewarAirport #UttarPradesh @aapka_vineet @pawansengar @mihirg @RubikaLiyaquat @chitraaum @UPNBT @Raajeev_Chopra @IMinakshiJoshi @MinakshiKandwal @A_suryavanshi_

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए मेट्रो सुविधा नहीं, बल्कि बुनियादी आवश्यकता बन चुकी है। यहां लाखों लोग रोज़ाना ट्रैफिक जाम, लंबी दूरी और महंगे निजी साधनों के कारण मानसिक, आर्थिक और समय की भारी हानि झेल रहे हैं। लगातार बढ़ती आबादी के बावजूद मजबूत पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अभाव इस क्षेत्र के विकास में बड़ी बाधा है। आज जरूरत है कि इस मांग को प्राथमिकता दी जाए, क्योंकि जब अन्य टियर-2 शहरों तक मेट्रो पहुंच सकती है, तो ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्यों पीछे रहे? यह केवल सुविधा का मुद्दा नहीं, बल्कि लाखों परिवारों के बेहतर जीवन, समय की बचत और सुरक्षित यात्रा का सवाल है। समय आ गया है कि इस आवाज़ को अनदेखा न किया जाए। #Metro4GreaterNoidaWest


एक समय ऐसा आता है जब खामोशी धैर्य नहीं, मजबूरी बन जाती है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट आज उसी मोड़ पर खड़ा है। @narendramodi @PMOIndia @mlkhattar @MoHUA_India सालों से यहां के निवासी मेट्रो के वादों, और टालमटोल के बीच जी रहे हैं। रोज़ाना घंटों का ट्रैफिक जाम, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अभाव, और इससे होने वाला मानसिक व आर्थिक क्षति अब आम जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। यह केवल असुविधा नहीं, बल्कि एक बुनियादी अधिकार का सवाल है। मेट्रो रेल की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रस्तावित यह प्रदर्शन सिर्फ एक जुटान नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों की आवाज़ है जो हर दिन इस परेशानी को झेल रहे हैं। यह आवाज़ उन कामकाजी लोगों की है जो सुबह से पहले घर छोड़ते हैं, उन माता-पिता की है जो अपने बच्चों के सुरक्षित सफर को लेकर चिंतित हैं, उन बुजुर्गों की है जो खुद को असहाय महसूस करते हैं, उन महिलाओं की है जो सुबह शाम शेयरिंग ऑटो रिक्शा में बैठकर जाम से जूझती हैं और खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। यह एक भावनात्मक अपील है सत्ता को चला रहे अफसरों से तथा नीति निर्माताओं से, क्योंकि मेट्रो की मांग ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए विलासिता नहीं बल्कि जरूरत है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हर निवासी की इस मांग में भागीदारी जरूरी है। यह सिर्फ समर्थन नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। इतिहास गवाह है परिवर्तन खुद नहीं आता, उसे शांतिपूर्ण तरीके से मांगना पड़ता है। अगर अब नहीं, तो कब? अगर हम नहीं, तो कौन? #Metro4GreaterNoidaWest














The inauguration of Phase-I of Noida International Airport marks a major step in Uttar Pradesh’s growth story and India’s aviation future. twitter.com/i/broadcasts/1…










